Institute of Advance Studies in Education, IASE Prayagraj

Institute of Advance Studies in Education, IASE Prayagraj National Education Policy 2020 (NEP-2020). The webinar is to be held every Wednesday and Saturday.

A 20 episode webinar series is being organized by IASE, Prayagraj in collaboration with Amity University Uttar Pradesh, Lucknow.

अपनी बुक को विश्व पुस्तक मेले में लांच कराने के लिए सम्पर्क करें।8077907857
18/10/2024

अपनी बुक को विश्व पुस्तक मेले में लांच कराने के लिए सम्पर्क करें।
8077907857

🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥💥 घर बैठे अयोध्या दर्शन के साथ अपनी सेल्फ़ी हेतु क्लिक करें: Team MyGovhttps://shikshatak.com/ayodhya-darshanशिक...
22/01/2024

🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥

💥 घर बैठे अयोध्या दर्शन के साथ अपनी सेल्फ़ी हेतु क्लिक करें: Team MyGov

https://shikshatak.com/ayodhya-darshan

शिक्षा तक

घर बैठे अयोध्या दर्शन के साथ अपनी सेल्फ़ी हेतु क्लिक करें: सैकड़ों साल के संघर्ष के बाद अयोध्या में स

I have reached 2.5K followers! Thank you for your continued support. I could not have done it without each of you. 🙏🤗🎉
24/11/2023

I have reached 2.5K followers! Thank you for your continued support. I could not have done it without each of you. 🙏🤗🎉

 #अन्तर्राष्ट्रीय_योग_प्रशिक्षण करे योग, रहे निरोग आई०ए०एस०ई०प्रयागराज में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह पूर्वक मनाया ...
21/06/2023

#अन्तर्राष्ट्रीय_योग_प्रशिक्षण
करे योग, रहे निरोग
आई०ए०एस०ई०प्रयागराज में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया

शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को दुरूस्त रखने व योग के फायदों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य की भावना को मजबूती प्रदान करने एवं मानव कल्याण के उद्देश्य से इंस्टीट्यूट ऑफ एडवान्स्ड स्टडीज इन एजुकेशन (आई0ए0एस0ई0), प्रयागराज के प्राचार्य संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रो0 सन्त राम सोनी के कुशल निर्देशन में तीन दिवसीय योग प्रोटोकाल प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन दिनांक 19.06.2023 से 21.06.2023 तक उत्साहपूर्वक किया गया। जिसमें 50 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को अपने-अपने विद्यालय में प्रतिदिन योग करने के निर्देश दिये गये। कार्यक्रम का संचालन स्मिता जायसवाल ने किया।
प्रशिक्षण में विषय विशेषज्ञ श्रीमती रूचि गुप्ता मण्डल अध्यक्ष प्रयागराज उ0प्र0 योग एसोसिएशन एवं डॉ0 दीप्ति योगेश्वर उत्तर मध्य संस्कृति केन्द्र प्रयागराज द्वारा योग प्रोटोकाल के विभिन्न आसनों व प्राणायाम का पूर्वाभ्यास कराया गया, जिसमें चालन क्रियाओं में, ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, कटि संचालन, घुटना संचालन योगासनों में वृक्षासन, तड़ासन, पादहस्तासन, अर्द्धचक्रासन, नौकासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्द्धउष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, उत्तानमंडूकासन, मरीचासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, अर्द्धहालासन, पवनमुक्तासन, शवासन, कपालभाति, प्राणायाम, शीतली प्राणायाम, शीतकारी, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, ध्यान ऊंॅ शब्द का उच्चारण एवं शांति पाठ कराया गया। समापन सत्र में प्रतिभागियों ने फीडबैक दिया एवं प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य/संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रो0 सन्त राम सोनी आई0ए0एस0ई0 प्रयागराज द्वारा किया गया। कार्यक्रम संयोजक में प्रवक्ता (पी0ई0एस0) श्री समीर, कार्यक्रम समन्वयक प्रवक्ता राजपत्रित श्रीमती दरख्शॉ आब्दी, श्रीमती अमिता सिंह, श्री रणजीत, श्री उपेन्द्रनाथ सिंह, सहसमन्वयक में अनुदेशक डॉ0 मीनाक्षी पाल, श्रीमती स्मिता जायसवाल, डॉ0 रूपाली दिव्यम का विशेष योगदान रहा। डॉ0 संतोष खन्ना, अरविन्द, शशि, अरूण, विशाल,यशवंत, रवीन्द्र, हरिश्चन्द्र ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

