Life With VK

Life With VK Explore. Capture. Inspire ❤️❤️

नगर पंचायत नरपतगंज की सशक्त स्थायी समिति में बड़ा बदलाव, नए चेहरों पर जनता के प्रतिनिधियों ने जताया भरोसानरपतगंज, अररिया...
30/05/2026

नगर पंचायत नरपतगंज की सशक्त स्थायी समिति में बड़ा बदलाव, नए चेहरों पर जनता के प्रतिनिधियों ने जताया भरोसा

नरपतगंज, अररिया। नगर पंचायत नरपतगंज में आज आयोजित सशक्त स्थायी समिति के चुनाव में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला। चुनाव परिणामों में पुराने सदस्यों को हार का सामना करना पड़ा, जबकि नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया गया।
चुनाव में केशव कुंदन राय, भीम राय एवं अमित कुमार पासवान ने शानदार जीत दर्ज करते हुए सशक्त स्थायी समिति में अपनी जगह बनाई। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और विजयी उम्मीदवारों को बधाइयों का तांता लग गया।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों का मानना है कि यह परिणाम नगर पंचायत की राजनीति में बदलाव का संकेत है। निर्वाचित सदस्यों से लोगों को विकास कार्यों में नई सोच, पारदर्शिता और जनहित से जुड़े मुद्दों के प्रभावी समाधान की उम्मीद है।
जीत के बाद विजयी सदस्यों ने नगर पंचायत क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने सभी पार्षदों और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कार्य करेंगे।
नगर पंचायत नरपतगंज की सशक्त स्थायी समिति के इस चुनाव को स्थानीय राजनीति के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है, जहां मतदाताओं के प्रतिनिधियों ने पुराने चेहरों की बजाय नए नेतृत्व पर भरोसा जताया है।

यात्रियों के लिए अच्छी खबर ✨05573/05574 सरायगढ़–देवघर–सरायगढ़ डेली समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन अब 15 जुलाई 2026 तक बढ़ा ...
30/05/2026

यात्रियों के लिए अच्छी खबर ✨
05573/05574 सरायगढ़–देवघर–सरायगढ़ डेली समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन अब 15 जुलाई 2026 तक बढ़ा दिया गया है।

इससे सुपौल, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका समेत पूरे अंग क्षेत्र के यात्रियों एवं बाबा बैद्यनाथधाम आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी।

यात्रियों को सुविधा हेतु ट्रेन ट्रेन का विस्तार नरपतगंज/ फारबिसगंज तक विस्तार किया जाना चाहिए।

🚨 भारत-नेपाल बॉर्डर अलर्ट : 29 मई को नेपाल के सभी भंसार कार्यालय बंद रहने की संभावना 🚨भारत-नेपाल सीमा से जुड़े यात्रियों...
29/05/2026

🚨 भारत-नेपाल बॉर्डर अलर्ट : 29 मई को नेपाल के सभी भंसार कार्यालय बंद रहने की संभावना 🚨
भारत-नेपाल सीमा से जुड़े यात्रियों और व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार नेपाल सरकार के बजट भाषण के कारण 29 मई को नेपाल के अधिकांश भंसार (कस्टम) कार्यालय बंद रह सकते हैं। ऐसे में भारत से नेपाल जाने वाले निजी एवं व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही सीमा पर प्रभावित हो सकती है।
सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि यदि अत्यंत आवश्यक न हो तो शुक्रवार को अपने वाहन से नेपाल यात्रा करने से बचें। खासकर जोगबनी-बिराटनगर, रक्सौल-बीरगंज, सोनौली, रुपईडीहा सहित कई प्रमुख बॉर्डर प्वाइंट पर वाहनों की लंबी कतार लगने की आशंका जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि नेपाल में बजट पेश होने के दौरान प्रशासनिक कार्य सीमित रहेंगे, जिसके कारण कस्टम क्लियरेंस और भंसार प्रक्रिया अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकती है। सीमा पार मालवाहक वाहनों, छोटे व्यापारियों और दैनिक आवाजाही करने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
हाल के दिनों में नेपाल सरकार द्वारा सीमा क्षेत्र में कस्टम जांच और नियमों को लेकर सख्ती भी बढ़ाई गई है। भारतीय सामानों पर भंसार शुल्क और जांच प्रक्रिया को लेकर नेपाल के कई सीमावर्ती क्षेत्रों में पहले से ही अतिरिक्त निगरानी की जा रही है।

सीमा सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि आवश्यक सेवाओं और आपातकालीन गतिविधियों को लेकर अभी तक किसी आधिकारिक प्रतिबंध की घोषणा नहीं की गई है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले संबंधित बॉर्डर चेकपोस्ट की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

जब पंचगछिया स्टेशन से अंतिम बार छोटी लाइन की ट्रेन खुली थी। वर्षों तक इस रेलखंड की पहचान रही छोटी लाइन को विदा देने के ल...
29/05/2026

जब पंचगछिया स्टेशन से अंतिम बार छोटी लाइन की ट्रेन खुली थी। वर्षों तक इस रेलखंड की पहचान रही छोटी लाइन को विदा देने के लिए पंचगछिया स्टेशन पर स्थानीय लोगों, रेलकर्मियों और यात्रियों ने विशेष विदाई समारोह आयोजित किया था।
बताया जाता है कि जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, लोगों की आंखें नम हो गईं। स्टेशन परिसर में फूल-मालाओं और तालियों के साथ ट्रेन का स्वागत किया गया और फिर भावुक माहौल में उसे अंतिम विदाई दी गई। ग्रामीणों ने उस पल को अपनी यादों में संजो लिया, क्योंकि छोटी लाइन केवल एक ट्रेन नहीं, बल्कि इलाके की जीवनरेखा मानी जाती थी।
बुजुर्गों ने उस दौर को याद करते हुए कहा कि छोटी लाइन ने कोसी और सीमांचल क्षेत्र के हजारों लोगों को जोड़ने का काम किया। छात्र, व्यापारी और आम यात्री वर्षों तक इसी ट्रेन के सहारे सफर करते रहे। ट्रेन के अंतिम सफर के दौरान कई लोग सिर्फ उसे आखिरी बार देखने स्टेशन पहुंचे थे।
आज भी पंचगछिया स्टेशन पर उस विदाई समारोह।

