25/09/2020
आज दिनांक 25 सितंबर को भाजपा मण्डल कुटुम्बा के द्वारा श्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जयंती अम्बा के कुणाल होटल में मनाया गया | कुटुंबा विधान सभा संयोजक ने एकात्म मानववाद अंतोदय पीछे बैठे हुए पंक्ति को आगे लाने और उनके तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर चर्चा करते हुए जंक्शन के संस्थापक सचिव एवं द्वितीय अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे| लखनऊ से पटना जाने के क्रम में उनके मुगलसराय में हत्या कर दी गई थी इस पर भी विशेष रूप से चर्चा की |इनके नीति सिद्धांत और माननीय प्रधानमंत्री के गरीब कल्याणकारी योजनाओं को बुथ कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा किया गया | चुनाव का बिगुल बज चुका है और कुटुंबा विधानसभा भारतीय जनता पार्टी कमर कस चुकी है |इस बार कमल फूल खिलाना है | कुटुम्बा बिधानसभा प्रभारी सतीश सिन्हा ने बताया की इस बार कुटुम्बा बिधानसभा से भाजपा चुनाव लड़ सकती है |
इस मौके पर विधानसभा प्रभारी सतीश कुमार सिन्हा, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राम लखन विश्वकर्मा, विधानसभा संयोजक अनुज कुमार सिंह , जिला उपाध्यक्ष रेखा देवी, मंडल अध्यक्ष परमेश्वर राज बैठा, अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजदेव पासवान, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिंह , महामंत्री रामाश्रय सिंह, उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार, आईटी सेल संयोजक श्रीमन कुमार पांडेय, सहकारिता मंच संयोजक राम प्रवेश सिंह, बूथ अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार, सत्येंद्र सिंह अरविंद सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल थें ।