14/05/2025
बदलाव की लहर चल पड़ी है,
जोकीहाट अब जाग चुका है ✌
हमने अपने कार्यकाल में जोकीहाट के विकास के लिए एक नेता नहीं,बल्कि एक बेटे की तरह काम किया। हमने जोकीहाट को एक नई दिशा, एक नया विश्वास और एक नई पहचान दी थी। हमने लोगों को यह एहसास कराया कि उनके पास अपनी आवाज़ है — और एक मज़बूत क़ियादत व नेतृत्व है, जो हर मुश्किल में उनके साथ खड़ा है।
लेकिन आज वही जोकीहाट, जो कभी हमारी मेहनत और भरोसे का प्रतीक था, वह अब नए सियासी चेहरों की वजह से कमज़ोर नेतृत्व और डर की राजनीति का शिकार हो गया है। मसलहतों और समझौतों में उलझकर जोकीहाट को पीछे धकेला जा रहा है।
लेकिन अब जोकीहाट की जनता जाग चुकी है। उन्हें चाहिए फिर से वही सच्चे इरादे, वही बेखौफ़ नेतृत्व, वही साफ़ दिशा, जो मैंने अपने कार्यकाल में उन्हें दिखाई थी।
आज जोकीहाट के लोग फिर से तैयार हैं —उसी रास्ते पर चलने के लिए, जिसने उन्हें तरक़्क़ी, इज़्ज़त और पहचान दिलाई थी।
वे फिर से चाहते हैं कि जोकीहाट का नाम गर्व से लिया जाए, जोकीहाट की पहचान से हर किसी को फख्र हो — और हम सब फिर से उसी सुनहरे सफर की ओर बढ़ें।
यह सिर्फ़ एक चुनाव नहीं है, यह जोकीहाट की असली पहचान, उसके हक़ और उसकी आवाज़ की लड़ाई है।
हम लड़ेंगे…
और जीतेंगे —
जोकीहाट के लिए, उसके हक़ के लिए, और उसके बेहतर भविष्य के लिए 💪
#जोकीहाट #बदलाव #मजबूत_नेतृत्व ैयार_हैं #जोकीहाट_की_पहचान