Aligarh ke LOG

Aligarh ke LOG Aligarh ke LOG is social media plateform who provides information from ALIGARH to Aligarh

23/05/2026
23/05/2026

#गुजरात || शोरूम से ज्वैलरी चुराने वाली लड़की की कहानी में आया ट्विस्ट

हर्षिदा अहमदाबाद की एक ज्वैलरी की दुकान में काम करती थी. रोज की तरह 11 मई की दोपहर दुकान के मालिक दर्शन भाई खाना खाने घर गए.

हर्षिदा ने उसी वक्‍त शोरूम में रखे 1.66 करोड़ के सोने के गहने चुरा ल‍िए. फ‍िर हर्षिदा ने शोरूम के स्‍टाफ से कहा- कुछ जरूरी काम से घर जाना पड़ रहा है, माल‍िक से छुट्टी के ल‍िए बोल द‍िया है.

इसके बाद हर्ष‍िदा चुराया हुआ सोना लेकर चली गई. कुछ देर बाद माल‍िक शोरूम पहुंचे. उन्‍होंने पाया क‍ि कुछ गहने गायब हैं. सभी स्‍टाफ को बुलाया गया, हर्ष‍िदा वहां नहीं थी.

स्‍टाफ ने बताया क‍ि वो आपसे छुट्टी लेकर घर गई है. माल‍िक का द‍िमाग ठनका, तुरंत CCTV फुटेज देखा गया. उसमें हर्ष‍िदा सोने के गहने अपने यून‍िफॉर्म में छ‍िपाती द‍िख गई.

इसके बाद पुल‍िस आई और जांच शुरू हुई.

अब हर्ष‍िदा पकड़ी गई, और उसने जो बताया है वो बहुत चौकाने वाला है. हर्ष‍िदा ने ये चोरी अपने बॉयफ्रेंड के कहने पर की. वो उससे शादी करके साथ रहना चाहती थी.

शादीशुदा बॉयफ्रेंड ने चोरी करवाई, फ‍िर हर्ष‍िदा को लेकर न‍िकल गया. दोनों अलग-अलग जगह पर रहे. इसी बीच एक द‍िन जब हर्ष‍िदा नहाने गई, उसी वक्‍त बॉयफ्रेंड ने चोरी के गहने उठाए और न‍िकल गया.

अब हर्ष‍िदा के पास स‍िर्फ 18 लाख रुपए के गहने बचे थे, वो भी इसल‍िए क्‍योंक‍ि वो उसके पर्स में पड़े थे.

बॉयफ्रेंड धोखेबाज न‍िकल गया और चोरी के गहने चुराकर फरार हो गया. हर्ष‍िदा जब 18 लाख के गहनों को बेचने पहुंची तो पकड़ ली गई.

हर्ष‍िदा तलाकशुदा है. उसे उम्‍मीद थी क‍ि शादीशुदा बॉयफ्रेंड अपनी पत्‍नी को छोड़कर उससे शादी कर लेगा. इसल‍िए ये सब कांड क‍िया.

23/05/2026

#अलीगढ || डीएम के निर्देश पर बन्नादेवी क्षेत्र में छापा, आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम में मुकदमा दर्ज

छापेमार कार्रवाई में अब तक 66 घरेलू एवं कॉमर्शियल सिलेंडर जब्त कर 6 व्यक्तियों के विरुद्ध 4 प्राथमिकी हुईं दर्ज

23/05/2026

#अलीगढ || पेट्रोल डीज़ल की कीमतों में भाजपा सरकार द्वारा बढ़ोतरी किये जाने के विरोध में पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में अलीगढ़ जिला एवं महानगर कांग्रेस कमैटी व कांग्रेसजनों ने भारी “विरोध प्रदर्शन” किया I

समस्त कांग्रेजन मैरिस रोड से जुलुस की शकल में सैंटर पॉइंट चौराहे तक पहुंचे तो वहां भारी संख्या में पुलिस बल ने उन्हें वहीँ रोक दिया इसके बाद विवेक बंसल कांग्रेसजनों के साथ सेंटर पॉइंट चौराहे पर ही धरने पर बैठ गए और सरकार विरोधी भारी नारेबाजी करके प्रदर्शन करने लगे I

23/05/2026

#अलीगढ || AIMIM जिला अध्यक्ष यामीन अब्बासी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में दर्ज हुआ मुकदमा ,कावड़ियों पर टिप्पड़ी का आरोप

बकरीद की नमाज़ को लेकर AIMIM नेता ने प्रशासन को एक ज्ञापन सौपा था आरोप है की मीडिया को दिए एक बयान में यामीन अब्बासी ने कावड़ियों पर टिप्पड़ी कर दी जिसको लेकर उनपर सिविल लाइन थाने में मुकदमा लिखा गया गई जिला अध्यक्ष यामीन अब्बासी का कहना है की सरकार विपक्ष की आवाज़ को दबाना चाहती है इसी वजह से विपक्षी नेताओ पर मुक़दमे लिखे जा रहे है

23/05/2026

#अलीगढ || भारी बिजली कटौती से लोग परेशान ,धोर्रा के आबाद नगर में सुबह से ट्रांसफार्मर ख़राब ,लोग परेशान अली नगर के जेई ने सुबह से नहीं ली कोई खबर

23/05/2026

#अलीगढ || JNMC नर्सिंग स्टाफ का अपनी मांगो को लेकर MS ऑफिस के बाहर धरना,ज्ञापन और वार्ता के बाद भी नहीं जागा एएमयू प्रशासन

23/05/2026

#अलीगढ ||अपनी मातृ संस्था के प्रति पूर्व छात्रों के गहरे जुड़ाव और योगदान की प्रेरणादायक मिसाल पेश करते हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (जेडएचसीईटी) में एक समर्पित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) रिसर्च लैब के लिए एएमयू की पूर्व छात्रा डॉ. मसर्रत शिकोह (सऊदी अरब के गृह मंत्रालय में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ) की ओर से 34 लाख रुपये उनके पुत्र सैयद मोहम्मद वहीद ने कुलपति प्रो. नइमा खातून को भेंट किया।

Address

Aligarh
202002

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aligarh ke LOG posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share