साभार:-
आई०ए०एस०ई०प्रयागराज

‘ #अन्तर्राष्ट्रीय_योग_प्रशिक्षण‘‘‘‘वसुधैव कुटुम्बकम‘‘ के लिए योगा थीम के साथ इंस्टीट्यूट ऑफ एडवान्स्ड स्टडीज इन एजुकेशन...
19/06/2023

‘ #अन्तर्राष्ट्रीय_योग_प्रशिक्षण‘‘

‘‘वसुधैव कुटुम्बकम‘‘ के लिए योगा थीम के साथ इंस्टीट्यूट ऑफ एडवान्स्ड स्टडीज इन एजुकेशन (आई0ए0एस0ई0), प्रयागराज में संस्थान के प्राचार्य/संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रो0 सन्त राम सोनी के निर्देशन में दिनांक 19.06.2023 से 21.06.2023 तक तीन दिवसीय ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय योग प्रशिक्षण‘‘ प्रोटोकाल का अभ्यास कार्यक्रम प्रातः 06ः00 से 08ः00 बजे तक किया जा रहा है। प्रशिक्षण के प्रथम दिन संस्थान के प्राचार्य प्रो0 सन्त राम सोनी ने विद्यालयों में बच्चों को योगमय बनाने पर बल दिया, जिससे बच्चों का शारीरिक मानसिक और बौद्धिक विकास हो सके।
कार्यक्रम का संचालन स्मिता जायसवाल ने किया। योग प्रशिक्षक के रूप में श्रीमती रूचि गुप्ता (मण्डल अध्यक्ष प्रयागराज मण्डल उ0प्र0 योग एसोसिएशन) ने योग प्रोटोकाल के अन्तर्गत योग प्रार्थना, विविध आसन, ग्रीवा संचालन, कटि संचालन, ध्यान व सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। जिसमें प्रयागराज जनपद के लगभग 50 से अधिक प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकाएं योगा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम समन्वयक प्रवक्ता राजपत्रित श्रीमती दरख्शां आब्दी, श्रीमती अमिता सिंह, श्री उपेन्द्रनाथ सिंह, श्री रणजीत, सहसमन्वयक अनुदेशक डॉ0 संतोष कुमार खन्ना, डॉ0 मीनाक्षी पाल, श्रीमती स्मिता जायसवाल, डॉ0 रूपाली दिव्यम, विशाल, अरविन्द, यशवंत, रवीन्द्रनाथ प्रसाद, हरिश्चन्द्र, पुष्कर, सुशील, का विशेष योगदान रहा।

साभार:-
IASE Prayagraj

01/04/2023

#स्कूल_चलो_अभियान
एक भी बच्चा छुटे ना,
संकल्प हमारे टूटे ना,
एक छोटी सी प्रस्तुति...
आदरणीय Lalita Pandey ma'am के निर्देशन में

 #वैदिक_गणित_प्रशिक्षण_कार्यक्रम प्रथम फेरा दिनांक 14.012.2022 से 16.12.2022 तकद्वितीय फेरा 31.01.2023 से 02.02.2023 तकस...
06/02/2023

#वैदिक_गणित_प्रशिक्षण_कार्यक्रम
प्रथम फेरा दिनांक 14.012.2022 से 16.12.2022 तक
द्वितीय फेरा 31.01.2023 से 02.02.2023 तक

संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी इन एजुकेशन(आई.ए.एस.ई) प्रयागराज में प्राचार्य सुश्री गायत्री के निर्देशन में चल रहे गणित/विज्ञान विषय के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों के शैक्षिक उन्नयन एवं गुणवत्ता संवर्द्धन हेतु त्रिदिवसीय वैदिक गणित प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम फेरा (दिनांक 14.012.2022 से 16.12.2022 तक) 50 प्रतिभागियों हेतु एवं द्वितीय फेरा (दिनांक 31.01.2023 से 02.02.2023 तक) 50 प्रतिभागियों हेतु सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य सुश्री गायत्री एवं विशेषज्ञों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। श्रीमती अमिता सिंह, डा0 मीनाक्षी पाल, श्रीमती स्मिता जायसवाल डा0 रूपाली दिव्यम ने प्रार्थना गीत प्रस्तुत किया। संचालन स्मिता जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ श्री जनार्दन सिंह, प्रवक्ता राज्य शिक्षा संस्थान एवं प्रोफेसर अशोक कुमार पाण्डेय इविंग क्रिश्चियन कालेज प्रयागराज, विशेषज्ञों ने वैदिक विधि का महत्व एवं सूत्र व जोड़ करना सिखाया। द्वितीय दिवस में वैदिक विधि से घटाना करना एवं बड़ी से बड़ी संख्याओं का पहाड़ा याद करना सिखाया गया तथा श्री राकेश मोहन पाण्डेय प्रवक्ता फिरोज गांधी इण्टर काॅलेज, गारापुर ने वैदिक गणित में उ ऊर्द्धतिर्यक विधि, द्वन्द विधि से गुणा करना सिखाया प्रशिक्षणार्थियों ने सहभागिता के साथ श्यामपट पर प्रश्नो को हल किया और कार्यक्रम के तृतीय दिवस में श्री सत्य नारायण चैरसिया पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक (सेवानिवृत्त) ने प्रशिक्षणार्थियों को वैदिक गणित विधि से भाग करना सिखाया एवं वैदिक गणित के सूत्रों के साथ उपसूत्रों को भी अर्थ के साथ समझाते हुए गणित के प्रश्नों को उन सूत्रों के माध्यम से बहुत ही सरलता से हल करना सिखाया। यावदूनम् तावदूनम्, दूनीकृत्य वर्गं च योज्येत विधि, एक न्यूनेन विधि को सभी प्रतिभागियों ने हंसते-हंसते बहुत ही रूचि पूर्वक सीखा। अंत में प्रतिभागियों से फीडबैक लिया गया, जिसमें उन्होंने संस्थान एवं विशेषज्ञों द्वारा प्रदत्त व्याख्यान विषयों के बारे में कहा कि वे विद्यालय में जाकर बच्चों को खेल-खेल में, रूचि के साथ वैदिक गणित से अधिगम करायेंगे। बडे़ से बड़ा पहाड़ा बच्चे बहुत ही कम समय में हल करना सीखेंगे और उनकी तार्किक क्षमता में भी वृद्धि होगी, क्योंकि गोमूत्र विधि, यावदूनम, तावदूनम आदि अन्य विधियाँ जब अर्थ के साथ उन्हें गणित समझाया जायेगा तो सभी छात्र बहुत ही रोचकता के साथ सीखेगें। शिक्षकों ने इस प्रशिक्षण को बहुत ही उपयोगी कहा और आगे भी पूरे प्रदेश स्तर पर हर शिक्षक केा ये प्रशिक्षण प्राप्त होना चाहिए तथा सबने इस प्रशिक्षण को पाँच दिवसीय करने की मांग की। प्रतिभागियों ने कहा यह प्रशिक्षण हम लोगों के लिए एकदम नया एवं सर्वोत्तम प्रशिक्षण है।
कार्यक्रम के अंत में संस्थान की प्राचार्य सुश्री गायत्री ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किया। संस्थान के कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर श्री संतराम सोनी, एवं श्री समीर प्रवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समन्वयक प्रवक्ता राजपत्रित, श्रीमती अमिता सिंह, श्री रणजीत, श्री उपेन्द्र नाथ सिंह, सहसमन्वयक, डा0 मीनाक्षी पाल, श्रीमती स्मिता जायसवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रीमती दरख्शां आब्दी, डा0 रूपाली दिव्यम ने सहयोग प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान संस्थान के उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।

साभार :-
IASE Prayagraj

 Institute of Advanced Study in Education (IASE), Prayagraj,to address the issues of environmental sustainability, clima...
27/01/2023



