Chief Development Officer Almora

Chief Development Officer Almora Public Servant

29 नवंबर 2025 को सीडीओ ने विकास भवन में की समीक्षा बैठक, कहा- विकास योजनाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्तअल्मोड़ा। मुख...
29/11/2025

29 नवंबर 2025 को सीडीओ ने विकास भवन में की समीक्षा बैठक, कहा- विकास योजनाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सोमवार को ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की गहन समीक्षा बैठक हुई। बैठक में नरेगा, एनआरएलएम, रीप, विधायक निधि, सांसद निधि, मुख्यमंत्री पलायन योजना एवं डीडीयूजीकेवाई की बिंदुवार समीक्षा की गई।



सीडीओ शर्मा द्वारा संबंधित अधिकारियों को समस्त योजनाओं में शत प्रतिशत प्रगति लाए जाने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम्य विकास की योजनाओं में अधिकारी अपेक्षित प्रगति लाएं। उन्होंने कहा कि यह भी ध्यान रखा जाए कि योजनाओं का पूरा लाभ ग्रामीणों को मिले। अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं के कार्यों में गुणवत्ता के साथ कार्य किए जाएं।



सीडीओ ने कहा कि अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि योजनाओं में प्राप्त धनराशि को जनहित में ही व्यय करें। जो धनराशि विभागों को प्राप्त हो गई है, उसका शत प्रतिशत व्यय सुनिश्चित करें। लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। बैठक में डीडीओ एसके पंत एवं सभी खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।

आधार कार्ड निर्माण एवं अद्यतन संबंधी बैठक सम्पन्नआज मुख्य विकास अधिकारी श्री रामजी शरण शर्मा  की अध्यक्षता में विकास भवन...
12/11/2025

आधार कार्ड निर्माण एवं अद्यतन संबंधी बैठक सम्पन्न

आज मुख्य विकास अधिकारी श्री रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आधार कार्ड बनाए जाने एवं अद्यतन कार्यों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कहा गया कि आधार कार्ड प्रत्येक नागरिक के लिए एक आवश्यक दस्तावेज है, अतः सभी पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण एवं अद्यतनीकरण कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने यह भी अवगत कराया कि डाकघर (पोस्ट ऑफिस) के माध्यम से 5 वर्ष की आयु तक के बच्चों का निशुल्क आधार पंजीकरण कराया जा सकता है। इस संबंध में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर भी बल दिया गया ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा आने वाले समय में कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति आधार पंजीकरण या अद्यतन से वंचित न रहे, इसके लिए प्रत्येक विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें।

दिनांक 04 नवम्बर 2025 को उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर सूर्य मंदिर कटारमल में योग शिविर का आयोजन किया ...
04/11/2025

दिनांक 04 नवम्बर 2025 को उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर सूर्य मंदिर कटारमल में योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मा॰ सांसद श्री अजय टम्टा जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री अंशुल सिंह , मुख्य विकास अधिकारी श्री रामजी शरण शर्मा एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी व स्कूली छात्र-छात्राएं द्वारा प्रतिभाग किया गया।


☀️

15/08/2024

78th Independence Day

मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे ने आज हवलबाग स्थित 'अलंकृता ऐपण यूनिट' का निरीक्षण किया। इस यूनिट का उद्देश्...
10/08/2024

मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे ने आज हवलबाग स्थित 'अलंकृता ऐपण यूनिट' का निरीक्षण किया। इस यूनिट का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए नए अवसर प्रदान करना है। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने महिलाओं के कार्य की सराहना की और आवश्यक दिशानिर्देश प्रदान किए।श्रीमती कोण्डे ने इस अवसर पर कहा, "अलंकृता ऐपण यूनिट ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त माध्यम है। जिला प्रशासन इस तरह की पहलों को प्रोत्साहित करता रहेगा और हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।" #महिला_सशक्तिकरण #आत्मनिर्भर_भारत #ग्रामीण_विकास #उत्तराखंड

मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे ने विकासखंड ताकुला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य विकास योजनाओं ...
11/05/2024

मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे ने विकासखंड ताकुला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य विकास योजनाओं की प्रगति का आकलन करना, मधुमक्खी पालन और गुलाब उत्पादन जैसे क्षेत्रों में चुनौतियों का विश्लेषण करना और आवश्यक हस्तक्षेप की रणनीति तैयार करना था।
सीडीओ ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत अभियान सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।
मधुमक्खी पालन और गुलाब उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए, सीडीओ ने मधुमक्खी पालकों और किसानों से मुलाकात की। उन्होंने तकनीकी कौशल, बाजार तक पहुंच, वित्तीय सहायता और प्रशिक्षण सुविधाओं की कमी जैसी समस्याओं को समझा। इन चुनौतियों का समाधान करने के लिए, सीडीओ ने मधुमक्खी पालकों को प्रशिक्षण, बाजार संपर्क, वित्तीय सहायता और आधुनिक उपकरण प्रदान करने की योजना बनाई।
विकासखंड ताकुला में विकास कार्यों को गति देने के लिए, सीडीओ ने एक रोडमैप तैयार किया है। इसमें योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाना, नियमित निगरानी और रिपोर्टिंग सुनिश्चित करना, मधुमक्खी पालकों और किसानों को सहायता प्रदान करना और मधुमक्खी पालन और गुलाब उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए दीर्घकालिक रणनीति तैयार करना शामिल है।
सीडीओ ने कहा, "विकासखंड ताकुला में विकास कार्यों में तेजी लाना हमारी प्राथमिकता है। इस रोडमैप के माध्यम से, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाए और विकासखंड के लोगों को इसका लाभ मिले।"

11/05/2024

बाल विवाह रोकथाम के लिए आकांक्षी विकास खण्ड स्याल्दे में जागरूकता कार्यक्रम
आज आकांक्षी विकास खंड, स्याल्दे में बाल विवाह रोकथाम के लिए एक सफल जागरूकता अभियान चलाया गया!
इस अभियान का लक्ष्य समुदाय को बाल विवाह के खतरों के बारे में शिक्षित करना और इस जघन्य सामाजिक कुप्रथा के खिलाफ आवाज उठाना था।
कार्यक्रमों में शामिल था -
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, बच्चों और ग्रामीणों के साथ जागरूकता रैली , घर-घर जाकर लोगों को बाल विवाह के कानूनों और दुष्परिणामों की जानकारी देना
बाल विवाह रोकथाम के उपायों पर चर्चा करने के लिए ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं के साथ बैठक
बाल विवाह रोकथाम संदेश वाले पोस्टरों का प्रदर्शन
बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाने और बेटियों को शिक्षा व बेहतर जीवन देने के लिए महिलाओं को प्रोत्साहित करना
बाल विवाह रोकने के लिए मिलकर काम करना जरूरी है! आइए, इस कुप्रथा को जड़ से मिटाएं!
#बालविवाह_नहीं_बाल_विकास
#बेटी_बचाओ_बेटी_पढ़ाओ
#स्याल्दे_विकासखंड
#अल्मोड़ा

09/05/2024

आकांक्षी ब्लॉक स्याल्दे में स्वास्थ्य और पोषण को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम!
आज मुख्य विकास अघिकारी महोदया अल्मोडा की अध्यक्षता में चिकित्सा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में आकांक्षी ब्लॉक स्याल्दे में बेहतर स्वास्थ्य और पोषण सुनिश्चित करने के लिए कई अहम फैसले लिए गए।
शून्य मातृ मृत्यु दर (एमएमआर) का लक्ष्य - स्याल्दे ब्लॉक के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर शून्य एमएमआर प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
गर्भवती महिलाओं के लिए सहायता - गर्भवती महिलाओं के लिए पहली तिमाही में पंजीकरण, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दिया जाएगा।
पोषण कार्यक्रम- गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए आईसीडीएस कार्यक्रम के तहत पूरक पोषाहार और पोषण संबंधी परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।
आंगनवाड़ी केंद्रों में सुधार - आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों के विकास की नियमित जांच सुनिश्चित की जाएगी। सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में साफ पानी और स्वच्छ शौचालय सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
जागरूकता अभियान - सभी योजनाओं और लाभों की जानकारी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए मिलकर काम करें।
#आकांक्षी_ब्लॉक_स्याल्दे #स्वस्थ_स्याल्दे #पोषित_स्याल्दे #बदलता_स्याल्दे

