14/03/2022
प्रेस विज्ञप्ति
महिला अधिकार संगठन की मासिक बैठक में महिलासंगठन ,शिक्षा ,स्वावलंबन व सशक्तिकरण पर रहा जोर
महिला अधिकार संगठन प्रयागराज के तत्वावधान में महिलाओं व संगठन के पदाधिकारियों की बैठक सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति में अशोक नगर, नवादा ,प्रयागराज में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता श्रीमती मंजू पाठक व संचालन श्रीमती मनीषा शुक्ला ने किया विशेष अतिथि के रुप में संस्था संरक्षक श्याम सुंदर सिंह पटेल व कुमारी शिवा त्रिपाठी निर्देशिका आर्ना इंफ्रा कंपनी रहे
बैठक की शुरुआत मां सरस्वती व रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण कर सरस्वती वंदना से शुरू हुआ तथा महिला अधिकार संगठन जिंदाबाद ,रानी लक्ष्मीबाई अमर रहे, के नारे महिलाओं ने लगाए बैठक में महिलाओं के कल्याण व उनके सशक्तिकरण की प्रगति की जानकारी देते हुए इससे लाभ उठाने की बात कही गई तथा यह प्रस्ताव भी पारित किया कि 26 मार्च 20 22 दिन शनिवार को महिला संगठन द्वारा होली मिलन व महिला सशक्तिकरण समारोह अशोक नगर प्रयागराज में धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम ,महिला सशक्तिकरण परिचर्चा ,काव्य पाठ आदि कार्यक्रमों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान पत्र से सम्मानित भी किया जाएगा
इस अवसर पर अध्यक्षता कर रही श्रीमती मंजू पाठक ने कहा कि प्रयागराज में महिलाओं का यह बड़ा संगठन है जो महिला संगठन, शिक्षा ,स्वावलंबन तथा सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहा है व महिलाओं की होने वाली किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान करने पर अग्रणी भूमिका निभाता है इसलिए सभी महिलाएं एकजुट होकर संस्था से जुड़ें और अपनी समस्या का समाधान पाएं इससे सभी का विकास होगा व खुशहाली आएगी जिसकी सभी ने प्रशंसा की
बैठक के दौरान संस्था के संरक्षक श्याम सुंदर सिंह पटेल ने कहा कि संगठन में शक्ति है वही सफलता की सोपान है इसलिए सभी महिलाएं इस संस्था से जुड़कर कार्य करें जिससे विकास और खुशहाली आएगी जिस पर सभी ने प्रसन्नता जाहिर की
बैठक में प्रमुख रूप से शामिल महिलाओं व पदाधिकारियों में श्याम सुंदर सिंह पटेल, मंजू पाठक, शिवा त्रिपाठी ,मनीषा शुक्ला ,सानू जौहर ,फरीदा परवीन, पिंकी पाल ,मंजुला सिंह ,राधा पाल ,सविता देवी, शोभा ,पार्वती ,सुधा त्रिपाठी, रीना, सोनी, लाजो ,नेहा ,गुड्डी यादव, रेनू ,कुसुम, कमला ,पूनम सोनकर ,पूनम दुबे ,