03/12/2025
अररिया की सुबह आज रक्तिम हो उठी—
नरपतगंज प्रखंड, खाब्दह पंचायत में मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने 24 वर्षीय शिक्षिका सुश्री शिवानी वर्मा को सुबह लगभग 9 बजे अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर निर्ममता से हत्या कर दी। शिक्षिका पिछले एक वर्ष से मध्य विद्यालय, कन्हैली में कार्यरत थी। घटना का कारण पता नहीं चल पाया है।
यह घटना केवल एक हत्या नहीं कानून-व्यवस्था पर गहरा प्रश्न और सुरक्षा-तंत्र पर गंभीर प्रहार है।
हम इस अमानवीय कृत्य की कटु शब्दों में निंदा करते हैं और प्रशासन से आग्रह करते हैं कि अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी हो और कठोर दंड सुनिश्चित किया जाए।
🕯️सुश्री शिवानी वर्मा को विनम्र श्रद्धांजलि
Raman Prem
युवा अधिकार एकता मंच