AJIT KUMAR

AJIT KUMAR मेरा सोच है कि समुचित बिहार का विकास सिर्फ कागजी तौर पर नही बल्कि जमीनी स्तर पर हो।

रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं
22/08/2021

रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

आप सभी को 75वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
15/08/2021

आप सभी को 75वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

किन्ही को अगर ये लङकी कहीं मिले तो मुझे तत्काल जानकारी दें इसका अपहरण हो गया है।मोबाइल नंबर : 9155340441
08/07/2021

किन्ही को अगर ये लङकी कहीं मिले तो मुझे तत्काल जानकारी दें इसका अपहरण हो गया है।
मोबाइल नंबर : 9155340441

21/06/2021

*संगठन*

एक आदमी था, जो हमेशा अपने संगठन में सक्रिय रहता था, उसको सभी जानते थे ,बड़ा मान सम्मान मिलता था; अचानक किसी कारण वश वह निष्क्रीय रहने लगा , मिलना - जुलना बंद कर दिया और संगठन से दूर हो गया।

कुछ सप्ताह पश्चात् एक बहुत ही ठंडी रात में उस संगठन के मुखिया ने उससे मिलने का फैसला किया । मुखिया उस आदमी के घर गया और पाया कि आदमी घर पर अकेला ही था। एक बोरसी में जलती हुई लकड़ियों की लौ के सामने बैठा आराम से आग ताप रहा था। उस आदमी ने आगंतुक मुखिया का बड़ी खामोशी से स्वागत किया।
दोनों चुपचाप बैठे रहे। केवल आग की लपटों को ऊपर तक उठते हुए ही देखते रहे। *कुछ देर के बाद मुखिया ने बिना कुछ बोले, उन अंगारों में से एक लकड़ी जिसमें लौ उठ रही थी (जल रही थी) उसे उठाकर किनारे पर रख दिया और फिर से शांत बैठ गया*।

मेजबान हर चीज़ पर ध्यान दे रहा था। लंबे समय से अकेला होने के कारण मन ही मन आनंदित भी हो रहा था कि वह आज अपने संगठन के मुखिया के साथ है। लेकिन उसने देखा कि *अलग की हुई लकड़ी की आग की लौ धीरे धीरे कम हो रही है। कुछ देर में आग बिल्कुल बुझ गई। उसमें कोई ताप नहीं बचा। उस लकड़ी से आग की चमक जल्द ही बाहर निकल गई*।

कुछ समय पूर्व जो उस लकड़ी में उज्ज्वल प्रकाश था और आग की तपन थी वह अब एक काले और मृत टुकड़े से ज्यादा कुछ शेष न था।

इस बीच.. दोनों मित्रों ने एक दूसरे का बहुत ही संक्षिप्त अभिवादन किया, कम से कम शब्द बोले। *जाने से पहले मुखिया ने अलग की हुई बेकार लकड़ी को उठाया और फिर से आग के बीच में रख दिया। वह लकड़ी फिर से सुलग कर लौ बनकर जलने लगी और चारों ओर रोशनी तथा ताप बिखेरने लगी*।

जब आदमी, मुखिया को छोड़ने के लिए दरवाजे तक पहुंचा तो उसने मुखिया से कहा मेरे घर आकर मुलाकात करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद ।

आज आपने बिना कुछ बात किए ही एक सुंदर पाठ पढ़ाया है कि *अकेले व्यक्ति का कोई अस्तित्व नहीं होता, संगठन का साथ मिलने पर ही वह चमकता है और रोशनी बिखेरता है ; संगठन से अलग होते ही वह लकड़ी की भाँति बुझ जाता है*।

*मित्रों संगठन से ही हमारी पहचान बनती है, इसलिए संगठन हमारे लिए सर्वोपरि होना चाहिए ।*

संगठन के प्रति हमारी निष्ठा और समर्पण किसी व्यक्ति के लिए नहीं, उससे जुड़े विचार के प्रति होनी चाहिए ।

संगठन किसी भी प्रकार का हो सकता है , धार्मिक, पारिवारिक , सामाजिक, व्यापारिक ,शैक्षणिक संस्थान, औधोगिक संस्थान , क्रीड़ा, सांस्कृतिक , सेवा संस्थान आदि।

*हर क्षेत्र में जहाँ भी रहें संगठित रहें !

