Vikas Bhaiya

Vikas Bhaiya CSC तथा लोकवानी केन्द्र तथा e-payment cafe

14/05/2023
*🔸डीएम वार रूम अलीगढ़🔸*  *🔻एफडीए विभाग*🔻*एफडीए विभाग की टीम ने अभियान चलाते हुए भरे खाद्य पदार्थों के सेंपल।*आज दिनांक 18...
19/08/2021

*🔸डीएम वार रूम अलीगढ़🔸*

*🔻एफडीए विभाग*🔻

*एफडीए विभाग की टीम ने अभियान चलाते हुए भरे खाद्य पदार्थों के सेंपल।*

आज दिनांक 18 अगस्त 2021 को डीएम अलीगढ़ श्रीमती सेल्वा कुमारी जे के निर्देश पर आगामी रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग अलीगढ़ के अभिहित अधिकारी श्री सर्वेश मिश्रा के निर्देशन एवं श्री अक्षय प्रधान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अलीगढ़ के नेतृत्व में अलीगढ शहर मे बन्ना देवी थाना अंतर्गत जीटी रोड, सारसौल पर स्थित मलिक स्वीट सेंटर पर श्री लाखन सिंह से बूंदी के लड्डू का एक नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री प्रमोद कुमार यादव द्वारा संग्रह किया गया एवं साईं विहार कॉलोनी स्थित केशव डेयरी एवं मिष्ठान केंद्र पर श्री राज कुमार से बेसन के लड्डू का एक नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री मनोज कुमार सरोज द्वारा संग्रहित किया गया।जवाहर नगर टाइगर लाॅक पर स्थित राजकुमार स्वीट्स से नारियल बर्फी का एक नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री प्रमोद कुमार यादव द्वारा श्री राज कुमार से वास्ते जाॅच संग्रहित किया गया।वहीं दूसरी टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सैयद इबादुल्लाह द्वारा तहसील खैर अंतर्गत मेन रोड, जट्टारी पर स्थित फौजदार डेरी पर श्री प्रह्लाद सिंह से घी का एक नमूना एवं मधुबन डेरी पर श्री लाखन सिंह से पनीर का एक नमूना वास्ते जांच संग्रहित किया गया तथा ग्राम रायपुर के तस्लीम खान के खोया निर्माण शाला से खोया का एक नमूना वास्ते जांच संग्रहित किया गया।अतरौली तहसील के अंतर्गत छर्रा कस्बे पर स्थित श्री अनीश की न्यू सोनी मिष्ठान भंडार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री ए के सिंह द्वारा खोया का एक नमूना वास्ते जांच संग्रहित किया गया। सभी नमूने प्रयोगशाला प्रेषित किए जा रहे हैं।विभाग के अभिहित अधिकारी श्री सर्वेश मिश्रा द्वारा बताया गया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

*👇देखिये फ़ोटो👇*

*🔸डीएम वार रूम अलीगढ़🔸*         *🔻एसडीएम अतरौली -निरीक्षण🔻**पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर एसडीएम अतरौली ने तहसीलदार अ...
06/04/2021

*🔸डीएम वार रूम अलीगढ़🔸*

*🔻एसडीएम अतरौली -निरीक्षण🔻*

*पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर एसडीएम अतरौली ने तहसीलदार अतरौली व बीडीओ बिजौली के साथ किया मतगणना स्थल का निरीक्षण।*

डीएम अलीगढ़ श्री चंद्र भूषण सिंह के निर्देश पर एसडीएम अतरौली श्री पंकज कुमार ने तहसीलदार अतरौली श्री सुरेंद्र कुमार सिंह व बीडीओ बिजौली के साथ चुनाव की तैयारियों को लेकर पाली स्थिति मतगणना स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

*👇देखिये फ़ोटो👇*

*🔸डीएम वार रूम अलीगढ़🔸*   🔻 *फैशन शो प्रतियोगिता*🔻*अलीगढ़ महोत्सव में पहली बार अलीगढ प्रशासन और सेक एंटरटेनमेंट द्वारा ल...
21/02/2021

*🔸डीएम वार रूम अलीगढ़🔸*

🔻 *फैशन शो प्रतियोगिता*🔻

*अलीगढ़ महोत्सव में पहली बार अलीगढ प्रशासन और सेक एंटरटेनमेंट द्वारा लिटिल आइकन फैशन शो प्रतियोगिता आयोजित की गई।*

