22/03/2026
विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल अतरौली के द्वारा गंगीरी प्रखंड के गंगीरी खंड के आदर्श इंटर कॉलेज में रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम दरबार के सम्मुख दीप प्रज्जवलित एवं पुष्प अर्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम में संगठन मंत्री श्रीमान अशोक जी ने भगवान श्रीराम के जीवन एवं आदर्शों पर प्रकाश डाला तथा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के लिए कई वर्षों तक चले संघर्ष की चर्चा की जिला उपाध्यक्ष श्रीमान बजरंगी बौबी चौधरी जी ने विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा राम मंदिर के पुराने इतिहास को बताया। उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद प्रतिवर्ष नवरात्रि के प्रथम दिवस से 15 दिन के पखवाड़े में संपूर्ण भारत वर्ष में रामोत्सव के कार्यक्रम आयोजित करती है। संयोजन श्री बादाम सिंह जी एवं संचालन श्री यशवंत जी ने किया। कार्यक्रम में शांति प्रसाद जी,महेश जी,विनय जी,अरविन्द दिलेर जी,हर्ष जी,अमित जी ,नरेश जी, नितेश पाल,प्रियांशु पाल,दीपांशु पाल,मोहित सैनी,किशन सैनी आदि अनेको कार्यकर्ता वन्धु उपस्थित रहे ।