25/08/2026
केरल राज्य की तर्ज पर,खंड विकास अधिकारी कार्यालय कुनिहार द्वारा 40000 की राशि दवाइयों के क्रय हेतु 15वें वित्त पंचायत समिति मद में रखी गई थी । आज AAM साई, भराड़ीघाट,पंजपीपलू व PHC मांझू और घनागुघाट के लिए उपरोक्त राशि की दवाईयां खंड चिकित्सा अधिकारी श्रीमती मुक्ता रस्तोगी जी को नागरिक अस्पताल अर्की में हस्तांतरित की गई । इससे न केवल उपरोक्त स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाओं की आपूर्ति होगी बल्कि अभावग्रस्त व निर्धन ग्रामीणों को समय से दवाओं की सुविधा मिलेगी । इसके लिए तत्कालीन पंचायत समिति सदस्यों का धन्यवाद जिन्होंने उपरोक्त मंगल कार्य हेतु प्रावधान रखा ।