Goverment College Bijuri District Anuppur M.P.

Goverment College Bijuri District Anuppur M.P. Welcome to the official webpage of Goverment College Bijuri District Anuppur M.P.

21/06/2026

शासकीय महाविद्यालय बिजुरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

बिजुरी, जिला अनूपपुर। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय बिजुरी में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) कार्यक्रम समन्वयक **श्री शरद कुमार दुबे** के मार्गदर्शन में एवं महाविद्यालय के खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के संयोजक **डॉ. नितिन सहारिया** रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के , सहायक प्राध्यापक **सुश्री अमृता चौकसे**, **सुश्री गंगा पटेल**, **सुश्री जनक देवी पाव** डाॅ संतोष कुमार सोनी, श्री कुशलेंद्र कुशवाहा, क्रीड़ा अधिकारी **डॉ. सुरेश प्रसाद चौधरी** सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पतंजलि योगपीठ के सदस्यों एवं योग प्रशिक्षकों ने विशेष सहयोग प्रदान किया। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। साथ ही योग के महत्व, उसके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव तथा दैनिक जीवन में योग को अपनाने की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के संयोजक **डॉ. नितिन सहारिया** ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो व्यक्ति को स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों से नियमित योगाभ्यास करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। अंत में प्रभारी प्राचार्य श्री शरद कुमार दुबे ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं जनकल्याण की भावना के साथ किया गया।

सत्र 2026-27 हेतु स्नातक प्रथम वर्ष हेतु ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल दिनांक 01 मई 2026 से प्रारम्भ होने वाला है अतः अपने भाई बह...
28/04/2026

सत्र 2026-27 हेतु स्नातक प्रथम वर्ष हेतु ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल दिनांक 01 मई 2026 से प्रारम्भ होने वाला है अतः अपने भाई बहन, रिश्तेदार, दोस्त को ज्यादा से ज्यादा सूचित करें तथा कॉलेज में प्रवेश कराने में सहयोग प्रदान करें l शासकीय महाविद्यालय बिजुरी
ऑनलाइन ई प्रवेश हेल्प सेन्टर मोबाइल नम्बर 8839018223 है
ई प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेज
10वीं, 12वीं अंकसूची, डिजिटल जाति प्रमाण पत्र
डिजिटल निवास प्रमाण पत्र
डिजिटल आय प्रमाण पत्र
समग्र आई डी, आधार कार्ड, कलर फोटो इत्यादि l

युवा और वरिष्ठ पीढ़ी के बीच सेतु बना बिजुरी महाविद्यालय का ‘इंटर-जनरेशनल बॉन्डिंग’ कार्यक्रमइंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजात...
09/04/2026

युवा और वरिष्ठ पीढ़ी के बीच सेतु बना बिजुरी महाविद्यालय का ‘इंटर-जनरेशनल बॉन्डिंग’ कार्यक्रम

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक के सामाजिक कार्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय सामाजिक रक्षा संस्थान, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में शासकीय महाविद्यालय बिजुरी में “इंटर-जनरेशनल बॉन्डिंग (कॉलेज छात्रों के साथ)” विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. रमेश बी., डॉ. विकास कुमार चंदेल, डॉ. श्याम सुंदरपाल, आरती, सारण्या, इमाल एवं जिनी ने संसाधन व्यक्तियों के रूप में सहभागिता करते हुए अंतर-पीढ़ी संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किए। उन्होंने वर्तमान सामाजिक परिवर्तनों के परिप्रेक्ष्य में विभिन्न पीढ़ियों के बीच संवाद एवं संबंधों को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने पारिवारिक जीवन में सांस्कृतिक मूल्यों, परंपराओं एवं भावनात्मक सहयोग की भूमिका को रेखांकित करते हुए बताया कि मजबूत पारिवारिक संबंध व्यक्ति एवं समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।संसाधन व्यक्तियों ने आधुनिक तकनीक एवं सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अत्यधिक डिजिटल उपयोग से पारिवारिक संवाद में कमी आती है, जिससे भावनात्मक दूरी बढ़ती है। अतः तकनीक के संतुलित उपयोग के साथ पारिवारिक संवाद को बनाए रखना आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्य श्री शरद कुमार दुबे एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक, विचारोत्तेजक एवं उपयोगी बताया।

🇮🇳 गणतंत्र दिवस समारोह 🇮🇳शासकीय महाविद्यालय बिजुरी, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) में26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस हर्षोल्ला...
26/01/2026

🇮🇳 गणतंत्र दिवस समारोह 🇮🇳

शासकीय महाविद्यालय बिजुरी, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) में
26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।
इस अवसर पर संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया गया।

महाविद्यालय परिवार की ओर से समस्त देशवासियों को
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

जय हिंद! | जय भारत! 🇮🇳

आज 7 दिवसीय NSS विशेष शिविर का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री घनश्याम शर्मा (...
25/01/2026