राजकीय औधोगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के अंतर्गत डीएम अलीगढ़ श्री चंद्रभूषण सिंह के निर्देश पर आज अलीगढ़ महोत्सव में पहली बार अलीगढ प्रशासन और सेक एंटरटेनमेंट द्वारा लिटिल आइकन फैशन शो प्रतियोगिता घण्टाघर पार्क में आयोजित की गई जिसमें 40 प्रतिभागियों ने बड़े बहुत उत्साह के साथ भाग लिया।निर्णायक पेनल में मंडलायुक्त की धर्मपत्नी श्रीमती बृन्दा दयाल,जॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम कोल श्रीमती अनिता यादव, एसीएम 1 श्रीमती अंजुब बी, डब्ल्यूपीसी इंचार्ज श्रीमती स्मृति गौतम उपस्थित रहे।तथा फैशन शो में छोटे छोटे बच्चे शहीद भगत सिंह,सुभाषचन्द्र बॉस, मदर टेरेसा,क्रिकेटर,डॉक्टर,फौजी की वेशभूषा में नजर आए तथा उनकी सभी ने जमकर प्रशासन की।इसके साथ ही सेक एंटरटेनमेंट के डायरेक्टर श्री शुभम ने सभी अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया।

🔸 *डीएम वार रूम अलीगढ़*🔸*♦जन कल्याणकारी शिविर का शुभारंभ-अनूठी पहल♦**गंगीरी ब्लॉक में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने ...
20/02/2021

🔸 *डीएम वार रूम अलीगढ़*🔸

*♦जन कल्याणकारी शिविर का शुभारंभ-अनूठी पहल♦*

*गंगीरी ब्लॉक में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आयोजित जन कल्याणकारी शिविर का बीडीओ/डीपीओ ने किया शुभारंभ।*

*गंगीरी ब्लॉक में आयोजित जन कल्याणकारी शिविर में दिखाई दिया लोगो का उत्साह।*

डीएम अलीगढ़ श्री चंद्र भूषण सिंह ने पात्र लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए ब्लॉक व तहसील स्तर पर जन कल्याणकारी शिविर लगाए जाने की अनूठी पहल की है जिसके संदर्भ में बीडीओ गंगीरी श्री श्रेयश कुमार ने ब्लॉक में जनकल्याणकारी शिविर का शुभारंभ किया। बीडीओ/डीपीओ ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री जी की मंशानुरूप पात्र लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक दशा में दिलाया जाना है। इसलिए ब्लॉक स्तर पर कैम्प लगाकर सभी पात्र लाभार्थियों को विभिन्न विभागों जैसे- ग्राम विकास के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा जॉब कार्ड, पंचायतीराज राज, श्रमिक पंजीकरण, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, पेंशन आदि का कैम्प का आयोजन करके विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाया गया।

*👇देखिये फ़ोटो 👇*

*🔸डीएम वार रूम अलीगढ़🔸*    🔻  *धान खरीद-धनीपुर मंडी*🔻*डीएम अलीगढ़ श्री चंद्र भूषण सिंह के निर्देश पर धनीपुर मंडी सचिव अलीग...
26/11/2020

*🔸डीएम वार रूम अलीगढ़🔸*

🔻 *धान खरीद-धनीपुर मंडी*🔻

*डीएम अलीगढ़ श्री चंद्र भूषण सिंह के निर्देश पर धनीपुर मंडी सचिव अलीगढ़ श्री अशोक सिंह सोलंकी के नेतृत्व आज दिनांक 26/11/2020 को मंडी समिति धनीपुर अलीगढ़ में बोली द्वारा धान की नीलामी / बिक्री कराई गई।*

आज के रेट इस प्रकार है....

*धान 1509 -1935 से 1981 रु।*

*धान सुगंधा - 1820 से 1890 रु।*

*धान सरबती -1760 से 1800 रु।*

*धान पी-10- 2525 से 2561 रु।*

*धान 17-18 - 2300 से 2400 रु।*

👇 *देखिए फोटो*👇

*🔸डीएम वार रूम अलीगढ़🔸*     *🔻मास्क/फेसकवर का प्रयोग अवश्य करे-कोरोना बुलेटिन-22 नवम्बर 2020🔻**आइये हम सब मिलकर कोविड-19 ...
22/11/2020

*🔸डीएम वार रूम अलीगढ़🔸*

*🔻मास्क/फेसकवर का प्रयोग अवश्य करे-कोरोना बुलेटिन-22 नवम्बर 2020🔻*

*आइये हम सब मिलकर कोविड-19 के खिलाफ जन आंदोलन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।कोविड अनुरूप व्यवहारों का हर समय,हर जगह पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें। 2 गज की दूरी,मास्क है ज़रूरी-डीएम।*

*सावधानी बरतें हमेशा अपना फेस-कवर/मास्क सही तरीके से पहनें,बार-बार हाथ धोएं और दूसरों से दो गज की दूरी बना कर रखें-डीएम।*

*खुद की और दूसरों की सुरक्षा के लिए बड़े आयोजनों में या भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। सुरक्षित रहें,स्वस्थ रहें। 2 गज की दूरी,मास्क है ज़रूरी-डीएम।*

