09/09/2026
प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी विद्यालय में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।प्रधानाचार्या डॉ. नन्दिनी तिवारी ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात दीपप्रज्जवन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।सर्वप्रथम बच्चों ने गुरु वंदना प्रस्तुत किया।अन्य प्रस्तुतियों के साथ आराध्या 9D एवं नित्या साहू 8C ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये।
इस वर्ष 31 मार्च 2026 को अवकाश प्राप्त कर चुके वाणिज्य प्रवक्ता श्री अवधेश सिंह सर को विदाई दी गई।प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी शिक्षक सम्मान परम्परा को आगे बढ़ाते हुए 4 शिक्षिकाओं श्रीमती उषा यादव,सुश्री अंजू,श्रीमती कावेरी मुखर्जी एवं श्रीमती मीनू सिंह को सम्मानित किया गया।शिक्षक दिवस पर शिक्षिकाओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये।प्रधानाचार्या जी ने अपने सम्बोधन में बच्चों को कड़े परिश्रम एवं संस्कारों के साथ आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।