DM Amroha

DM Amroha DM Amroha

28/05/2026

*आंधी-तूफान, वज्रपात एवं भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी*

*जिलाधिकारी डॉ0 नितिन गौड़ ने जनपदवासियों से सतर्क एवं सुरक्षित रहने की अपील की*

अमरोहा 28 मई 2026 (सू0वि0) : जिलाधिकारी डॉ0 नितिन गौड़ ने मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के आधार पर जनपदवासियों को संभावित आंधी-तूफान, तेज हवाओं, वज्रपात, ओलावृष्टि, भीषण गर्मी एवं लू की परिस्थितियों को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम को गंभीरता से लेते हुए सभी नागरिक सुरक्षा उपायों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचते हुए केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है। संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और स्वयं एवं परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। उन्होंने बताया कि आंधी-तूफान एवं तेज हवाओं के दौरान सभी विद्युत उपकरण बंद रखें और यात्रा के दौरान सुरक्षित स्थान पर रुक जाएं। टिन शेड, होर्डिंग्स, जर्जर भवनों, पेड़ों, मोबाइल टावर एवं बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें। धातु से बनी वस्तुओं का उपयोग न करें और पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें।
आकाशीय बिजली से बचाव के लिए जिलाधिकारी ने नागरिकों से पक्के भवनों के अंदर रहने, बिजली के उपकरणों एवं तारों से दूरी बनाए रखने और खुले मैदान, जलाशयों एवं पेड़ों के नीचे खड़े न होने की अपील की। खेतों में कार्य कर रहे किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
भीषण गर्मी एवं हीट वेव को देखते हुए जिलाधिकारी ने लोगों से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के सूती वस्त्र पहनने, अत्यधिक धूप में बाहर न निकलने और बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि लू के प्रभाव से बचने के लिए छायादार स्थानों पर रहें, समय-समय पर विश्राम करें और शरीर में पानी की कमी न होने दें। ठंडक देने वाले फल एवं पेय पदार्थों का सेवन करें।

जिलाधिकारी डॉ0 नितिन गौड़ ने कहा कि मौसम संबंधी अद्यतन जानकारी के लिए रेडियो, टीवी, समाचार पत्र एवं अन्य आधिकारिक संचार माध्यमों पर नजर बनाए रखें। साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दवाइयां, टॉर्च, बैटरी एवं खाद्य सामग्री आदि पूर्व से तैयार रखें। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि यह चेतावनी एवं सुरक्षा संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं ताकि किसी भी संभावित आपदा में जनहानि एवं नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।

-

28/05/2026

जिलाधिकारी डॉ0 नितिन गौड़ की जनपदवासियों से अपील मौसम संबंधी चेतावनियों को गंभीरता से लें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें...

जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनमानस हेतु अपील एवं विस्तृत मौसम एडवाइजरी
(संभावित आंधी-तूफान, तेज वर्षा, वज्रपात एवं खराब मौसम के दृष्टिगत...

जिलाधिकारी डॉ0 नितिन गौड़ ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में जनपद अमरोहा में संभावित खराब मौसम, तेज आंधी, वर्षा, वज्रपात, जलभराव एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दृष्टिगत जिला प्रशासन पूर्ण सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है। सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है तथा आवश्यक बचाव एवं राहत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

जिलाधिकारी महोदय की जनपदवासियों से अपील
प्रिय जनपदवासियों,
मौसम विभाग द्वारा आगामी समय में तेज आंधी, बारिश, वज्रपात एवं खराब मौसम की संभावना व्यक्त की गई है। आप सभी से अपील है कि मौसम संबंधी चेतावनियों को गंभीरता से लें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
आपकी सतर्कता एवं सावधानी से किसी भी प्रकार की जनहानि एवं दुर्घटना को रोका जा सकता है। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। बच्चों, बुजुर्गों एवं पशुओं की विशेष सुरक्षा सुनिश्चित करें।
किसी भी आपात स्थिति में तत्काल जिला प्रशासन अथवा कंट्रोल रूम को सूचना दें।
जनहित में जारी।
— जिलाधिकारी, अमरोहा

नागरिकों हेतु विस्तृत एडवाइजरी
1. आंधी-तूफान के दौरान सावधानियां
खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, खेतों एवं पेड़ों के नीचे खड़े न हों।
कच्चे एवं कमजोर मकानों से सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।
घरों की खिड़कियां एवं दरवाजे बंद रखें।
छतों पर रखी ढीली वस्तुओं को सुरक्षित बांध दें।
वाहन धीरे चलाएं एवं अनावश्यक यात्रा से बचें।
बिजली के खंभों एवं टूटे तारों से दूर रहें।
2. वज्रपात (बिजली गिरने) से बचाव
बारिश एवं गरज-चमक के दौरान मोबाइल फोन का सीमित उपयोग करें।
खुले मैदान, तालाब, नदी एवं ऊंचे स्थानों से दूर रहें।
पेड़ों के नीचे शरण न लें।
धातु की वस्तुओं एवं बिजली उपकरणों से दूरी बनाए रखें।
घर में रहें एवं विद्युत उपकरणों के प्लग निकाल दें।
खेतों में कार्य कर रहे किसान तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचें।
याद रखें:
“जब गरज सुनाई दे, तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाएं।”
3. तेज वर्षा एवं जलभराव के दौरान
जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।
नालों, पुलों एवं तेज बहाव वाले पानी के पास न जाएं।
बच्चों को पानी भरे क्षेत्रों में खेलने न दें।
पीने के पानी को ढककर रखें एवं उबालकर प्रयोग करें।
आवश्यक दवाइयां एवं टॉर्च आदि पहले से तैयार रखें।
4. किसानों हेतु विशेष सलाह
मौसम खराब होने की संभावना पर कटाई की गई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें।
कृषि उपकरण एवं पशुओं को सुरक्षित स्थान पर बांधें।
खेतों में कार्य करते समय मौसम अपडेट पर नजर रखें।
बिजली चमकने पर तुरंत खेत से बाहर निकल जाएं।
5. पशुपालकों हेतु निर्देश
पशुओं को खुले स्थानों पर न बांधें।
पशुशालाओं की मजबूती सुनिश्चित करें।
पशुओं के लिए सूखा चारा एवं स्वच्छ पानी की व्यवस्था रखें।
6. आपातकालीन तैयारी
मोबाइल फोन चार्ज रखें।
आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित एवं जलरोधक स्थान पर रखें।
प्राथमिक उपचार किट तैयार रखें।
टॉर्च, बैटरी एवं आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध रखें।
प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाएं
जिला एवं तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय।
राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट पर रखा गया।
स्वास्थ्य विभाग एवं एम्बुलेंस सेवाएं सक्रिय।
विद्युत एवं नगर निकाय विभाग को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी की जा रही है।
आपातकालीन संपर्क
जिला कंट्रोल रूम, अमरोहा
☎️ 05922-252100, 252800
आपातकालीन सेवाएं
पुलिस : 112
एम्बुलेंस : 108
अग्निशमन : 101
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, अमरोहा
जनहित में जारी