Institute of Advanced Study in Education (IASE), Prayagraj,to address the issues of environmental sustainability, climate change and disaster risk reduction, organized trainings for 300 teachers of Primary/Upper Primary of the Prayagraj district. The objective of the trainings was to capacity build teachers and through them reach out to the community to work towards achieving a sustainable, climate smart and disaster resilient society. There were three trainings, each one of 3-days during21-23 November 2022, 17-19 January 2023 and 23-25 January 2023, each training session having a participation of 100 teachers. Similar trainings, in phased manner, will be organized in other districts of the State also. The trained teachers in turn will train other teachers of their school and the nearby schools. During the 3-day teacher training workshop the topics covered were design thinking, artificial intelligence, education for sustainable development, global citizenship education, global action programmed priority areas, community based disaster management, carbon credits, psycho-social care and support post disasters, handprint and footprint, greening of school education, sustainable campuses, mainstreaming disaster risk reduction into Gram Panchayat Development Plans etc.
Principal, IASE, Ms. Gayatri while inaugurating the training events emphasized on role of education for sustainable development in meeting the current environmental challenges the world is faced with. Ramesh Chandra Srivastava retired principal GIC Faizabad and Sanyogita Andreas,SHUATStook sessions on artificial intelligence and design thinking. S.K. Singh of NGO VICAS exposed the myths and tricks behind miracles and explained science behind it. Ashish Ratn Mishra and Ekta Pathak Mishra of SHUATS Naini talked about role of forests and carbon credits. Abdhesh Gangwar of Regional Centre of Expertise, Srinagar, Jammu & Kashmir explained the handprint and footprint, community based disaster management, reducing footprint and increasing handprint will help achieve sustainability. Neena Kohli of Allahabad University and Kamlesh Tiwari of Psychiatry Lab talked about psycho-social care. Smita Jaiswal, IASE moderated the events. Sant Ram Soni, Sameer, Darkhasa Abdi, Amita Singh, Ranjeet, Upendra Nath Singh, Minakshi Pal, Smita Jaiswal, Rupali divyam, Shashi Yadav, Arvind, Monis Hasan, Yashwant, the staff of IASE contributed to the success of the events.

IASE_Prayagraj

29/12/2022

आई सी टी कंप्यूटर प्रशिक्षण - 27 दिसंबर 2022 - 29-12-2022

आई0ए0एस0ई0 प्रयागराज संस्थान द्वारा शौर्यादित्य सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड माध्यम से त्रिदिवसीय आई सी टी कंप्यूटर प्रशिक्षण सम्पन्न कराकर डायट प्रयागराज के डी.एल.एड प्रशिक्षुओं को आई सी टी की आधारभूत जानकारी प्रदान की गई। जिसके अंतर्गत आई सी टी के प्रमुख आधार स्तंभ कंप्यूटर हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर तथा नेटवर्क , माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, माइक्रोसॉफ्ट एक्सल , माइक्रोसॉफ्ट पावरपाॅइण्ट, साइबर सुरक्षा आदि तकनीकी विषयों को सम्मिलित किया ।
विषय विशेषज्ञ की भूमिका मे श्री अश्विनी सिंह, निदेशक शौर्यादित्य सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड एवं श्री विभव श्रीवास्तव प्रोजेक्ट हेड शौर्यादित्य सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विविध विषयों पर गहन एवं सारगर्भित
जानकारी सरलतापूर्वक स्पष्ट की गयी ,जिसके कारण प्रशिक्षण ने प्रभावशीलता से उद्देश्यों को प्राप्त किया ।
संयोजक प्राचार्य कु.गायत्री,सह संयोजक श्री रमेश तिवारी, श्री समीर, समन्वयक श्रीमती दरख्शां आब्दी,सहसमन्यवक श्रीमती स्मिता जायसवाल, डाॅ रूपाली दिव्यम अनुदेशक एवं समस्त अकादमिक सदस्य ने प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।

इंस्टीट्यूट आफ एडवांस्ड स्टडी इन एजुकेशन प्रयागराज (उत्तर प्रदेश )के प्राचार्य कु. गायत्री के निर्देशन में प्राथमिक/ उच्...
02/12/2022