आज 7 दिवसीय NSS विशेष शिविर का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री घनश्याम शर्मा (सेवानिवृत्त शिक्षक) एवं विशेष अतिथि थाना प्रभारी, बिजुरी रहे। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रंजीता पटेल ने की।
शिविर के संयोजक (पुरुष इकाई) श्री शरद कुमार दुबे एवं संयोजक (महिला इकाई) सुश्री अमृता चौकसे के मार्गदर्शन में शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

मंच संचालन श्री संतोष कुमार सोनी द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन श्री सत्यनारायण तिवारी ने किया। समापन अवसर पर NSS स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

इन सात दिनों में सेवा, जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व का वास्तविक अनुभव प्राप्त हुआ। स्वयंसेवकों द्वारा डिजिटल साक्षरता, स्वच्छता, नशा मुक्ति, कृषि जागरूकता जैसे विषयों पर सक्रिय सहभागिता निभाई गई। समापन अवसर पर स्वयंसेवकों ने अपने अनुभव साझा किए।

यह शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं सामाजिक चेतना को सुदृढ़ करने में सफल रहा।



आज शासकीय महाविद्यालय बिजुरी, जिला अनूपपुर (म.प्र.) में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को लोक...
25/01/2026

आज शासकीय महाविद्यालय बिजुरी, जिला अनूपपुर (म.प्र.) में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को लोकतंत्र के प्रति जागरूक करने हेतु मतदाता शपथ दिलाई गई।
हम सभी निष्पक्ष, निर्भीक एवं जिम्मेदार मतदान का संकल्प लेते हैं।
🗳️🇮🇳
#राष्ट्रीय_मतदाता_दिवस ”

आज 7 दिवसीय NSS शिविर के षष्ठम दिवस पर कृषि जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं।NSS स्वयंसेवकों ...
24/01/2026

आज 7 दिवसीय NSS शिविर के षष्ठम दिवस पर कृषि जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

NSS स्वयंसेवकों द्वारा कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों को कृषि से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
विद्यार्थियों के साथ बैठकर कृषि विषय पर समूह चर्चा (Group Discussion) भी की गई, जिससे सहभागिता और समझ बढ़ी।

इसी क्रम में श्री आदित्य कुमार सोनी (Assistant Professor, Pharmaceutical Science, Amity University, Raipur) द्वारा एक एक्सपर्ट टॉक आयोजित की गई।
उनका विषय “Drug Uses and Misuses” रहा, जिसमें उन्होंने दवाओं की सही मात्रा (dose), अधिक मात्रा (overdose), दवाओं की संरचना (composition), दवा-दवा अंतःक्रिया (drug interactions) तथा एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से अपने विचार रखे।
उन्होंने दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग एवं स्वयं उपचार से बचने का संदेश दिया।

कार्यक्रम अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं जागरूकता बढ़ाने वाला रहा।
स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।



विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती के चरणों में वंदन... 🙏✨23 जनवरी 2026 को शासकीय महाविद्यालय बिजुरी (अनूपपुर) के प्...
24/01/2026

विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती के चरणों में वंदन... 🙏✨

23 जनवरी 2026 को शासकीय महाविद्यालय बिजुरी (अनूपपुर) के प्रांगण में 'बसंत पंचमी' का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। माँ शारदे से प्रार्थना है कि वे सभी विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों के जीवन को ज्ञान के प्रकाश से आलोकित करें। 📖🌼

आज हमारे महाविद्यालय में SVCGS के तत्वाधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती  के अवसर पर पराक्रम दिवस श्रद्धा एवं सम्म...
23/01/2026

आज हमारे महाविद्यालय में SVCGS के तत्वाधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर पराक्रम दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, साहस एवं राष्ट्र सेवा की भावना को सुदृढ़ करना रहा।
मुख्य वक्तव्य श्री सत्यनारायण तिवारी जी द्वारा दिया गया, जिसमें नेताजी के जीवन, संघर्ष एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने युवाओं से साहस, अनुशासन एवं आत्मबल के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रंजीता पटेल ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने नेताजी के विचारों को आज के युवाओं के लिए अत्यंत प्रेरणास्रोत बताया।

कार्यक्रम गरिमामय एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ।

आज 7 दिवसीय NSS शिविर के पंचम दिवस पर नशा मुक्ति विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं...
23/01/2026

आज 7 दिवसीय NSS शिविर के पंचम दिवस पर नशा मुक्ति विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना रहा। NSS स्वयंसेवकों द्वारा नशा मुक्त जीवन का संदेश दिया गया। नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान पर विस्तार से जानकारी दी गई।

स्वयंसेवकों एवं उपस्थित लोगों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

आज का दिन प्रेरणादायक एवं संदेशपूर्ण रहा।






Address

Bijuri
Anuppur
484440

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Goverment College Bijuri District Anuppur M.P. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share