विकासखण्ड- भैंसियाछाना के ग्राम पंचायत उटिया निवासी श्रीमती सुनीता देवी पत्नी श्री हरीश सिंह बिष्ट सब्जी उत्पादन का कार्...
06/05/2024

विकासखण्ड- भैंसियाछाना के ग्राम पंचायत उटिया निवासी श्रीमती सुनीता देवी पत्नी श्री हरीश सिंह बिष्ट सब्जी उत्पादन का कार्य करती थी, जो सिर्फ पारिवारिक उपभोग तक सीमित था। परन्तु वह इसे आजीविका संवद्र्वन के लिए करना चाहती थी, जिस हेतु लाभार्थी ने विकासखण्ड कार्यालय से सम्पर्क किया । चूंकि लाभार्थी विकासखण्ड में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना से स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जुडी हैं। जिससे लाभार्थी को विकासखण्ड के अन्य विभागों में चल रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त हुई । जिसके तहत लाभार्थी ने उद्यान विभाग से सम्पर्क किया तथा पालिहाउस हेतु प्रस्ताव दिया । जिसे उद्यान विभाग द्वारा मंजूरी दी गयी तथा आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।

04/05/2024

मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे के नेतृत्व में जनपद अल्मोड़ा में महिलाओं के सशक्तिकरण और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए 'आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम' को 'विशेष प्राथमिकता' के रूप में उचित ध्यान दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत, 'आकांक्षी विकास खंड', स्याल्डे में, (एनआरएलएम) के तहत बनाए गए स्वयं सहायता समूहों को सतत आजीविका संवर्द्धन और बेहतर वित्तीय सेवाओं के माध्यम से सक्षम प्लेटफार्म प्रदान करना है ताकि उनकी घरेलू आय को बढ़ाया जा सके। इसके साथ ही, महिलाओं को उद्यमिता का महत्व समझाने एवं नेतृत्व की भावना जगाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य के प्रति आकांक्षी विकास खंड में विशेष निगरानी रखी जा रही है, विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा पर। इसके अलावा, गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं, और बच्चों के पोषण को भी विशेष ध्यान में रखा जा रहा है। कृषि कार्यों और कृषि से संबंधित योजनाओं को भी आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए विशेष महत्व दिया जा रहा है।
इसके साथ ही, शिक्षा के क्षेत्र में भी अधिक जोर दिया जा रहा है, ताकि हमारी युवा पीढ़ी अपने सपनों को पूरा करने के लिए अधिक सक्षम हों। सभी विकास योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

मुख्य विकास अधिकारी महोदया श्रीमती आकांक्षा कोण्डे के निर्देशन में आज ग्राम सभा तामाढौन में आकांक्षी विकास खण्ड स्याल्दे...
04/05/2024

मुख्य विकास अधिकारी महोदया श्रीमती आकांक्षा कोण्डे के निर्देशन में आज ग्राम सभा तामाढौन में आकांक्षी विकास खण्ड स्याल्दे जनपद अल्मोड़ा के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारियाँ प्रदान की गई।
ग्राम सभा में आंगनवाड़ी केंद्र में 0 से 5 वर्ष के बच्चों का वजन और ऊंचाई का मापन किया गया।
माताओं को बच्चों के स्वास्थ्य चेकअप के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
बच्चों को पोषक आहार और स्वास्थ्य विषयक जानकारी दी गई।
गर्भवती महिलाओं को आवश्यक जॉचों के विषय में जानकारी प्रदान की गई।
उन्हें टी डी 1, टी डी 2, और आयरन कैल्शियम के महत्व के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।
संस्थागत प्रसव के फायदे, डोली योजना, और ईजा ब्वारी योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उक्त बैठक में विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।।।

Address

Pandey Khola
Almora
263601

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chief Development Officer Almora posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Chief Development Officer Almora:

Share