_ajayyaduvanshi1990

_ajayyaduvanshi1990 मानवता की सेवा ईश्वर के सेवा के समान है ajay yaduvanshi

13/11/2020

उजाले का पर्व दिवाली के अवसर पर हम समस्त विश्व वाशियों को दीपावली पर जश्न मनाने वालें को बहुत-बहुत बधाई व, साथ ही उनका सुख समृद्धि व प्रगति की कामना करते हैं!
#अजय

10/11/2020

जय श्री गणेश

 . नारी जो चाहे वो कराये ..............................एक गांव में एक जमींदार था। उसके कई नौकरों में जग्गू भी था। गांव स...
30/10/2020

.
नारी जो चाहे वो कराये ..............................
एक गांव में एक जमींदार था। उसके कई नौकरों में जग्गू भी था। गांव से लगी बस्ती में, बाकी मजदूरों के साथ जग्गू भी अपने पांच लड़कों के साथ रहता था। जग्गू की पत्नी बहुत पहले गुजर गई थी। एक झोंपड़े में वह बच्चों को पाल रहा था। बच्चे बड़े होते गये और जमींदार के घर नौकरी में लगते गये।
सब मजदूरों को शाम को मजूरी मिलती। जग्गू और उसके लड़के चना और गुड़ लेते थे। चना भून कर गुड़ के साथ खा लेते थे।
बस्ती वालों ने जग्गू को बड़े लड़के की शादी कर देने की सलाह दी। उसकी शादी हो गई और कुछ दिन बाद गौना भी आ गया। उस दिन जग्गू की झोंपड़ी के सामने बड़ी बमचक मची। बहुत लोग इकठ्ठा हुये नई बहू देखने को। फिर धीरे धीरे भीड़ छंटी। आदमी काम पर चले गये। औरतें अपने अपने घर। जाते जाते एक बुढ़िया बहू से कहती गई – पास ही घर है। किसी चीज की जरूरत हो तो संकोच मत करना, आ जाना लेने। सबके जाने के बाद बहू ने घूंघट उठा कर अपनी ससुराल को देखा तो उसका कलेजा मुंह को आ गया। जर्जर सी झोंपड़ी, खूंटी पर टंगी कुछ पोटलियां और झोंपड़ी के बाहर बने छ चूल्हे (जग्गू और उसके सभी बच्चे अलग अलग चना भूनते थे)। बहू का मन हुआ कि उठे और सरपट अपने गांव भाग चले। पर अचानक उसे सोच कर धचका लगा – वहां कौन से नूर गड़े हैं। मां है नहीं। भाई भौजाई के राज में नौकरानी जैसी जिंदगी ही तो गुजारनी होगी। यह सोचते हुये वह बुक्का फाड़ रोने लगी। रोते रोते थक कर शान्त हुई। मन में कुछ सोचा। पड़ोसन के घर जा कर पूछा – अम्मां एक झाड़ू मिलेगा? बुढ़िया अम्मा ने झाड़ू, गोबर और मिट्टी दी। साथ में अपनी पोती को भेज दिया। जग्गू और उसके लड़के जब लौटे तो एक ही चूल्हा देख भड़क गये। चिल्लाने लगे कि इसने तो आते ही सत्यानास कर दिया। अपने आदमी का छोड़ बाकी सब का चूल्हा फोड़ दिया। झगड़े की आवाज सुन बहू झोंपड़ी से निकली। बोली – आप लोग हाथ मुंह धो कर बैठिये, मैं खाना निकालती हूं। सब अचकचा गये! हाथ मुंह धो कर बैठे। बहू ने पत्तल पर खाना परोसा – रोटी, साग, चटनी। मुद्दत बाद उन्हें ऐसा खाना मिला था। खा कर अपनी अपनी कथरी ले वे सोने चले गये।
सुबह काम पर जाते समय बहू ने उन्हें एक एक रोटी और गुड़ दिया। चलते समय जग्गू से उसने पूछा – बाबूजी, मालिक आप लोगों को चना और गुड़ ही देता है क्या? जग्गू ने बताया कि मिलता तो सभी अन्न है पर वे चना-गुड़ ही लेते हैं। आसान रहता है खाने में। बहू ने समझाया कि सब अलग अलग प्रकार का अनाज लिया करें। देवर ने बताया कि उसका काम लकड़ी चीरना है। बहू ने उसे घर के ईंधन के लिये भी कुछ लकड़ी लाने को कहा।
बहू सब की मजूरी के अनाज से एक एक मुठ्ठी अन्न अलग रखती। उससे बनिये की दुकान से बाकी जरूरत की चीजें लाती। जग्गू की गृहस्थी धड़ल्ले से चल पड़ी। एक दिन सभी भाइयों और बाप ने तालाब की मिट्टी से झोंपड़ी के आगे बाड़ बनाया। बहू के गुण गांव में चर्चित होने लगे।
जमींदार तक यह बात पंहुची। वह कभी कभी बस्ती में आया करता था। आज वह जग्गू के घर उसकी बहू को आशीर्वाद देने आया। बहू ने पैर छू प्रणाम किया तो जमींदार ने उसे एक हार दिया। हार माथे से लगा बहू ने कहा कि मालिक यह हमारे किस काम आयेगा। इससे अच्छा होता कि मालिक हमें चार लाठी जमीन दिये होते झोंपड़ी के दायें बायें, तो एक कोठरी बन जाती। बहू की चतुराई पर जमींदार हंस पड़ा। बोला – ठीक, जमीन तो जग्गू को मिलेगी ही। यह हार तो तुम्हारा हुआ।

यह कहानी मेरी दादी मुझे सुनाती थीं। फिर हमें सीख देती थीं – औरत चाहे घर को स्वर्ग बना दे, चाहे नर्क! मुझे लगता है कि देश, समाज, और आदमी को औरत ही गढ़ती है....

 #सूचनार्थे #पूछता_है_बिहार                          श्री Nitish kumar जी  विधानपरिषद छोड़ एक बार विधानसभा चुनाव लड़िये ...
15/10/2020

#सूचनार्थे

#पूछता_है_बिहार
श्री Nitish kumar जी विधानपरिषद छोड़ एक बार विधानसभा चुनाव लड़िये न तब जनता बताएगी की बिहार में का बा
JDU - जदयू





#अजय

नया फरमान जारी
13/10/2020

नया फरमान जारी

13/10/2020
जय जवान जय किसान
02/10/2020

जय जवान जय किसान

बलत्कार और हैवानियत की शिकार हाथरस की  बेटी का निधन।
29/09/2020

बलत्कार और हैवानियत की शिकार हाथरस की बेटी का निधन।


29/09/2020


बच्चा :- पापा जैसे आप मुझे मारते हो.. क्या दादाजी भी आपको मारते थे..
,
बाप:- हाँ बेटा
,

बच्चा:- तो ये खानदानी गुंड्डा गर्दी कब तक चलेगी
😜 😜 😜 😜 😜

07/09/2020

वास्तव में आज देश में एक धर्मयुद्ध छिड़ा है......एक जंग छिड़ी है।एक तरफ भ्रस्ट, चोर, उचक्कों और लुटेरों का समूह हैऔरदूसरी तरफ है सच्चाई के साथ जनता की सेवा करने वालों का एक छोटा सा जत्था।देखना है कि देश क्या चाहता है।

Address

PATNA
Arwal
804401

Telephone

+919931714331

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when _ajayyaduvanshi1990 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share