Block Baharia Prayagraj

Block Baharia Prayagraj Block level Work & policy

18/07/2026

आज 18.07.2026 को भू-जल सप्ताह अभियान के तहत विकास खंड बहरिया में जल बचाओ आन्दोलन का शपथ ग्रहण अधिकारी/कर्मचारी द्वारा लिया 🙏🙏
जल है तो कल है, जल बिना जीवन सूना है।जल संरक्षण अपनाओ, आने वाला कल बचाओ।बूंद-बूंद से सागर बनता है, पानी बचाना हमारा कर्तव्य है।जो न जागा जल के लिए, वो न बचेगा कल के लिए।जल का करो सही उपयोग, जीवन में हो इसका पूरा सहयोग।पानी बचाओ, धरती बचाओ, जीवन को खुशहाल बनाओ।वर्षा का जल संजोएं, कल का भविष्य सुरक्षित बनाएं।जल ही जीवन का आधार है, इसके बिना संसार अधूरा है।पानी की कीमत को पहचानो, इसे कभी व्यर्थ न जाने दो।नल बंद करें जब काम न हो, जल बचाना हर नागरिक का फर्ज हो।
#जलहीजीवनहै #जलसंरक्षण #हरबूंदकीकीमत

🫡🫡✊✊आज विकास खंड बहरिया में वृक्षारोपण महाअभियान 2026 के तहत सभी ग्राम पंचायतों में वृहद स्तर पर पेड़ लगाये गये, इस महाभ...
12/07/2026

🫡🫡✊✊आज विकास खंड बहरिया में वृक्षारोपण महाअभियान 2026 के तहत सभी ग्राम पंचायतों में वृहद स्तर पर पेड़ लगाये गये,
इस महाभियान का मुख्य उद्देश्य हरियाली बढ़ाना, तापमान कम करना और "एक पेड़ मां के नाम" व "एक पेड़ भविष्य के लिए" जैसे संकल्पों को पूरा करके पर्यावरण को संरक्षित करना है #वृक्षारोपण

05/06/2026

*प्रमुख सचिव सहकारिता उत्तर प्रदेश शासन/नोडल अधिकारी प्रयागराज की उपस्थिति में विकास खंड बहरिया के ग्राम पंचायत किराव में जन चौपाल का किया गया आयोजन*

*प्रमुख सचिव सहकारिता ने चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों से विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में ली जानकारी*

*प्रमुख सचिव सहकारिता ने चौपाल में ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, सम्बंधित समस्याओं का विभागीय अधिकारियों को समाधान कराने का दिया निर्देश*

*प्रयागराज 4 जून 2026*

प्रमुख सचिव सहकारिता उत्तर प्रदेश शासन/ नोडल अधिकारी प्रयागराज श्री अजय कुमार शुक्ला एवं उप जिलाधिकारी फूलपुर अविनाश यादव की उपस्थिति में विकास खंड बहरिया के ग्राम पंचायत किराव में जन चौपाल का आयोजन किया गया। प्रमुख सचिव सहकारिता द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया l उनके द्वारा बच्चों का अन्नप्राशन भी किया गया l इस अवसर पर प्रमुख सचिव सहकारिता ने सर्वोदय स्मृति वाटिका में एक पौधे को भी रोपित किया l उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का बारी-बारी से अवलोकन भी किया l इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी जीo पीo कुशवाहा, खंड विकास अधिकारी बहरिया कविता तिवारी एवं ग्राम प्रधान किराव सीमा मौर्य उपस्थित रही।

ग्राम पंचायत किराव के आयोजित चौपाल में विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से ग्राम वासियों को बताया गया और उनकी समस्याओं को सुना गया। पेंशन, राशन कार्ड, जल जीवन मिशन,आईसीडीएस एवं आयुष्मान कार्ड, फार्मर रजिस्ट्री, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महिला सुरक्षा, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन आदि पर विस्तार से चर्चा की गई।जन चौपाल में विभिन्न विभागों द्वारा उनसे संबंधित स्टाल भी लगाए गए l

प्रमुख सचिव सहकारिता अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि कि शासन की मंशा के अनुसार केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित समस्त जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्रों को मिलना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे संवेदनशील होकर जनता की समस्याओं को सुने और निराकरण कराए। केंद्र व प्रदेश सरकार की संचालित विभिन्न योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करना ही सरकार की मंशा है l उन्होंने ग्रामीण प्लास्टिक के कम से कम उपयोग करें साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा दे l कहा कि पर्यावरण को बचाने में सहयोग करे l सभी लोग कम से कम एक पेड़ लगाए l

प्रमुख सचिव ने ग्राम वासियों की समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी को बुलाकर मौके पर निर्देशित किया । आयोजित चौपाल में सामुदायिक शौचालय, व्यक्तिगत शौचालय, आवास, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के संबंध मे ग्रामवासियों को जानकारी दी गई और उनकी समस्याओं को सुना एवं समाधान हेतु संबंधित को निर्देशित किया।

इस अवसर पर ब्लॉक स्तरीय एवं ग्राम पंचायत में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी, आशा आंगनबाड़ी और भारी संख्या में ग्रामीण के लोग उपस्थित रहे।

🌍🌍💯आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकास खंड बहरिया के ब्लॉक प्रमुख व ब्लॉक अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण किया...
05/06/2026

🌍🌍💯आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकास खंड बहरिया के ब्लॉक प्रमुख व ब्लॉक अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया..... 🌍🌍🌍
#पर्यावरणदिवस #पौधारोपड़

हमारे पेज पर आपका स्वागत है
14/05/2026

हमारे पेज पर आपका स्वागत है

Address

Bahariya/Shikandra Road
Allahabad
212109

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Block Baharia Prayagraj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share