18/08/2026
धन्य बुढ़ापा, धन्य जवानी,
पर्वत के हित जीवन दानी।
उत्तराखंड क्रांति के मेरुदंड तुम,
दुनिया कहती तुम्हें बड़ौनी।
उत्तराखंड के महान जननायक, उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता एवं पहाड़ की अस्मिता की बुलंद आवाज़ स्वर्गीय इन्द्रमणि बड़ौनी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि। 🙏
बड़ौनी जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन उत्तराखंड की माटी, पहाड़ के स्वाभिमान, संस्कृति और जनहित के लिए समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष, त्याग और विचार आज भी उत्तराखंड की नई पीढ़ी को अपने हक़ और सम्मान के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
आपका संघर्ष हमारी विरासत है,
आपका सपना हमारा संकल्प है।
विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏
जय उत्तराखंड!.... दिनेश कुंजवाल जी वरिष्ठ नेता UKD.
#इन्द्रमणिबड़ौनी #इन्द्रमणिबड़ौनीजी #पुण्यतिथि #उत्तराखंड #उत्तराखंडआंदोलन #उत्तराखंडक्रांतिदल #उत्तराखंडकीअस्मिता #पहाड़ #पहाड़कास्वाभिमान #उत्तराखंडियत #जयउत्तराखंड