14/10/2022
प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उनके ड्रीम प्रोजेक्ट “हर घर गाय” के सपने को साकार करने के लिए कटिबद्ध भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी श्रीमान सुनील ओझा जी का आगमन आज (दिनांक 14/10/2022) मातु शारदा गीर गौशाला अमेठी में हुआ। माननीय विनोद सिंह जी विधायक सदर सुल्तानपुर, गौशाला के प्रधान ट्रस्टी श्री हरिकेश बहादुर सिंह और श्रीमान ओझा जी के मध्य देश में भारतीय गोवंश की घटती संख्या विषय पर गहन चिंतन और मनन हुआ तत्पश्चात वाराणसी अमेठी व सुल्तानपुर मे भारतीय गोवंश के संवर्धन की योजना बनी। विषय पर चर्चा अत्यंत सार्थक रही। होने वाली अगली बैठक में योजना को मूर्त रूप दिया जाएगा।