इंस्टीट्यूट आफ एडवांस्ड स्टडी इन एजुकेशन प्रयागराज (उत्तर प्रदेश )के प्राचार्य कु. गायत्री के निर्देशन में प्राथमिक/ उच्च प्राथमिक/ माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक/शिक्षिकाओं के लिए पुस्तकालय विज्ञान विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण (प्रथम फेरा 30-11-2022 से 02-12-22 तक) सम्पन्न हुआ। संस्थान की प्राचार्य कुमारी गायत्री एवं प्रशिक्षण संयोजक श्री रमेश कुमार तिवारी रीडर आई ए एस ई एवं प्रोफ़ेसर श्री संत राम सोनी ने प्रतिभागियों को पुस्तकालय का महत्व समझाया । विषय विशेषज्ञ रुशी श्रीवास्तव जेयष्ठ प्राविधिक सहायक केंद्रीय राज्य पुस्तकालय, विशेषज्ञडॉक्टर राजेश कुमार गुप्ता पुस्तकालय अध्यक्ष कॉलेज आफ टीचर एजुकेशन ,विषय विशेषज्ञ डॉक्टर विष्णु श्रीवस्तव उप पुस्तकाल्य अध्यक्ष उच्चन्यायलय प्रयागराज (यूपी) ने पुस्तकालय विज्ञान विषय के विभिन्न पहलुओं एवं बिन्दुओं पर सारगर्भित व्याख्यान प्रदान किए ।मंच का संचालन डॉक्टर राजेश गुप्ता ने किया। प्रशिक्षण समन्वयक रणजीत उपेंद्र सिंह दरखशा आब्दी अमिता सिंह सहसमनव्यक स्मिता जायसवाल , डॉक्टर रूपाली दिव्यम ने मह्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशिक्षण में प्रयागराज जनपद के100 शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया ।

 #अन्तर्राष्ट्रीय_योग_दिवसआजादी के अमृत महोत्सव एवं 8वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के परिप्रेक्ष्य में भारत के गौरव और उत...
22/06/2022

#अन्तर्राष्ट्रीय_योग_दिवस

आजादी के अमृत महोत्सव एवं 8वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के परिप्रेक्ष्य में भारत के गौरव और उत्कर्ष एवं विश्वयोग गुरू के रूप में भारत की यौगिक जीवन पद्धति जिसके माध्यम से प्रत्येक भारतीय के मन व हृदय में त्याग, अनुशासन, सेवा साधना, सत्संग व मानवता के लिए कार्य करना रहा है। भारत विश्वगुरू के रूप में सुःख शांति प्रेम बॉंटता रहा है और इसी योगमयी जीवनपद्धति को अपनाता रहा है। ज्ञान और विज्ञान के इसी तर्क को सिद्ध करने के उद्देश्य से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से पूरा विश्व इससे लाभान्वित हो रहा है और इसी अमृत योग सप्ताह के आयोजन के परिप्रेक्ष्य में पॉंच दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन दिनांक 17.06.2022 से दिनांक 21.06.2022 तक इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी इन एजुकेशन (आई0ए0एस0ई0) प्रयागराज में संस्थान की प्राचार्य/अपर शिक्षा निदेशक ललिता प्रदीप के निर्देशन में संस्थान के परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें 100 से अधिक प्रशिक्षणार्धियों ने प्रतिभाग किया।
प्रथम दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ कार्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर सन्तराम सोनी एवं श्री अशोक नाथ तिवारी (रीडर), श्री रमेश तिवारी (रीडर) ने मॉ सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके किया। सरस्वती वन्दना संस्थान की प्रवक्ता अमिता सिंह, डा0 मीनाक्षी पाल एवं डॉ0 रूपाली दिव्यम ने प्रस्तुत किया, कार्यक्रम का संचालन स्मिता जायसवाल ने किया।
प्राचार्य/अपर शिक्षा निदेशक, ललिता प्रदीप ने बताया कि जब हम स्वयं स्वस्थ होंगे तो देश अपने आप स्वस्थ हो जायेगा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अपने विद्यालय में प्रतिदिन योग करने के भी निर्देश दिये।
प्रशिक्षण में कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ के रूप में रूचि गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष, प्रयागराज उ0प्र0 योग एसोसिएशन, श्री विक्रांत त्रिपाठी, आनन्द योगालय प्रयागराज, श्री संतोष सिंह, उत्तर प्रदेश योग एसोसिएशन, तूलिका जायसवाल आनन्द योगालय प्रयागराज, डॉ0 दीप्ति योगेश्वर उत्तर मध्य सांस्कृतिक केन्द्र प्रयागराज द्वारा योग प्रोटोकॉल के विभिन्न अभ्यासों को प्रतिदिन कराया गया। जिसमें चालन क्रियायें, ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, कटि संचालन, घुटना संचालन, योगासन जिसमें ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्द्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्द्ध उष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, उत्तानमंडूकासन, मरीचासन, करासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधानसन, उत्तानपादासन, अर्द्धहालासन, पवनमुक्तासन, शवासन, कपाल भॉति, प्राणायाम, अनुलोम विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, ध्यान शांतिपाठ

