आरोह थिएटर Aaroh Theatre

आरोह थिएटर Aaroh Theatre रूढ़ियों को तोड़ने का प्रयास। Togather we rise.

31/12/2025
Theatre workshop in Ara .
06/08/2025

Theatre workshop in Ara .

नीलाम्बुज Nilambuj
22/07/2025

नीलाम्बुज Nilambuj

दशावतार गांधी जी________________क्या कहते हो, मूरत वाले ? फोटो वाले गांधी जी? सब गाँधी से बड़े हैं भैया नोटों वाले गांधी...
02/10/2023

दशावतार गांधी जी
________________
क्या कहते हो, मूरत वाले ? फोटो वाले गांधी जी?
सब गाँधी से बड़े हैं भैया नोटों वाले गांधी जी।

5 से लेकर 500 तक तुम्हीं मिले हो गांधी जी
तुम #नृसिंह हो, दीवारों से भी निकले हो गांधी जी।।

#मछली की शल्कों से ज्यादा रूप तुम्हारे गांधी जी
सत्याग्रह का पी जाते हैं सूप तुम्हारे, गांधी जी

रिश्वत में तुम, उपहारों में, घोटालों में गांधी जी
तीन डगों में नापी धरती, तुम #वामन हो गांधी जी।

न्यायालय में चले तुम्हारा बड़ा सहारा गांधी जी ,
न्याय बना है #कछुआ तुमसे , बड़ा जुलुम है गांधी जी।

डूब गई थी ये धरती जब सच्चाई के सागर में ,
बन मीडिया #वराह इसे, तुमने उबराया गांधी जी।

हिंसा का व्यापार तुम्हीं से, बना फेरारी गांधी जी ,
#फरसा जैसी काम कर रही लट्ठ तुम्हारी गांधी जी।

सत्य, अहिंसा को अखंड वनवास मिला है गांधी जी,
#राम बिक रहे रावण के दरबार , गिला है गांधी जी।

तेरी ही #मुरली पर नाचे गौतम, टाटा, अंबानी
शेयर मार्केट बैठ, तुम्हीं तो घर-घर व्यापे गांधी जी

#कल्कि कोएलचिन, राणावत ,अक्षय कुमार के प्यारे हो
गिरगिट से भी ज्यादा हैं अवतार तुम्हारे गांधी जी।

#नमो नमो हम करते केवल रोज मनाते गांधी जी,
15 लाख मिले जल्दी से रोज मनाते गांधी जी।

बिदेसिया जैसे अनेक लोक नाट्यों के  अमर रचनाकार को सादर नमन।
10/07/2023

बिदेसिया जैसे अनेक लोक नाट्यों के अमर रचनाकार को सादर नमन।

अभी हाल ही में मैंने भारत का वेनिस कहे जाने वाले अलेप्पी (केरल) की यात्रा की। मुझे क्या पता था कि मेरे आरा वापस आने तक  ...
01/07/2023

अभी हाल ही में मैंने भारत का वेनिस कहे जाने वाले अलेप्पी (केरल) की यात्रा की। मुझे क्या पता था कि मेरे आरा वापस आने तक #आरा िगम भी एक अदद बिहार का वेनिस बनाने की तरफ अपने गंदे लेकिन मज़बूत कदम बढ़ा चुका है। #क़ातिल_गड्ढा_रोड यानी के जी रोड के महज 300 मीटर के दायरे में बने ये प्यारे दुलारे गड्ढे आजकल बारिश के पानी से जब भर जाते हैं तो ऐसा लगता है पूरी सड़क जलमग्न हो गई हो। थोड़ा और प्रयास किया जाए तो सड़क पर नाव चलाने का उपक्रम भी पूरा हो जाएगा। लोग पता नहीं इतने सुंदर दृश्य की आलोचना क्यों कर रहे हैं जबकि 'रेन वाटर हार्वेस्टिंग' का इतना अच्छा पाठ आरा नरक निगम पढ़ा रहा है। मच्छर पालन का कुटीर उद्योग बढ़ रहा है, ये तो कोई नहीं देख रहा। मच्छर बहुत ज़रूरी है वरना हज़ारों करोड़ की आल आउट, मार्टिन और गुड नाइट जैसी कंपनियां बंद हो जाएंगी। कछुआ छाप अगरबत्ती जैसी सैकड़ों कंपनियां डूब सकती हैं। इसलिए नरक निगम द्वारा कातिल गड्ढा रोड पर बने इस सलोने गड्ढों को यूनेस्को द्वारा अंतरराष्ट्रीय धरोहर घोषित करना चाहिए।
अमृतकाल में सुशासन की जय हो।

विश्व संगीत दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं सभी संगीत प्रेमियों को।
21/06/2023

विश्व संगीत दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं सभी संगीत प्रेमियों को।

Dadra by Singer: NILAMBUJComposer: Rohit Bedi

https://www.youtube.com/watch?v=qPcXuTUaZvc
21/05/2023

https://www.youtube.com/watch?v=qPcXuTUaZvc

21 फरवरी, 2021 की शाम को आरा के जयप्रकाश स्मारक, रमना मैदान में आरोह थियेटर ने अपना पहला कार्यक्रम प्रस्तुत किया था। उसी...

Address

Bhojpur
Ara
802301

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm

Telephone

+918603755402

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when आरोह थिएटर Aaroh Theatre posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to आरोह थिएटर Aaroh Theatre:

Share

Category