28/05/2026

नरपतगंज से दानापुर जोगबनी सहरसा एक्सप्रेस खुल रही है।

फारबिसगंज के पूर्वी इलाके को भी रेल कनेक्टिविटी में मिलने वाली है नई रफ्तार...2026-27 के रेल बजट में रेल मंत्री अश्विनी ...
28/05/2026

फारबिसगंज के पूर्वी इलाके को भी रेल कनेक्टिविटी में मिलने वाली है नई रफ्तार...2026-27 के रेल बजट में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के द्वारा फारबिसगंज से लक्ष्मीपुर 16.7 किलोमीटर नई रेल लाइन को शामिल किया था...जिसके तहत तय एजेंसी के द्वारा एरियल सर्वे के साथ जमीनी सर्वे और मिट्टी जांच की प्रक्रिया पूरी कर लिए जाने के बाद रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को दे दिया गया है...अब रेलवे बोर्ड के द्वारा इस नए रेल लाइन को लेकर डीपीआर तैयार किया जाना है,जिसके बाद जमीन अधिग्रहण के साथ ही लक्ष्मीपुर फारबिसगंज नई रेल लाइन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा...एजेंसी के द्वारा सौंपे गए रिपोर्ट में फारबिसगंज,बेलई,लहसनगंज,रमई,पकड़ी होते हुए लक्ष्मीपुर तक नई रेल लाइन बिछाने का प्रस्ताव दिया गया है...इस महत्वाकांक्षी रेल परियोजना से लक्ष्मीपुर का जुड़ाव न केवल अररिया से बल्कि फारबिसगंज से भी सीधा जुट जाएगा...साथ ही फारबिसगंज से सिलीगुड़ी की दूरी भी इस नए रेल लाइन से घट जाएगी...
इस परियोजना से पूर्वी इलाके के लाखों करोड़ों लोगों को रेल कनेक्टिविटी में लाभ मिलेगा।

नरपतगंज को मिलेगा फारबिसगंज और गणपतगंज जाने का वैकल्पिक मार्ग, स्टेट हाइवे सड़क निर्माण को मिली बड़ी मंजूरी।नरपतगंज/अररि...
28/05/2026

नरपतगंज को मिलेगा फारबिसगंज और गणपतगंज जाने का वैकल्पिक मार्ग, स्टेट हाइवे सड़क निर्माण को मिली बड़ी मंजूरी।

नरपतगंज/अररिया :

क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बिहार राज्य उच्च पथ परियोजना (BSHP-IV) के तहत गणपतगंज–परवाहा सड़क निर्माण परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। लगभग 47.432 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर ₹703.95 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
इस सड़क के बनने से नरपतगंज के लोगों को फारबिसगंज और गणपतगंज जाने के लिए एक नया एवं वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। इससे न केवल यात्रा आसान होगी, बल्कि समय की भी बड़ी बचत होगी।
वर्तमान में लोगों को लंबी दूरी और जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है, लेकिन इस परियोजना के पूरा होने के बाद आवागमन अधिक सुगम और तेज हो जाएगा। व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में भी इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क परियोजना इलाके के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।
यह परियोजना आने वाले समय में नरपतगंज, फारबिसगंज और गणपतगंज के बीच कनेक्टिविटी को नई पहचान देने का काम करेगी।

ब्रेकिंग: मधुबनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी जयनगर उधना एक्सप्रेस की एक बोगी में अचानक आग लग गई, जिससे पूरा डिब्बा जलकर राख हो ...
28/05/2026

ब्रेकिंग: मधुबनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी जयनगर उधना एक्सप्रेस की एक बोगी में अचानक आग लग गई, जिससे पूरा डिब्बा जलकर राख हो गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम जुटी हुई है।

🚆 सीमांचल के लिए बड़ी खुशखबरी 🚆फारबिसगंज – लक्ष्मीपुर नई रेल लाइन परियोजना में कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।इस महत्वाकां...
27/05/2026

🚆 सीमांचल के लिए बड़ी खुशखबरी 🚆

फारबिसगंज – लक्ष्मीपुर नई रेल लाइन परियोजना में कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।
इस महत्वाकांक्षी रेल प्रोजेक्ट के तहत अब बेलई और पकड़ी को नया रेलवे स्टेशन मिलने जा रहा है, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

यह नई रेल लाइन फारबिसगंज, बेलई, लहसनगंज, रमे और पकड़ी होते हुए लक्ष्मीपुर तक जाएगी।
वर्तमान में परियोजना के अंतर्गत मिट्टी जांच (Soil Testing) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जो निर्माण कार्य की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

इस रेल लाइन के बन जाने से सीमांचल क्षेत्र में यातायात, व्यापार, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।
ग्रामीण इलाकों को पहली बार बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी और लोगों का वर्षों पुराना सपना साकार होगा।

अब वह दिन दूर नहीं जब सीमांचल विकास की नई पटरी पर दौड़ेगा। ❤️🚉

🎉 Facebook recognized me as a top rising creator this week!
25/05/2026

🎉 Facebook recognized me as a top rising creator this week!

Address

Araria
854105

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Life With VK posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share