15/10/2023
आज मेरठ के वेदव्यासपुरी इलाके में गौहर रजा की इन्कलाब जिन्दाबाद डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की गई। इसमें नौजवान साथियों ने खुल कर अपनी प्रतिक्रिया दी और कई सवाल किए। भगत सिंह की विचारधारा, उनकी शहादत और इंकलाब जिन्दाबाद का उनका नारा आज भी नौजवानों के खून में उबाला ला रहा है और वो एक शोषण मुक्त समाज बनाने के लिए संकल्पबद्ध होना चाहते हैं। सवाल है तो बस उन्हें जाति धर्म से परे एक नई व्यवस्था बनाने का सपना देने का। उनके लिए ही ये नारा चरितार्थ है कि "जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जवाना चलता है।"