17/09/2024
भाजपा कांग्रेस की पोल खोलने का काम करेगी जजपा-असपा : डा. रविन्द्र धीन
साहा , 17 सितम्बर , साहा में जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया , जिसमें दोनों पार्टियों के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। बैठक में दोनों पार्टी के सांझे प्रत्याशी डा.रविन्द्र धीन मौजूद रहे । इस दौरान विधानसभा चुनावों को लेकर आगामी रणनीति बनाई गई । जिसमें मुलाना हल्के के 17 जोन बनाए गए और सभी जोन पर दोनों पार्टियों के पदाधिकारियों की जिम्मेवारी सौंपी गई । जिसमें सभी को डोर टू डोर जाकर गठबंधन की नीतियों को जन जन तक पंहुचाकर अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाना उद्देश्य है। डा. रविन्द्र धीन ने कहा कि जजपा और असपा गठबंधन हरियाणा में एक प्रचंड लहर लेकर आई है। जिसके चलते कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। लोग गठबंधन सोच साथ जुड़ रहे है। उन्होंने बताया कि इस बार मुलाना सहित हरियाणा में भाजपा कांग्रेस की पोल खोलने का काम जजपा व असपा गठबंधन करेगा ॥