11/09/2025
आज दिनांक -11.09.2025 को जिला बाल संरक्षण इकाई अररिया के तत्वाधान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अररिया में अनाथ/परित्यकत/अभ्यर्पित बच्चे को अन्यत्र रूप से गोद नहीं लेने एवं कानूनी रूप से गोद लेने के संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अररिया के सभी आशा कार्यकर्ताओं को जागरूक किया गया एवं बताया गया कि अगर अनाथ/परित्यकत/अभ्यर्पित बच्चे मिले तो कृपया से संबंधीत सूचना देने हेतु 1098 या अपने जिला के जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, विशिष्ट दत्तकग्रहण अभिकरण या अपने नजदीकी पुलिस थाना को सूचना दे सकते है । कानूनी प्रक्रिया से ही गोद ले। (एक बच्चा गोद ले अपनी दुनिया सवारे) Central Adoption Resource Authority Social Welfare Department, Government of Bihar Araria Cities live News
#जिला प्रशासन अररिया & Public Relations Department, Government of Bihar