14/06/2021

नवादा सांसद चंदन सिंह जद यू में शामिल होंगे? जिले के राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा जोरों पर है ।
इसके पूर्व बिहार की राजनीति गलियारे में एक बार फिर से बड़ी हलचल सामने आयी है इसबार लोजपा में बड़े बगावत की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि लोक जनशक्ति पार्टी के 5 सांसद लोकजनशक्ति पार्टी से अलग होने के लिए लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत नेता रामविलास पासवान के भाई हाजीपुर से सांसद पशुपतिनाथ पारस के नेतृत्व में अपने ही भतीजे चिराग पासवान को अलग थलग करने का फैसला कर लिया है।
बताया जा रहा है कि नवादा सांसद चंदन सिंह, समस्तीपुर से सांसद व चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस पासवान, वीणा देवी, महबूब अली कैसर व पशुपतिनाथ पारस लोजपा से अलग होकर जदयू में शामिल हो सकते हैं।
इसके पूर्व फरवरी महीने में चंदन सिंह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुलाकात की तस्वीरें बाहर आयी थी। तबसे ही कयास लगाया जा रहा था कि लोजपा के अंदर सबकुछ ठीक नहीं है। बताया जा रहा है कि लोजपा के अंदर इस बड़ी टूट के पीछे नीतीश के करीबी मुंगेर सांसद ललन सिंह का हाथ बताया जा रहा है। रामविलास पासवान के निधन के बाद से ही लोजपा में खटपट की खबर सामने आते रही है।
बीते बिहार विधानसभा चुनाव में चिराग ने एनडीए से अलग हटकर चुनाव लड़ने का फैसला लिया था। गठबंधन में होने के बावजूद चिराग पासवान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ गम्भीर आरोप लगा रहे थे। विधानसभा चुनाव के दौरान चिराग पासवान ने नीतीश के उम्मीदवारों के खिलाफ हर जगह उम्मीदवार उतारा था जिसके कारण जदयू महज 43 सीटों पर सिमट कर रह गयी थी।
हालांकि बीते बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा भी कुछ खास कमाल नहीं कर पायी थी, लोजपा बिहार में केवल एक सीट ही निकालने में सफल हुई थी बाद में जीते हुए विधायक भी जदयू का दामन थाम लिए थे। चुनावी भाषणों के दौरान चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के खिलाफ तल्ख़ टिप्पणी करते हुए कहा था कि अगर लोजपा सरकार में हिस्सेदार हुई तो नीतीश कुमार के खिलाफ जाँच बैठाकर उन्हें जेल भेजा जाएगा। कहा जा रहा है कि इन्हीं सब का बदला लेने के लिए लोजपा में बड़ी बगावत का अंजाम दिया जा रहा है।

14/06/2021
हार नहीं मानूंगा,रार नहीं ठानूंगा,काल के कपाल पर, लिखता हूं, मिटाता हूं,मैं गीत नया गाता हूं!परम आदरणीय भारतरत्न स्व• अट...
25/12/2020

हार नहीं मानूंगा,
रार नहीं ठानूंगा,
काल के कपाल पर, लिखता हूं, मिटाता हूं,
मैं गीत नया गाता हूं!
परम आदरणीय भारतरत्न स्व• अटल बिहारी वाजपेयी जी को जन्मदिवस पर सत सत नमन🙏💐

भाई-बहन के अटूट स्नेह व प्रेम का प्रतीक सामा चकेवा ❤️
29/11/2020

भाई-बहन के अटूट स्नेह व प्रेम का प्रतीक सामा चकेवा ❤️

Address

Akbarpur
805126

Telephone

+919155340441

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AJIT KUMAR posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to AJIT KUMAR:

Share

Category