08/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में रिकॉर्ड तोड़ मतदान हुआ है। चुनाव आयोग (ECI) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 6 नवंबर को संपन्न हुए मतदान में कुल 65.8% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह बिहार के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है, जो 2020 के पहले चरण के 57.29% से करीब 8.5% अधिक है।