ॐ सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः ।
सर्वें भद्राणि पश्यन्तु, मॉ कश्चिद् दुःखभाग्भवेत्।।
ॐ शांतिःशान्तिः शान्तिः

करके कराया गया। समापन सत्र में धन्यवाद ज्ञापन श्री रमेश तिवारी (रीडर) आई0ए0एस0ई0 प्रयागराज द्वारा किया गया। संस्थान के सहयोगी सदस्यों श्री समीर, श्रीमती दरख्शां आब्दी, श्री रणजीत, श्रीमती मीनाक्षी पाल, डॉ0 सन्तोष खन्ना, डॉ0 रूपाली दिव्यम, श्री यशवन्त कुमार, श्री अरविन्द साहू का सहयोग रहा। योग प्रशिक्षण कार्यक्रम सह समन्वयक श्री उपेन्द्र नाथ सिंह, श्रीमती अमिता सिंह, श्रीमती स्मिता जायसवाल का विशेष सहयोग रहा।

साभार:-
IASE, प्रयागराज

 #करो_योग_रहो_निरोगआजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत वसुधैव कुटुंबकम की भावना को मजबूती प्रदान करने एवं मानव कल्याण के उ...
20/06/2022

#करो_योग_रहो_निरोग

आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत वसुधैव कुटुंबकम की भावना को मजबूती प्रदान करने एवं मानव कल्याण के उद्देश्य से इंस्टीट्यूट आफ एडवांस्ड स्टडीज इन एजुकेशन प्रयागराज में आठवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में संस्थान की प्राचार्य /अपर शिक्षा निदेशक ललिता प्रदीप के निर्देशन में दिनांक 17.06.2022 से 21.06.2022 तक संस्थान के परिसर में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया है। जिसका उद्घाटन संस्थान के प्राचार्य/अपर शिक्षा निदेशक, ललिता प्रदीप, ने दीप प्रज्वलित करके किया एवं संस्थान के प्रोफेसर गायत्री, प्रोफेसर संतराम सोनी, रीडर अशोक नाथ तिवारी, रीडर कमलेश बाबू एवं रमेश तिवारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सरस्वती वन्दना एवं प्रार्थना गीत श्रीमती अमिता सिंह, मीनाक्षी पाल, डॉरूपाली दिव्यम, स्मिता जायसवाल द्वारा प्रस्तुत किया गया। मंच का संचालन स्मिता जायसवाल द्वारा किया जा रहा है। योग प्रशिक्षक श्री सदानंद, श्री सन्तोष सिंह(उ0प्र0 योग एसोसिएशन) डा0 दीप्ति योगेश्वर (एन0सी0सी0जेड उ0प्र0 प्रयागराज), श्री विक्रान्त त्रिपाठी (आनन्द योगालय प्रयागराज) एवं कु0 रुचि गुप्ता (मण्डल अध्यक्ष प्रयागराज मण्डल प्रयागराज उ0प्र0 योग एसोसिएशन), द्वारा योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत विविध आसन के साथ सूर्य नमस्कार, भ्रामरी ,कपालभाति आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें प्रयागराज जनपद के लगभग 100 से अधिक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती अमिता सिंह, श्रीमती डी आबिदी, श्री उपेंद्रनाथ सिंह, श्री रणजीत, डा0 रूपाली दिव्यम् श्रीमती स्मिता जायसवाल, श्री विशाल गौरव, श्री अरविन्द साहू एवं श्री यशवंत कुमार महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे है।

साभार:-
IASE, प्रयागराज

Address

53, Mahatma Gandhi Marg, Prayagraj/
Allahabad
211001

Opening Hours

Monday 9am - 6pm
Tuesday 9am - 6pm
Wednesday 9am - 6pm
Thursday 9am - 6pm
Friday 9am - 6pm
Saturday 9am - 6pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Institute of Advance Studies in Education, IASE Prayagraj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Institute of Advance Studies in Education, IASE Prayagraj:

Share