Kapil Dubey

Kapil Dubey लेखक

*मतलबी दुनिया*मुझसे वही नाराज़ हैं,जिनके मतलबी इरादों मेंमैंने साथ नहीं दिया,जिनके छल के रास्तों परमैंने पांव नहीं रखा।म...
14/08/2025

*मतलबी दुनिया*

मुझसे वही नाराज़ हैं,
जिनके मतलबी इरादों में
मैंने साथ नहीं दिया,
जिनके छल के रास्तों पर
मैंने पांव नहीं रखा।

मैंने सच को थामा,
तो उन्होंने रिश्ते छोड़ दिए,
मैंने ईमान बचाया,
तो उन्होंने अपने चेहरे मोड़ लिए।

मतलबी चाहतों की भीड़ में
मैं अकेला सही, पर साफ हूँ,
ज़मीर की कीमत पर
ना मैंने दोस्त खरीदे,
ना रिश्ते बेचे।

आज भी आईना देखता हूँ,
तो चेहरे पर कोई दाग़ नहीं,
बस मित्र थोड़े कम है पर
जो हैं उनके दिल में खोट नहीं।

#रिश्ते ी_दुनिया

05/04/2025

समय की धारा में उमर बह जानी है....
जो घड़ी जी लेंगे वही रह जानी है..
भावपूर्ण श्रद्धांजलि.. मनोज कुमार जी..🙏🙏🌷🌷

05/04/2025

पिताजी, जनक, पापा, बापू, पितृ, पितामह, तात, बापूजी, जननीपिता, भापाजी, अब्बा या अब्बूजान आप चाहे जो बुलाते हो पर इन सभी का अर्थ उस दीये की तरह हैं, जो खुद जलकर, औलाद का जीवन रौशन करते हैं। और जिसने आपका जीवन रोशन किया हो उसके जीवन में कभी अंधेरा मत आने देना...✍️

संवेदना परिवार में सेवार्थीयों और लाभार्थियों आप सभी का स्वागत है अभिनन्दन है।ऐसे पुण्य अवसर पर पधार कर आप खुद को धन्य ब...
05/04/2025

संवेदना परिवार में सेवार्थीयों और लाभार्थियों आप सभी का स्वागत है अभिनन्दन है।
ऐसे पुण्य अवसर पर पधार कर आप खुद को धन्य बनाएं✍️🙏

05/04/2025

शरीर की उम्र को अनदेखा करें, "चेतना" के स्तर को देखें और
तय करें कि किसकी बात सुननी है और किसकी नहीं..✍️

यह तस्वीर बहुत तेज़ी से वायरल हो रही है।एक व्यक्ति बस में बैठा हुआ YouTube पर कुछ देख रहा है, यह व्यक्ति जो देख रहा है व...
05/04/2025

यह तस्वीर बहुत तेज़ी से वायरल हो रही है।

एक व्यक्ति बस में बैठा हुआ YouTube पर कुछ देख रहा है, यह व्यक्ति जो देख रहा है वह कोई लेक्चर, भजन या कॉमेडी विडियोज नहीं हैं बल्कि.....

यह व्यक्ति Dream 11 पर टीम बनाने के लिए YouTube पर क्लासेस ले रहा है, यह सोच कर की शायद उसकी भी क़िस्मत चमक जाए वो रातों रात करोडपति बन जाये।

अब सवाल यह नहीं है कि करोड़पति बनना या पैसे कमाना गलत है, गलत तो यह है कि जिस देश में पुरुषों को अपने मस्तिष्क और बाजुओं पर भरोसा हुआ करता था, वह पुरुषार्थ कहाँ खो गया है।
लगन और मेहनत को साइड में रख कर किस्मत के भरोसे आशावादी बने रहना किस दृष्टिकोण से सही है।

जुआ तो आखिर जुआ ही रहेगा, उसके प्रारुप भले ही बदल दिए गए हों। एक बाद याद रखना दोस्तों क़ामयाबी का कोई शॉर्टकट नहीं होता, कामयाबी मेहनत लगन और ईमानदारी से आती है।

आप अपने ड्रीम पूरे कीजिये पर ड्रीम 11 से बचकर कीजिये

05/04/2025

नेक दिल लोग ही नेकी की बातें करते हैं धर्म का काम है आपको अच्छे कर्मों की तरफ़ ले जाना और हिन्दू हो या मुसलमान पहले बनो इंसान🙏💕

दोपहर में मैंने दुकान से 10 रुपये में पानी की एक बोतल खरीदी। पहली बार मुझे 10 रुपये में 750 मिलीलीटर पानी पाकर खुशी हुई।...
05/04/2025

दोपहर में मैंने दुकान से 10 रुपये में पानी की एक बोतल खरीदी। पहली बार मुझे 10 रुपये में 750 मिलीलीटर पानी पाकर खुशी हुई। जब मैंने पानी पीने के बाद बोतल को कूड़ेदान में फेंक दिया, तो मुझे अचानक ध्यान आया कि बोतल के विज्ञापन कवर का नाम #स्वतंत्रता था। मुझे लगता है कि कंपनी को बोतल के विज्ञापन का कवर बदलना चाहिए था क्योंकि पानी पीने के बाद बोतल को जहां-तहां फेंक दिया जाता और हमारे तिरंगे का अपमान होता।
यह किसी भी तरह से अस्वीकार्य है. कृपया अपनी राय साझा करें।

 :_21 मज़ाक या मानसिकता पर आघात ?
03/04/2025

:_21 मज़ाक या मानसिकता पर आघात ?

Address

Jay Mahakal
Auraiya

Telephone

+919426251883

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kapil Dubey posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share