02/09/2023
निदेशक, समाज कल्याण-सह-परियोजना निदेशक झारखण्ड महिला विकास, श्री शशि प्रकाश झा एवं सहायक निदेशक, श्रीमती कंचन सिंह द्वारा अड़की प्रखंड के तीन आंगनवाड़ी केंद्रों (उलिहातू,बाड़ी निचकेल, तुबिल ) का निरीक्षण किया गया।
सर्वप्रथम बिरसा ओढ़ा में सभी ने भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित किए।
निरीक्षण के दौरान सेंटर में सेविकाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की जांच की गई व बच्चों को मिलने वाले मिड डे मिल की जांच की गयी। साथ ही उत्तम मिड डे मिल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। मौके पर पोषण ट्रैकर की भी जांच की गई। साथ ही तेजस्विनी परियोजना द्वारा किये कार्य की जानकारी ली व तेजस्विनी क्लब की चर्चा की गयी।कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों के अलावे जिला समाज कल्याण पदाधिकारी,प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ,महिला पर्यवेक्षिका ,तेजस्विनी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी उपस्थित रहीं।