Collector Ashok Nagar

Collector Ashok Nagar Official handle of Collector Ashok Nagar, Government of Madhya Pradesh

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की ...
01/06/2026

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन शिकायतें, जल गंगा संवर्धन अभियान, कलेक्टर कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के एजेंडेवार बिंदुओं की समीक्षा, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, खाद की उपलब्धता एवं वितरण, जनसुनवाई के आवेदन के निराकरण के संबंध में विस्तार से समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

माह जून 2026 के प्रथम कार्य दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की उपस्थिति में राष्ट्रीय ग...
01/06/2026

माह जून 2026 के प्रथम कार्य दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की उपस्थिति में राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम् "एवं राष्ट्रगान "जन-गण-मन" का गायन किया गया। इस अवसर पर अधिकारी गण उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने आज जिला मुख्यालय स्थित डबल लाॅक केंद्र अशोकनगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र प...
30/05/2026

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने आज जिला मुख्यालय स्थित डबल लाॅक केंद्र अशोकनगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर खाद उर्वरक की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए की डबल लॉक केंद्र में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध रहे। साथ ही ई-टोकन के माध्यम से कृषकों को व्यवस्थित रूप से खाद वितरण किया जाए।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

शासन के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता के संबंध में अध्ययन एवं परीक्षण हेतु गठित उच्च स्तरीय समिति के स...
30/05/2026

शासन के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता के संबंध में अध्ययन एवं परीक्षण हेतु गठित उच्च स्तरीय समिति के सदस्य प्रो.गोपाल शर्मा शिक्षाविद की अध्यक्षता में आज कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में जन परामर्श हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में समान नागरिक संहिता से जुड़े सामाजिक, विधिक एवं प्रशासनिक पहलुओं पर जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न वर्गों से सुझाव प्राप्त किये गए।
बैठक में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा समान नागरिक संहिता(UCC) के संबंध में प्राप्त सुझावों की जानकारी भेजे जाने के संबंध में माननीय सदस्य को अवगत कराया।
बैठक में जनप्रतिनिधिगण,राजनैतिक संगठनों के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि,विभिन्न संगठनों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण आरोह 2026 का समापन कार्यक्रम संजय स्टेडियम अशोकनगर ...
30/05/2026

खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण आरोह 2026 का समापन कार्यक्रम संजय स्टेडियम अशोकनगर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने सहभागिता कर खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं खेल सामग्री वितरित की। साथ ही ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी एवं खेलों में खिलाड़ियों द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने और जिले का नाम रोशन करने हेतु प्रोत्साहित किया।
Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 21 शासकीय सेवकों ने अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर माह मई 20...
29/05/2026

कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 21 शासकीय सेवकों ने अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर माह मई 2026 में सेवानिवृत्‍त हुए शासकीय सेवकों के सम्मान समारोह में शॉल श्रीफल भेंट कर सम्‍मानित किया। साथ ही सेवानिवृत शासकीय सेवकों के स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी।

कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय द्वारा आज कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में जिले में खाद वितरण व्‍यवस्‍था के संबंध में प्रेस कान्‍फ्रें...
29/05/2026

कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय द्वारा आज कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में जिले में खाद वितरण व्‍यवस्‍था के संबंध में प्रेस कान्‍फ्रेंस में विस्‍तृत जानकारी दी गई। प्रेस कान्‍फ्रेंस में बताया कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किसानों को पारदर्शी और सुविधाजनक तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए ई-विकास पोर्टल और बलराम ऐप के माध्यम से ई-टोकन प्रणाली 01 अप्रैल 2026 से शुरू की गई है। जिले के कृषकों को ई-टोकन के माध्‍यम से खाद उपलब्‍ध कराया जा रहा है। जिले में खाद वितरण हेतु मार्कफेड के 03 केंद्र,सहकारी समितियां के 62 केंद्र,एमपी एग्रो 01 केंद्र एवं निजी 55 केंद्र कुल 121 सेलिंग प्‍वाइंट है। उन्‍होंने बताया कि प्रतिदिन 300 टोकन मार्कफेड,निजी 200 टोकन,पैक्‍स समितियां 100 टोकन,एमपी एग्रो 100 टोकन बुक हो रहे है।

कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय की अध्‍यक्षता में आज कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में जिले में पेयजल की आपूर्ति एवं खाद वितरण की समीक्...
29/05/2026

कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय की अध्‍यक्षता में आज कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में जिले में पेयजल की आपूर्ति एवं खाद वितरण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में ग्रीष्मकालीन पेयजल आपूर्ति की विस्तृत समीक्षा करते हुए पेयजल उपलब्धता, संभावित जल संकट वाले क्षेत्रों की पहचान, हैंडपंपों एवं नल-जल योजनाओं की स्थिति पर चर्चा की गई। बैठक में ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आमजन को पेयजल के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जलापूर्ति व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। जिले में खाद वितरण की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि कृषकों को व्‍यवस्थित रूप से खाद की उपलब्‍धता हो यह सुनिश्चित किया जाए। उन्‍होंने निर्देश दिए कि ई-विकास पोर्टल पर खाद के स्‍टॉक की उप‍लब्‍धता की जानकारी अपडेट रखी जाए। खाद वितरण व्‍यवस्‍था हेतु कंट्रोल रूम स्‍थापित किये जाने के निर्देश एसडीएम एवं कृषि विभाग को दिए।

जनपद पंचायत चंदेरी की ग्राम पंचायत खागल दुधराई के ग्राम खाकलोन में प्राचीन कुआं का अवलोकन। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभिय...
28/05/2026

जनपद पंचायत चंदेरी की ग्राम पंचायत खागल दुधराई के ग्राम खाकलोन में प्राचीन कुआं का अवलोकन। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत कुआं की साफ सफाई कर संरक्षित किये जाने के निर्देश दिए।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#रात्रि_चौपाल

जनपद पंचायत चंदेरी की ग्राम पंचायत खागल दुधराई के ग्राम खाकलोन में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से लाभान्वित हितग्राह...
28/05/2026

जनपद पंचायत चंदेरी की ग्राम पंचायत खागल दुधराई के ग्राम खाकलोन में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से लाभान्वित हितग्राहियों के घर पहुंचकर पीएम जनमन आवास एवं पीएम आवास का अवलोकन किया। उन्होंने हितग्राहियों से पीएम आवास किश्त के बारे में जानकारी ली एवं आवास को समय सीमा में पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#रात्रि_चौपाल

Address

कलेक्ट्रेट, ईसागढ़ रोड, अशोकनगर (म. प्र. )
Ashoknagar
473331

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Ashok Nagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Ashok Nagar:

Share