02/05/2021
आज राजस्थान में विधानसभा के तीनों सीटों के उप-चुनाव के परिणाम आए जिस पर पार्टी संयोजक व नागौर सांसद श्री Hanuman Beniwal ने बयान जारी कर कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोच्च निर्णायक है और हार एवं जीत लोकतंत्र के दो पहलू हैं,उन्होंने उप चुनाव में सभी विजयी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं व बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि तीनों सीटों पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का सहयोग करने वाले सभी मतदाताओं का आभार भी प्रकट करता हूं जिन्होंने दिन-रात एक करके पार्टी के पक्ष में कार्य किया, उन्होंने अपने संदेश में कहा कि मैं उन्हें यह भरोसा दिलाता हूं कि चुनाव की यह हार राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को अपने इरादे से विचलित नहीं कर सकती और हम जनता के हक व संघर्ष के लिए सदैव कार्य करते रहेंगे !जनता की मूल भावना को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी मिशन 2023 के लिए कटिबद्ध है,श्री बेनीवाल ने कहा कि उक्त तीनों विधानसभा सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों तथा कार्यकर्ताओं से मैं आव्हान करता हूं की आप लगातार लोकहित के कार्यो को करते रहे ! पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व भोपालगढ़ विधायक श्री पुखराज गर्ग,खींवसर विधायक श्री नारायण बेनीवाल व मेड़ता विधायक श्रीमती इंदिरा देवी बावरी ने भी उप चुनाव में विजयी उम्मीदवारों को बधाई प्रेषित की व अपने संदेश में कहा की RLP मिशन 2023 के लिए संकल्पबद्ध है !