*सरकारी व प्राइवेट लैब से आयी कोरोना जांच रिपोर्ट,आज 42 केस निकले पॉजिटिव ।*

डीएम श्री चन्द्र भूषण सिंह ने बताया कि आज सरकारी व प्राइवेट लैब से 42 लोगो की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।डीएम श्री सिंह ने एक बार फिर जनता से अपील की है कि लोग कोविड 19 के नियमो का पालन करें,मास्क प्रयोग,सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रहें व अपने घर पर रहें,सुरक्षित रहें। यदि आप या आपका कोई जानकार कोरोना संक्रमित के संपर्क में आया है तो तत्काल उसकी सूचना जिला प्रशासन या कंट्रोल रूम को दें ताकि कोरोना की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही की जा सके।

*👇देखिये सूची👇*

*🔸डीएम वार रूम अलीगढ़🔸*    🔻  *महत्वपूर्ण सूचना*🔻*डीएम अलीगढ़ श्री चन्द्रभूषण सिंह ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए ...
20/11/2020

*🔸डीएम वार रूम अलीगढ़🔸*

🔻 *महत्वपूर्ण सूचना*🔻

*डीएम अलीगढ़ श्री चन्द्रभूषण सिंह ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि सरकारी क्षेत्र/निजी क्षेत्र/मेडीकल/पैरा मेडीकल एवं नान मेडीकल स्टाफ का कोविड-19 वेक्सीनेशन डाटाबेस संकलित किया जाना है। जिसके अन्तर्गत सरकारी क्षेत्र की 74 यूनिट के सापेक्ष 68 यूनिट का डाटा प्राप्त हो चुका है इसी प्रकार जनपद में 559 निजी चिकित्सालय/नर्सिग होम/क्लीनिक/लैब रजिस्टर्ड है, जिसके सापेक्ष मात्र 101 यूनिट का डाटा प्राप्त हुआ है। अधोहस्ताक्षरी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने कोविड-19 के वेक्सीन की प्रगति को लेकर नाराजगी व्यक्त की तथा निर्देश दिये कि आईएमए,नीमा, अध्यक्ष/ सचिब इस कार्य को गम्भीरता से लेते हुये शेष समस्त यूनिट का डाटा ईमेल [email protected] दिनाक 21.11.2020 तक उपलब्ध कराना सुनिष्चित करें।*


*👇देखिये पत्र👇*

*🔸डीएम वार रूम अलीगढ़🔸*     *🔻सम्पूर्ण समाधान दिवस अतरौली🔻**अतरौली तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने एसएसपी के सा...
18/11/2020

*🔸डीएम वार रूम अलीगढ़🔸*

*🔻सम्पूर्ण समाधान दिवस अतरौली🔻*

*अतरौली तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने एसएसपी के साथ सुनी फरियादियों की समस्याए,सीडीओ रहे मौजूद।*

*अतरौली तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में 24 शिकायतों में से 4 का किया मौके पर निस्तारण।*

*डीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी चौमुहां गांव में कब्जे की शिकायत पर दौड़ाई राजस्व व पुलिस टीम।*

अतरौली तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस मौक़े पर संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अलीगढ़ श्री चंद्रभूषण सिंह,एसएसपी श्री मुनिराज जी,सीडीओ श्री अनुनय झा,एसडीएम अतरौली श्री पंकज कुमार, तहसीलदार अतरौली श्री सुरेंद्र कुमार सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे और उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया तथा अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गुणवत्तापूर्ण शिकायतों का निस्तारण करे,इसके साथ ही डीएम अलीगढ़ श्री चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि जो भी पात्र है उसे शासन की लाभकारी योजनाओं राशन,आवास, बृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन,दिव्यांग पेंशन की समस्याओं का एक सप्ताह के अंदर निस्तारण कर लाभ दिया जाए।इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।जबकि अतरौली तहसील के संपूर्ण समाधान में कुल 24 शिकायतों में से 4 का मौके पर निस्तारण किया तथा अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए डीएम श्री सिंह ने सम्बंधित विभागों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

*👇देखिए फोटो👇*

🔸 *डीएम वार रूम अलीगढ़* 🔸      🔻 *एसडीएम अतरौली-गौशाला निरीक्षण।*🔻*एसडीएम अतरौली ने किया  अतरौली ब्लॉक की नोरथा गौशाला का...
15/09/2020

🔸 *डीएम वार रूम अलीगढ़* 🔸

🔻 *एसडीएम अतरौली-गौशाला निरीक्षण।*🔻

*एसडीएम अतरौली ने किया अतरौली ब्लॉक की नोरथा गौशाला का निरीक्षण।*

डीएम श्री चंद्रभूषण सिंह के निर्देश पर आज एसडीएम अतरौली श्री पंकज कुमार ने अतरौली ब्लॉक की नोरथा गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।जिसमे मौके पर 60 गौवंश मिले।इसके साथ ही एसडीएम अतरौली श्री पंकज कुमार ने बताया डीएम के निर्देश पर गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है जिसमे सभी के लिए पर्याप्त चारे पानी की व्यवस्था है इसके लिए 15 बीघा चारागाह में चरी की फसल उगी हुई है।

👇 *देखिये फोटो* 👇

Address

Atrauli
202133

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vikas Bhaiya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Vikas Bhaiya:

Share