District Administration Arwal

District Administration Arwal This District Administration Arwal page is under the constant supervision of District Magistrate, Arwal
(2)

मौसम अपडेट  #जिला_प्रशासन_अरवल
05/09/2026

मौसम अपडेट
#जिला_प्रशासन_अरवल

प्रख्यात शिक्षाविद्, महान दार्शनिक एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें...
05/09/2026

प्रख्यात शिक्षाविद्, महान दार्शनिक एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान और प्रेरणादायी विचारों को स्मरण करते हुए सभी गुरुजनों एवं शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
Samrat Choudhary
Mithilesh Kumar Tiwari
Ministry of Education
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

05/09/2026

दाखिल-खारिज आवेदन के लिए विजिट करें बिहारभूमि पोर्टल https://biharbhumi.bihar.gov.in पर।

Samrat Choudhary
Dilip Jaiswal
Information & Public Relations Department, Government of Bihar



05/09/2026

बिहार सरकार की राज्य कोचिंग योजना युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान कर रही है।
योजना से लाभान्वित सफल अभ्यर्थियों की उपलब्धियाँ न केवल उनकी मेहनत का परिणाम हैं, बल्कि अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत हैं।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#राज्य_कोचिंग_योजना #अल्पसंख्यक_कल्याण #बिहार_सरकार #युवा_सशक्तिकरण #सफलता_की_कहानी ़ान

04/09/2026
04/09/2026
04/09/2026

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर कल दिनांक 04 सितंबर 2026 को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण तथा राहत एवं बचाव कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे।

राज्य सरकार बाढ़ की संभावित स्थिति को लेकर पूरी तरह सजग और संवेदनशील है। आमजनों की सुरक्षा बिहार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Samrat Choudhary
Disaster Management Department Govt. of Bihar



04/09/2026

दस्त से बचाव के लिए अपनाएं स्वच्छता का सही तरीका।
शौचालय के बाद, खाना बनाने और खाने से पहले तथा बच्चों को खाना खिलाने से पहले साबुन से हाथ जरूर धोएं।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार
Samrat Choudhary
Nishant

📢 पुनपुन एंव सोन नदी के बढ़े जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन सतर्क; प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीमें लगातार भ्रमणशीलजिला ...
04/09/2026

📢 पुनपुन एंव सोन नदी के बढ़े जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन सतर्क; प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीमें लगातार भ्रमणशील

जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस के निर्देशानुसार पुनपुन नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण निचले इलाकों में हुए जलभराव को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा लगातार राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं।

प्रभावित क्षेत्रों में आमजन के स्वास्थ्य एवं चिकित्सकीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग मेडिकल टीमों का गठन किया गया है। गठित मेडिकल टीमें संबंधित क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर रही हैं तथा आवश्यकता के अनुरूप उपचार एवं आवश्यक दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

जिला प्रशासन द्वारा स्थिति की सतत निगरानी की जा रही है तथा संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रभावित क्षेत्रों में पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है।

जिला प्रशासन, अरवल आमजन की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

#जिला_प्रशासन_अरवल #पुनपुन_नदी #राहत_एवं_बचाव #स्वास्थ्य_सेवा #अरवल

Address

DISTRICT ADMINISTRATION OFFICE ARWAL
Arwal
804401

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Administration Arwal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share