पुरुषार्थी समिति जिला अलवर

  • Home
  • India
  • Alwar
  • पुरुषार्थी समिति जिला अलवर

पुरुषार्थी समिति जिला अलवर SOCIAL

10/05/2026

*केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव के बंगाल विजय के पश्चात् अलवर पहुंचने पर पुरुषार्थी समिति जिला अध्यक्ष कुलदीप कालरा के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने किया भव्य स्वागत*

पुरुषार्थी समिति जिला अलवर की ओर से शनिवार को रजवट मैदान स्थित श्री राम हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किय...
10/05/2026

पुरुषार्थी समिति जिला अलवर की ओर से शनिवार को रजवट मैदान स्थित श्री राम हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष कुलदीप कालरा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। सुंदरकांड पाठ के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की आराधना की। इसके बाद समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रसादी ग्रहण की। आयोजन में समाज के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। समिति पदाधिकारियों ने इसे सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बताया

06/05/2026
06/05/2026
पुरुषार्थी समिति की निःशुल्क पेयजल टैंकर सेवा शुरू,रामगढ़ विधायक ने दिखाई हरी झंडीअलवर। भीषण गर्मी से जूझ रहे आमजन को रा...
06/05/2026

पुरुषार्थी समिति की निःशुल्क पेयजल टैंकर सेवा शुरू,
रामगढ़ विधायक ने दिखाई हरी झंडी

अलवर। भीषण गर्मी से जूझ रहे आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पुरुषार्थी समिति, जिला अलवर द्वारा निःशुल्क पेयजल टैंकर सेवा का शुभारंभ किया गया। सेवा का शुभारंभ गुरुद्वारा, सुखधाम बस स्टैंड के पास से हुआ, जहां रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर टैंकर को रवाना किया समिति जिलाध्यक्ष कुलदीप कालरा ने बताया कि यह सेवा पिछले तीन वर्षों से लगातार संचालित की जा रही है, जिसके माध्यम से गर्मी के मौसम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों तक निशुल्क पेयजल पहुंचाया जाता है। कार्यक्रम में वन राज्यमंत्री संजय शर्मा के निजी सचिव मनोज शर्मा सहित समस्त पुरुषार्थी समिति के सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
शुभारंभ समारोह को पारंपरिक एवं धार्मिक स्वरूप देते हुए अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया तथा नारियल फोड़कर विधिवत शुरुआत की गई। साथ ही प्रसाद वितरण कर सेवा कार्य को जनसहभागिता से जोड़ने का संदेश दिया गया।
रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में आमजन को राहत पहुंचाने के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने पुरुषार्थी समिति के प्रयासों को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि पुरुषार्थी समिति विगत कई वर्षों से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है और हर वर्ष गर्मी के मौसम में यह निःशुल्क पेयजल सेवा संचालित की जाती है, ताकि आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि आगे भी समिति इसी तरह सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाती रहेगी।


#जलसेवा

आमंत्रण पत्रसादर वंदे 🙏🏼जयश्रीराम 🚩पुरुषार्थी समिति, जिला अलवर की ओर से अपनी संत परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी भीष...
04/05/2026

आमंत्रण पत्र
सादर वंदे 🙏🏼
जयश्रीराम 🚩

पुरुषार्थी समिति, जिला अलवर की ओर से अपनी संत परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी भीषण गर्मी में आमजन को राहत प्रदान करने हेतु निःशुल्क पेयजल टैंकर सेवा का शुभारंभ किया जा रहा है।
यह सेवा कार्य मानवता के प्रति समर्पण एवं सहयोग की भावना का प्रतीक है।
जिसके माध्यम से जरूरतमंद लोगों को शुद्ध पेयजल पहुंचाने के प्रयास किया जाएगा।
हम सभी के लिए यह अत्यंत गर्व और प्रसन्नता का विषय है कि इस पुनीत कार्य का शुभारंभ वन, पर्यावरण जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय संजय शर्मा एवं रामगढ़ विधायक माननीय सुखवंत सिंह जी के करकमलों द्वारा किया जायेगा।
इस अवसर आप सभी पुरुषार्थीगण सादर आमंत्रित हैं।

दिनांक: 04 मई 2026
समय :दोपहर 1:00 बजे
स्थान:गुरुद्वारा, सुखधाम बस स्टैंड, खंडेलवाल धर्मशाला के सामने

अतः समस्त पुरुषार्थी बंधुओं से विनम्र निवेदन है कि इस पुनीत कार्य के शुभारंभ के अवसर पर पधारकर अनुग्रहित करें।
आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।

निवेदक!!!
कुलदीप कालरा
अध्यक्ष
पुरुषार्थी समिति,जिला अलवर


19/04/2026

राजस्थान सरकार में माननीय मंत्री आदरणीय श्री संजय शर्मा जी एवं श्रीमती बबीता जी को पुरुषार्थी समिति जिला अलवर की ओर से वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

कुलदीप कालरा
अध्यक्ष

अलवर की धार्मिक संस्था दादा-दादी फाउंडेशन द्वारा अमावस्या के पावन अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें *अलवर जिला पु...
19/04/2026

अलवर की धार्मिक संस्था दादा-दादी फाउंडेशन द्वारा अमावस्या के पावन अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें *अलवर जिला पुरुषार्थी समिति के अध्यक्ष श्री कुलदीप कालरा जी एवं श्रीमती शालिनी कालरा जी की गरिमामयी उपस्थिति ने इस सेवा कार्य की शोभा बढ़ा दी।* उनके सेवाभावी नेतृत्व से समाज को सदैव नई दिशा मिलती है। इस अवसर पर पुरुषार्थी समाज के संरक्षक आदरणीय श्री राकेश अरोड़ा जी, श्री अशोक आहूजा जी एवं श्री हरि नारायण मुखिजा जी की भी उपस्थिती रही।

*जहाँ सेवा का भाव सर्वोपरि होता है, वहीं ईश्वर का वास होता है।*

परशुराम जन्मोत्सव पर 600 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, अलवर में भव्य चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित*ऐसे आयोजन बच्चों के अ...
19/04/2026

परशुराम जन्मोत्सव पर 600 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, अलवर में भव्य चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

*ऐसे आयोजन बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ समाज के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते- कुलदीप कालरा*


पारंपरिक गुलाबी पगड़ी और ढोलों की थाप खुशियों का त्योहार बैसाखी पूरे हर्षोल्लास के साथ अलवर में मनाया गया वन मंत्री संजय...
14/04/2026

पारंपरिक गुलाबी पगड़ी और ढोलों की थाप

खुशियों का त्योहार बैसाखी पूरे हर्षोल्लास के साथ अलवर में मनाया गया

वन मंत्री संजय शर्मा ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

गुरुद्वारों में हुए धार्मिक आयोजन

पीले चावलों का प्रसाद वितरण हुआ वहीं शर्बत की लगाई प्याऊ





Address

ख़ुदनपुरी
Alwar
301001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when पुरुषार्थी समिति जिला अलवर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category