27/05/2026

ईद-उल-अजहा त्यौहार को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण मे सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 नितिन गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक श्री लखन सिंह यादव द्वारा ग्राम पतई खालसा में सुरक्षा व्यवस्था व तैयारियों का जायजा लेते हुए मय भारी पुलिसबल फ्लैग मार्च किया गया।
Government of UP Chief Minister Office Uttar Pradesh MYogiAdityanath

ईद-उल-अजहा त्यौहार को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण मे सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 नितिन ग...
27/05/2026

ईद-उल-अजहा त्यौहार को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण मे सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 नितिन गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक श्री लखन सिंह यादव द्वारा ग्राम पतई खालसा में सुरक्षा व्यवस्था व तैयारियों का जायजा लेते हुए मय भारी पुलिसबल फ्लैग मार्च किया गया।
Government of UP Chief Minister Office Uttar Pradesh MYogiAdityanath

थाना अमरोहा देहात क्षेत्रान्तर्गत हुई दुखद दुर्घटना में पुलिस अधीक्षक अमरोहा श्री लखन सिंह यादव एवं जिलाधिकारी अमरोहा डॉ...
27/05/2026

थाना अमरोहा देहात क्षेत्रान्तर्गत हुई दुखद दुर्घटना में पुलिस अधीक्षक अमरोहा श्री लखन सिंह यादव एवं जिलाधिकारी अमरोहा डॉ0 नितिन गौड़ द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

27/05/2026

ईद उल अज़हा त्योहार और कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक श्री लखन सिंह यादव ने भारी पुलिस बल के साथ सोमवार को टीपी नगर चौराहा से बिजनौर रोड होते हुए बाजार बटवाल, बाजार कोट,कोट चौराहा, बाजार शपात पोता, बाजार घेर मुनाफ, सर्राफा बाजार कटरा, बाजार गुज़री, बाज़ार, गंज चौराहे, बसावन गंज और कोतवाली नगर के आसपास बाजार क्षेत्र का पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
Government of UP Chief Minister Office Uttar Pradesh MYogiAdityanath

ईद उल अज़हा त्योहार और कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक श्री लखन सिंह...
27/05/2026

ईद उल अज़हा त्योहार और कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक श्री लखन सिंह यादव ने भारी पुलिस बल के साथ सोमवार को टीपी नगर चौराहा से बिजनौर रोड होते हुए बाजार बटवाल, बाजार कोट और कोट चौराहा होते हुए बाजार शपात पोता, बाजार घेर मुनाफ, सर्राफा बाजार कटरा, बाजार गुज़री, बाज़ार, गंज चौराहे से होते हुए बसावन गंज और कोतवाली नगर के आसपास बाजार क्षेत्र का पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
Government of UP Chief Minister Office Uttar Pradesh MYogiAdityanath

माननीय उप मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य मंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी को जनपद अमरोहा का प्रसिद्ध ODOP उत्पाद "...
27/05/2026

माननीय उप मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य मंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी को जनपद अमरोहा का प्रसिद्ध ODOP उत्पाद "ढोलक" भेंट किया।

मा0 उप मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री उ0प्र0 शासन, ल...
27/05/2026

मा0 उप मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री उ0प्र0 शासन, लखनऊ श्री ब्रजेश पाठक जी की अध्यक्षता में मा0 राज्य मंत्री, वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उ0प्र0 शासन, श्री के0पी0मलिक जी, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ललित तंवर जी, मा0 शिक्षक विधायक श्री हरिसिंह ढिल्लो जी, मा0 विधायक हसनुपर श्री महेन्द्र सिंह खड़गवंशी जी, मा0 विधायक धनौरा श्री राजीव तरारा जी, जिलाधिकारी डॉ0 नितिन गौड़, पूर्व विधायक नौगावां सादात श्रीमती संगीता चौहान, पूर्व सांसद श्री देवेन्द्र नागपाल आदि सहित अन्य मा0 जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कलेक्टेªट स्थित गांधी सभागार में सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्याें की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
Government of UP Chief Minister Office Uttar Pradesh MYogiAdityanath

माननीय उप मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री श्री ब्रजेश...
27/05/2026

माननीय उप मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी ने माननीय राज्य मंत्री वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री के0 पी0 मलिक जी के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला का निरीक्षण किया।

Address

DM Office Amroha
Amroha
244221

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DM Amroha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share