30/05/2026
ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण आरोह 2026 का समापन कार्यक्रम आयोजित
---
खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा विगत 1 मई 2026 से आयोजित 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण आरोह 2026 का समापन कार्यक्रम शनिवार को स्थानीय संजय स्टेडियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेंद्र सिंह कंवर द्वारा की गई। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज मनोरिया एवं पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी तथा श्री बाबूलाल देलवार उपस्थित रहे। समापन कार्यक्रम की और अधिक जानकारी देते हुए प्रभारी जिला खेल अधिकारी श्री अरुण रघुवंशी द्वारा ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर आरोह 2026 का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए अवगत कराया गया कि विगत 1 मई 2026 से ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह 2026 आयोजित किया गया। इसमें क्रिकेट, कराते,ताइक्वांडो,बास्केटबॉल हॉकी एवं टेबल टेनिस आदि खेलो का प्रशिक्षण प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण संजय स्टेडियम एवं उत्कृष्ट विद्यालय पठार में आयोजित किए गए। चारों विकास खंड से जिले के लगभग 800 खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण शिविर का लाभ प्राप्त किया प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को प्रतिदिन फिटनेस एवं खेल संबंधी प्रशिक्षण प्रशिक्षकों द्वारा प्रदान कराए गए। कलेक्टर एवं अतिथियो द्वारा खिलाड़ियों को ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने एवं अपने छुट्टी के समय का सदुपयोग करने हेतु बधाई दी गई और समस्त अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने और जिले का नाम रोशन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। समापन कार्यक्रम के अवसर पर अभि डांस अकादमी द्वारा खिलाड़ियों एवं अतिथियों को जुंबा डांस का प्रदर्शन कराया गया साथ ही डांस ग्रुप द्वारा स्वागत नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। समापन कार्यक्रम के दौरान गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा उपस्थित खिलाड़ियों एवं अभिभावकों को नशा मुक्ति की शपथ समिति के सदस्यों द्वारा दिलाई गई अंत में अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं खेल सामग्री वितरित की गई और कार्यक्रम का सफल समापन किया गया अंत में श्री ओपी शर्मा क्रीड़ा अधिकारी शिक्षा विभाग द्वारा अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया गया। इस समापन अवसर पर श्री प्रमोद जैन,श्री हरबंश जुनेजा, श्री अवधेश शर्मा,श्री के के बोहरे, श्री रविंद्र भारद्वाज, खेल विभाग से श्री वीरेंद्र कुमार,श्रीमती हर्षा झरिया, श्री राजेश कुशवाहा,श्रीमती रेणु ओझा के साथ ही श्री आदित्य शर्मा,श्री देवेंद्र नरवरिया,श्री ओम चतुर्वेदी, श्री अपूर्व चटर्जी,श्री बृजेश अहिरवार के अलावा समस्त खिलाड़ियों के अभिभावक उपस्थित रहे! मंच संचालन श्री प्रहलाद श्रीवास्तव द्वारा किया गया साथ ही शिक्षा विभाग,नगर पालिका एवं चिकित्सा विभाग द्वारा विशेष सहयोग प्रदान कर इस प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाया।