RTO AJMER, Transport and Road Safety Department

RTO AJMER, Transport and Road Safety Department Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from RTO AJMER, Transport and Road Safety Department, Government Official, Jaipur Road, Ajmer.

*भिनाय पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बांदनवाडा के 125 युवा ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा अग्रदूत के रूप में क्षेत्र में स्वच्...
24/03/2023

*भिनाय पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बांदनवाडा के 125 युवा ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा अग्रदूत के रूप में क्षेत्र में स्वच्छ,स्वस्थ एवं सुरक्षित सड़क संस्कृति विकसित करने ली शपथ।*
परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की प्रेरणा से आवास फाइनेंसियर्स लिमिटेड ,राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी, द्वारा स्टील बर्ड,ग्राम पंचायत बांदनवाडा, भारत विकास परिषद एवं संग्राम राजा परिवार के संयुक्त तत्वाधान में हेलमेट प्रोत्साहन, शिक्षा, जागरूकता एवं अनिवार्यता अभियान के तहत सड़क सुरक्षा अग्रदूत प्रशिक्षण एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम जतन स्मारक स्थल में सम्पन्न हुआ जिसमें प्रशिक्षण के उपरांत 125 ग्रामीण युवाओं ने सड़क सुरक्षा अग्रदूत के रूप में क्षेत्र को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुरक्षित सड़क संस्कृति विकसित करने की शपथ ली। सरपंच प्रतिनिधि श्री विक्रम सिंह राठौड़ , भारत विकास परिषद् के अध्यक्ष श्री प्रिंस लोढ़ा एवं संग्राम राजा परिवार की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया । सभी ने राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी एवं आवास फाइनेन्शियल लि. का कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आभार व्यक्त किया । मुख्य प्रशिक्षक के रूप में अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र सिंह राठौड ने सभी ग्राम वासियों को स्थानीय भाषा में सड़क सुरक्षा चक्र को नियम -विनिमय सहित बारिकियाँ समझायी जिन्हें सुनकर ग्रामीण अंचल के युवाओं ने गम्भीर होकर सुना ।डॉ. राठौड़ ने बताया कि सड़क दुर्घटना प्रदेश ही नहीं देश की तीसरी प्रमुख समस्या हैं इसलिए हमे स्वच्छ एवं स्वस्थ राजस्थान के साथ साथ हमे सुरक्षित राजस्थान बनाना अति आवश्यक हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित द्वितीय सड़क सुरक्षा दशक में सड़क दुर्घटनाओं और इनसे होने वाली मौतों में कमी लाने के सरकार के पचास प्रतिशत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हमें हर गांव से आगे आना होगा। प्रशिक्षण के दौरान केन्द्र एवं राज्य सरकार की गुड़ सेमेरिटन प्रोत्साहन योजना के तहत घायलों की मदद करने के लिए पाँच हज़ार की राशि के इनाम एवं प्रशंसा प्रमाण मिलने के साथ घायल के परिवार की दुवा मिलने की बात बताते हुए आगे आने की अपील की ताकि सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को एक घण्टे के गोल्डन ऑवर में अस्पताल पंहुचाकर जान बचायी जा सके। राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी के परियोजना सहसमन्वयक पूजा चौधरी ने बताया की राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी की हेलमेट प्रोत्साहन, शिक्षा, जागरूकता एवं अनिवार्यता अभियान योजना के तहत अब तक 45 हजार लोगों को ब्राण्डेड हेलमेट दिए जा चुके जो की आईएसआई मार्का व स्टीलबर्ड द्वारा निर्मित हैं व वजन भी लगभग 950 ग्राम हैं। सही तरह से लगा आईएसआई स्टेंडर्ड का उच्च गुणवत्ता वाला हेलमेट दुर्घटना में मृत्यु की संभावना 70 प्रतिशत तक कम करता हैं। इसलिए हेलमेट लगाते समय उचित मार्का के हेलमेट के साथ साथ सही तरह से हेलमेट का चिन बेल्ट अवश्य लगाएं।समाजसेवी एवं भारत विकास परिषद के वरिष्ठ सदस्य श्री किशन लाल परिहार ने बताया कि वर्तमान समय में पक्की सड़कों एवं तेज गति के दोपहिया वाहनों के कारण चालक एवं सवारी दोनों को प्राचीन भारतीय संस्कृति के अनुरूप साफ़े के रूप में पहन कर शरीर के अमूल्य अंग सिर को बचाया जा सकता है अत: अच्छी क्वालिटी के इस हेलमेट को अपना प्रिय दोस्त बनाकर हमेशा पहनने की आदत डालने की अपील की ।
सोसायटी टीम से भरत गुर्जर ने सभी अतिथियों का सोसायटी की ओर से स्वागत करते हुए इस अभियान की थीम मेरा गांव-मेरी पहल, युवा सुरक्षित-देश सुरक्षित, युवा जाग्रत-देश जाग्रत, सर सलामत तो सब सलामत के तहत सोसायटी के अभियान पर प्रकाश डाला।राष्ट्रीय सूचना विभाग के ज़िला ऑल राउट मैनेजर श्री शिवपाल सिंह जामोला ने बताया कि सभी हाइवे पर इंटेलीजेंट ट्राफ़िक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत हाई रेजोलेशन कैमरे लगाये जा रहे जिससे अब ट्राफ़िक नियमों का उल्लंघन करने पर ऑटोमैटिक चालान बनेंगे तथा एक्सीडेंट्स के डेटा उसी दिन उनके आईरेड एप्लिकेशन पर पुलिस द्वारा अपलोड किये जा रहे जिससे दूसरे दिन पिछले दिनों के पूरे भारत के एक्सीडेंट्स के डेटा देखे जा सकने लगे ।
राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी सचिव राजेंद्र सिंह राठौड़ ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सोसायटी की ओर से आग्रह किया कि अपनी पंचायत को हेलमेट युक्त, रिफ्लेक्टिव युक्त, लाइसेंस युक्त, दुर्घटना मुक्त व घायलों की मदद में अग्रसर रहने वाली ग्राम पंचायत बनाएं।
सभी अग्रदूतों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र तथा सड़क सुरक्षा पॉकेट बुक दी गई। सभी अतिथियों को सोसायटी द्वारा स्मृति चिन्ह दिये गये। साथ ही कार्यक्रम के अन्त में सोसायटी टीम से मानसिंह रावत, संग्राम राजा परिवार की ओर से श्री भँवर सिंह राठौड़ एवं भारत विकास परिषद के अध्यक्ष श्री प्रिंस लोढ़ा ने सभी का धन्यवाद देते हुए विश्वास दिलाया कि सभी मिलकर इस क्षेत्र को हेलमेट, लाइसेंस एवं दुर्घटना मुक्त बनाकर रहेंगे ।

साईकिल रैली तथा ऑनलाइन सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से लोगो में जगाई सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता |32वां राष...
15/01/2023

साईकिल रैली तथा ऑनलाइन सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से लोगो में जगाई सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता |

32वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के पांचवे दिन दिनांक 15.01.2023 को प्रातः 07:30 बजे पुरानी चौपाटी से सड़क सुरक्षा जागरूकता साईकिल रैली का आयोजन किया गया | पुलिस उप-अधीक्षक रामावतार चौधरी, प्रादेशिक परिवहन एवं सड़क सुरक्षा अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र सिंह राठौड़ द्वारा हरी झण्डी दिखाकर साईकिल रैली को रवाना किया गया | रामावतार चौधरी, डॉ वीरेन्द्र सिंह राठौड़ स्वयं ने उक्त रैली में पुरानी चौपाटी से पाथ वे से होते हुए मित्तल हॉस्पिटल के सामने स्थित पार्क तक “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” , “सर सलामत सब सलामत” जैसे नारों तथा बेनर के साथ साईकिल चलाते हुए लोगो में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने का भरसक प्रयास किया | इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी राजीव कुमार शर्मा, जिला न्यायालय अजमेर रीडर संदीप माथुर, परिवहन निरीक्षक आशीष जैन, सू.सहा. नितिन राज सेठी, अजमेर साईकिल कम्युनिटी अध्यक्ष ललित नागरानी, राजेंद्र गांधी तथा परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के अन्य कार्मिक एवं अजमेर साईकिल कम्युनिटी के सदस्य भी उपस्थित रहे | अंत में डॉ वीरेन्द्र सिंह राठौड़ ने बाईकर्स के एक समूह को भी संबोधित किया |
परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में ऑनलाइन सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | आई.टी कार्मिक नितिन सेठी व राजेश गुर्जर ने बताया कि ऑनलाइन सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता में कुल 2270 लोगों ने आवेदन किया जिसमे से कुल 1551 आवेदकों ने प्रतियोगिता में ऑनलाइन भाग लिया | जिसमे राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चापानेरी, भिनाय की छात्रा रितिका कँवर तथा इंजीनियरिंग कॉलेज अजमेर के छात्र राहुल धायल ने 100 में से सर्वाधिक 89 अंक प्राप्त किये | नियमानुसार रितिका कँवर ने प्रथम, राहुल धायल ने द्वितीय तथा मिश्री लाल दुबे कॉलेज, केकड़ी की कशिश विजयवर्गीय ने 87 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया | दिनांक 17-01-2023 को प्रातः 11:00 बजे जवाहर रंगमंच में आयोजित होने वाले पारितोषिक वितरण समारोह में राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी के सहयोग से प्रथम विजेता 5000, द्वितीय 3000, तृतीय 2000 रूपये तथा चतुर्थ से दसवे स्थान पर रहे प्रतियोगियों को 1000 रूपये नकद पुरस्कार के रूप में दिये जायेंगे | साथ ही प्रथम 20 प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह दिया जाएगा तथा 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले अभ्यर्थी उच्च गुणवता वाला हेलमेट आधी कीमत में राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी (भरत राज गुर्जर 8890707274) के सहयोग से प्राप्त करने हेतु योग्य होंगे |
डॉ वीरेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि इस दौरान भिनाय पंचायत समिति की पाडलिया एवं केरोट ग्राम पंचायत के 120 युवा ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए ली शपथ। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की प्रेरणा से आवास फाइनेंसियर्स लिमिटेड ,राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी, पंचायत समिति भिनाय तथा ग्राम पंचायत पाडलिया एवं केरोट के संयुक्त तत्वाधान में हेलमेट प्रोत्साहन, शिक्षा, जागरूकता एवं अनिवार्यता अभियान के तहत सड़क सुरक्षा अग्रदूत प्रशिक्षण एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम पाडलिया एवं केरोट ग्राम पंचायत में अलग-अलग सम्पन्न हुआ जिसमें प्रशिक्षण के उपरांत दोनों ग्रांम पंचायतों के 60-60 युवाओं ने सड़क सुरक्षा अग्रदूत के रूप में सड़क सुरक्षा रो गाँव गाँव हैलो करने की शपथ ली।
मोटर ड्राईविंग स्कूल एसोसियेशन अजमेर एवं परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में प्रातः11.00 बजे प्रादेशिक परिवहन कार्यालय में महिलाओं के लिये निःशुल्क वाहन प्रशिक्षण शिविर लगाया गया, जिसमें दुपहिया वाहन व चोपहिया वाहनों पर प्रशिक्षित किया गया व यातायात नियमों की जानकारी भी दी गयी । मोटर ड्राईविंग स्कूल एसोसियेशन अजमेर के अध्यक्ष मुकेश वर्मा व सचिव विजेन्द्र गर्ग ने बताया की इसमें 18 दुपहिया, 43 चार-पहिया वाहन पर महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया । उन महिलाओ में उत्साह देखा गया। प्रशिक्षणाथियों का कहना था कि बेहतर ड्राईविंग ट्रेनिंग के लिए ड्राईविंग स्कूल से ही सही मार्गर्दशन व नियमों से गुणवत्तापूर्ण वाहन प्रशिक्षण की पूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है आम तौर पर अपने परिवार वालो से या यार दोस्तों से गाडी चलाना तो सीख लेते है परन्तु सही मार्गर्दशन के अभाव के कारण दुर्घटना होने की सम्भावना ज्यादा हो जाती है। इस अवसर पर परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के अधिकारीगण जिला परिवहन अधिकारी राजीव शर्मा व परिवहन निरीक्षक आशिष जैन, युवराज सिंह एवं मुकेश रावत उपस्थित रहें एवं मोटर ड्राईविंग स्कूल एसोसियेशन अध्यक्ष मुकेश वर्मा, संरक्षक पुरषोतम टेहलयानी, सचिव विजेन्द्र गर्ग, श्रीमती सीमा गर्ग, सरवर खाँन, अर्जुन छतवानी, बाबु खाँन, अकिल व गोपाल कुमावत सहित सभी ड्राईविंग स्कूलो के प्रतिनिधी उपस्थित रहें।
प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, डॉ वीरेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया की कल 16-01-2023 को जवाहर रंगमंच में सड़क सुरक्षा मेले का आगाज होगा, जिसमे प्रातः 12:00 बजे से आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के दक्ष कलाकारों द्वारा सड़क सुरक्षा गीत, नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन, रंगोली आदि की प्रस्तुति दी जायेगी | डॉ वीरेन्द्र सिंह राठौड़ ने अधिक-अधिक लोगों को आने हेतु अपील की |

32वां राष्टीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन जवाहर रंगमंच में  पुलिस एवं स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया सडक सुरक्षा, iR...
12/01/2023

32वां राष्टीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन जवाहर रंगमंच में पुलिस एवं स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया सडक सुरक्षा, iRAD, जीवन दायिनी, दुर्घटना अन्वेषण प्रशिक्षण | सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत Sahayta संस्था की resource person, श्रीमती श्वेता ब्राहमावर्, जिसकी चेयरपर्सन डॉ माया टंडन हैं, के द्वारा Basic Life-Saving ( BLS) Course का प्रशिक्षण दिया गया जिसमे श्री सुमित मेहरडा, प्रशिक्षु आई.पी.एस, श्री विकास सांगवान अति. जिला पुलिस अधीक्षक, श्री भंवर रणधीर सिंह चौहान, अति. पुलिस अधीक्षक, श्री अनिल सियाग, उप पुलिस अधीक्षक, श्री नेमीचन्द चौधरी उप पुलिस अधीक्षक, डॉ वीरेन्द्र सिंह राठौड, प्रादेशिक परिवहन एवं सडक सुरक्षा अधिकारी, श्री नितिन राज सेठी, सूचना सहायक उपस्थित रहे । श्रीमती श्वेता द्वारा बताया गया की दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को 10 सेकंड में सिर से पैर तक सरसरी निगाह डालकर दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की गंभीरता का तुरंत उपचार करने से कई जिंदगियां बचाई जा सकती है । हाईवे पर 1033 व सभी और जगह के लिये 108,104,112 एंबुलेंस बुलाकर तुरंत मदद मिल सकती है ।
हृदय, मस्तिष्क व फेफड़े तीन प्रमुख अंग है जिसके द्वारा जीवन नियमित गति से संचालित होता रहता है। दुर्घटना में अधिक खून बह जाय व दिल का दौरा पड़ जाए तो जीवन समाप्त होने की सम्भावना बढ़ जाती है क्योकि मष्तिष्क 3 से 5 मिनिट से ज्यादा ऑक्सीजन की कमी को बर्दाश्त नहीं कर पाता l इसलिये यदि दिल व फेफड़े काम करना बंद कर दें तो तुरंत CPR करना चाहिए l छाती में असहनीय पीड़ा, उल्टी होना व चक्कर आना हार्ट अटैक के लक्ष्ण होते हैँ जिसे पहचानना आवश्यक है l तुरंत जुबान के नीचे Sublingual Isordil 5 mg की गोली रखना व साथ-साथ एक घूंट पानी में Disprin 325 या 350 मिलीग्राम की गोली लेने से हार्ट अटैक का मरीज अस्पताल पहुंचकर जान बचाने सक्षम हो सकता है । उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ये दवाइयां अपने साथ लेकर चले तो घर, सड़क या ऑफिस- कहीं पर भी जान बचाई जा सकती है । असहनीय पीडा होने के साथ-साथ उल्टी होना, आंख के सामने अंधेरा आ जाना व बाए हाथ की तरफ दर्द जाना के साथ "मैं तो गयो" यानि अब मैं नहीं बच सकूंगा कहकर वो अपनी असहायता बतान व्यक्त करना चाहता है l सही समय पर उपचार देने से कई व्यक्तियों की जान बचाई जा सकती है l American Heart Association(AHA) व यूरोपियन रिससिटेशन काउंसिल (ERC) का मानना है कि CPR की आवश्यकता पड़ने पर दिल पर दबाव के साथ साथ मुंह से मुंह लगाकर श्वास देना अनिवार्य है परन्तु 2017 में Indian Resuscitation Council, जो भारत की मान्यता प्राप्त संस्था है- उसके द्वारा यह निर्णय लिया गया कि हमारी जनता सिर्फ दिल पर 120 बार सही तरीके से स्टरनम हड्डी पर निरंतर दबाव देते रहे तो जान बच सकती है जिसको उन्होंने Compression Only Life Support (कंप्रेशन ओनली लाइफ सपोर्ट) यानि (COLS) का नाम दिया I साथ ही उनके द्वारा यह भी बताया गया कि यदि ह्रदय व फेंफडे काम करना बंद कर चुके हों तो उन्हें किस प्रकार पुनः चालू किया जाए के बारे मे भी प्रशिक्षित किया गया ।
Good Samaritan Law (भला नागरिक) के आधिकार व चिरनजीवी जीवन रक्षा योजना के बारे मे भी जानकारी दी गई की किस प्रकार वो किसी की जान बचाने के साथ साथ प्रोत्साहन राशि व प्रशस्ति पत्र प्राप्त कर सकता है।

32वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का पुलिस एवं स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया सडक सुरक्षा, iRAD, जीवन दायिनी, दुर्घटना ...
12/01/2023

32वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का पुलिस एवं स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया सडक सुरक्षा, iRAD, जीवन दायिनी, दुर्घटना अन्वेषण प्रशिक्षण। हेलमेट एवं मोटर साईकिल रैली द्वारा दिया सडक सुरक्षा संदेश

32वां राष्टीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन दिनांक 12.01.2023 को प्रातः 10:00 बजे रीजनल कॉलेज चौराहा से सडक सुरक्षा हेलमेट एवं मोटरसाईकिल रैली का आयोजन किया गया। श्री रूपिन्दर सिंह महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज, श्री चुनाराम जाट, जिला पुलिस अधीक्षक एवं श्री विकास सांगवान, अति. पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झण्डी दिखाकर मोटर साईकिल रैली को रवाना किया गया। इस दौरान डॉ वीरेन्द्र सिंह राठौड, प्रादेशिक परिवहन एवं सडक सुरक्षा अधिकारी, श्री राजीव शर्मा, जिला परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), अजमेर, श्री मोहित रेलन, अध्यक्ष वाहन डीलर्स ऐसोसियेशन अजमेर, श्री विनोद चावडे, हिन्दुस्तान जिंक प्रा. लि. कायड, श्री प्रकाश जैन, लॉयन्स क्लब अजमेर सहित परिवहन एवं सडक सुरक्षा विभाग तथा यातायात पुलिस के अजमेर के निरीक्षक, उपनिरीक्षक एवं कार्मिक उपस्थित रहे। उक्त रैली रीजनल कॉलेज चौराहा से पुरानी चौपाटी, बजरंग-गढ, पुरानी आरपीएससी, ऐलिवेटेड रोड, मार्टिनल ब्रिज, श्रीनगर रोड, कुन्दन नगर रोडवेज बस स्टेण्ड से जवाहर रंगमंच तक संचालित हुई। उक्त रैली में 100 से अधिक दोपहिया वाहन चालकों द्वारा अनिवार्यता से हेलमेट लगाने सहित विभिन्न सडक सुरक्षा संदेश प्रसारित किये गए। रैली के समापन के उपरान्त जवाहर रंगमंच में रैली में शामिल सभी व्यक्तियों को सडक सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
जवाहर रंगमंच अजमेर में दो पारियों में क्रमशः 150 पुलिस कर्मियों एवं लगभग 100 चिकित्सा कर्मियों को सडक सुरक्षा, iRAD, जीवन दायिनी, दुर्घटना अन्वेषण प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री सुमित मेहरडा, प्रशिक्षु आई.पी.एस, श्री विकास सांगवान अति. जिला पुलिस अधीक्षक, श्री भंवर रणधीर सिंह चौहान, अति. पुलिस अधीक्षक, श्री अनिल सियाग, उप पुलिस अधीक्षक, श्री नेमीचन्द चौधरी उप पुलिस अधीक्षक, डॉ वीरेन्द्र सिंह राठौड, प्रादेशिक परिवहन एवं सडक सुरक्षा अधिकारी, श्री नितिन राज सेठी, सूचना सहायक, श्रीमती श्वेता ब्रह्रमवर, सहायता ट्रस्ट अजमेर, श्री शिवपाल सिंह राठौड, रोल आउट मैनेजर, iRAD एनआईसी, अजमेर, उपस्थित थे। श्री सुमित मेहरडा, प्रशिक्षु आई.पी.एस द्वारा पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए सडक दुर्घटनाओं से संबंधित iRAD पोर्टल द्वारा प्रकरणों का निस्तारण एवं सडक दुर्घटना अन्वेषण बाबत विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई एवं पोर्टल पर निस्तारण हेतु प्रशिक्षित किया गया। परिवहन एवं सडक सुरक्षा विभाग के आई.टी कार्मिक श्री नितिन राज सेठी एवं एन.आई.सी के श्री शिवपाल सिंह राठौड द्वारा iRAD सॉफटवेयर के बारे में तथा सॉफटवेयर की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। श्री प्रवेश सैनी द्वारा शुन्य दुर्घटना क्षेत्र बनाने के लिए विशेष स्टेªटजी के बारे में तथा नॉन आई.एस.आई मार्का वाले हेलमेट पकडने के लिए बीआईएस केयर ऐप के बारे में बताया। श्रीमती श्वेता ब्रह्रमवर सहायता ट्रस्ट द्वारा बताया गया की दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को 10 सेकंड में सिर से पैर तक सरसरी निगाह डालकर दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की गंभीरता का तुरन्त उपचार करने से कई जिन्दगियॉ बचाई जा सकती है। हाईवे पर 1033 व सभी और जगह के लिये 108, 104, 112 एंबुलेन्स बुलाकर तुरन्त मदद मिल सकती है। ह्रदय, मस्तिष्क व फेफडे तीन मुख्य अंग है जिसके द्वारा जीवन नियमित गति से संचालित होता रहता है। दुर्घटना में अधिक खून बह जावें व दिल का दौरा पड जाए तो जीवन समाप्त होने की सम्भावना बढ जाती है क्योंकि मस्तिष्क 3 से 5 मिनिट से ज्यादा ऑक्सीजन की कमी को बर्दाशत नहीं कर पाता। इसलिये यदि दिल व फेफडे काम करना बंद कर दे ंतो तुरन्त सीपीआर करना चाहिए। श्रीमती श्वेता ब्रह्रमवर द्वारा सडक सुरक्षा जीवन दायिनी प्रशिक्षण एवं सी.पी.आर संबंधित प्रशिक्षण डेमो द्वारा भी दिया गया। उपस्थित चिकित्सा कर्मियों को सडक सुरक्षा नियमों, मानकों सहित गुड समेरिटन योजना दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के सुरक्षित उपचार सहित जीवन दायिनी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षणोपरान्त श्री भंवर रणधीर सिंह चौहान, अति. पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों को एवं डॉ. वीरेन्द्र सिंह राठौड, प्रादेशिक परिवहन एवं सडक सुरक्षा अधिकारी द्वारा चिकित्सा कर्मियों को सडक सुरक्षा शपथ दिलाई गई। राजस्थान सडक सुरक्षा सोसाईटी की रोड सेफ्टी मोबाईल वेन टीम एवं परिवहन एवं सडक सुरक्षा विभाग के परिवहन निरीक्षक श्री अनिल शर्मा द्वारा हिन्दुस्तान जिंक के कार्मिकों तथा मदारपुरा ग्राम पंचायत में सडक सुरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा टोल प्लाजा गेगल, पीपलाज, खेडी पर वाहनों पर रिफलेक्टिव टेप लगाई तथा वाहन चालकों को लेन ड्राईविंग की पालना सहित विभिन्न नियमों की समझाईश की गई। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा अजमेर शहर में स्पीड लिमिट सहित विभिन्न सूचकों के बोर्ड लगाये गए। अजमेर ऑटो-रिक्शा एसोसियेशन द्वारा वाहनों पर रिफलेक्टिव टेप लगाई गई।

दिनांक 13.01.2023 को निम्मलिखित गतिविधि होंगी आयोजित-
1. पोस्टर एवं कहानी लेखन प्रतियोगिताएं जिले के समस्त स्कूल स्तर पर।
2. नैत्र जांच शिविर, रोडवेज बस स्टेण्ड अजमेर एवं ब्यावर, टोल प्लाजा (किशनगढ, गेगल, खेडी-बान्दनवाडा), निजी बस स्टेण्ड दौलत बाग अजमेर।
3. मसूदा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खरवा एवं पीपलाज में सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार की सडक सुरक्षा ऐडवोकसी योजना के अन्तर्गत राजस्थान सडक सुरक्षा सोसायटी, पंचायत समिति मसूदा तथा परिवहन एवं सडक सुरक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में सड़क सुरक्षा अग्रदूत एवं हेलमेट वितरण।
4. ग्राम पंचायतों एवं खनन क्षेत्रों में गैर मोटर चलित, मोटर चलित, पशुओं के सिंगो पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाना।
5. सडक इंजीनियरिंग एवं प्रवर्तन ड्राईव।
6. जवाहर रंगमंच में सिटी बस, ऑटो रिक्शा, टेम्पो, प्राइवेट बस ऐसोसियेशन सहित अन्य वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं जीवन दायिनी प्रशिक्षण।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का जवाहर रंगमंच में हुआ आगाज। सड़क दुर्घटनाऐं रोकना सामुहिक जिम्मेदारी, सभी को करने होंगे प्...
11/01/2023

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का जवाहर रंगमंच में हुआ आगाज। सड़क दुर्घटनाऐं रोकना सामुहिक जिम्मेदारी, सभी को करने होंगे प्रयास - जिला कलक्टर।

32वां राष्टीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का उद्घाटन श्री अंश दीप जिला कलक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री चूनाराम जाट द्वारा दिनंाक 11.01.2023 को जवाहर रंगमंच में सडक सुरक्षा प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान अति. पुलिस अधीक्षक श्री विकास सागवान, प्रशिक्षु आईपीएस श्री सुमित मेहरड़ा, डॉ वीरेन्द्र सिंह राठौड़, प्रादेशिक परिवहन एवं सड़क सुरक्षा अधिकारी, श्री अनिल जोशी, जिला शिक्षा अधिकारी, श्री अशोक तंवर, अधीक्षण अभियन्ता (सावर्जनिक निर्माण विभाग), श्री बी.सी. मण्डरावलिया, सहायक निदेशक शिक्षा विभाग, डॉ अनुज पिंगोल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, श्री राजीव शर्मा, जिला परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), श्री रामावतार चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), श्रीमती नीतू राठौड़, यातायात निरीक्षक, रूपा बहन जी प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, श्री प्रकाश जैन, लॉयन्स कलब सहित अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित थे। डॉ. वीरेन्द्र सिंह राठौड़ द्वारा जवाहर रंगमंच में लगाई गई सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी का अवलोकन कराया गया तथा उपस्थित जन को सड़क सुरक्षा सप्ताह का परिचय एवं सप्ताह के दौरान की जाने वाली सड़क सुरक्षा गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उक्त कार्यक्रम में अजमेर शहर के विभिन्न स्कूलों के लगभग 800 छात्र-छात्राएं एवं विभिन्न हितधारक विभागों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रशिक्षु आई.पी.एस श्री सुमित मेहरडा ने संबोधित करते हुए उपस्थित जनों से सडक दुर्घटना के कारणों एवं उपायों के साथ सीट-बेल्ट एवं हेलमेट की आवश्यकता के लिए वैज्ञानिक आधार बताते हुए समझाया तथा माता-पिता एवं परिजनों से सडक सुरक्षा नियमों की पालना करने की अपील करने को कहा। श्री बी.सी. मण्डरावलिया, सहायक निदेशक शिक्षा विभाग ने बताया कि जिले की लगभग 1800 से अधिक सभी स्कूलों में दिनांक 12.01.2023 को निबन्ध एवं स्लोगन प्रतियोगिता एवं दिनांक 13.01.2023 को पोस्टर एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जावेंगा तथा दिनांक 14.01.2023 को ब्लॉक स्तर पर निबन्ध, स्लोगन, पोस्टर एवं कहानी लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा तथा दिनांक 15.01.2023 रविवार को जिला स्तरीय ऑनलाईन रोड सेफ्टी क्विज का आयोजन किया जावेगा जिसमें लगभग 10,000 छात्र-छात्राऐं प्रतिभागी होंगे। श्री मण्डरावलिया ने यह भी बताया कि इससे पूर्व भी जिले की हर स्कूल से दो-दो अध्यापकों को सडक सुरक्षा संबंधित प्रशिक्षण दिया गया था। जिला कलक्टर द्वारा अपने उद्बोधन में सभी सडक सुरक्षा से जुडे हुए विभागों को अन्य संस्थाओं के सहयोग से इस सप्ताह में एज्यूकेशन, ऐर्न्फोसमेन्ट, हेल्थ एवं इंजीनियरिंग के चारो ड्राईव पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु र्निदेशित किया तथा बताया गया कि सड़क दुर्घटनाएं एवं उनसे होने वाली मौतों को रोकने हेतु सभी को सामुहिक प्रयास करने होंगे। सडक सुरक्षा गतिविधियों के कलैण्डर के अनुसार सभी गतिविधियॉ आयोजित करने के साथ उनके सार्थक परिणाम निकलने चाहिये उपस्थित छात्र-छात्राओं से भी सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाली निबन्ध, स्लोगन, कहानी लेखन, पोस्टर एवं ऑनलाईन रोड सेफटी क्विज प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक भाग लेने हेतु आहवान किया। इसके पश्चात जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झण्डी दिखाकर स्कूली छात्र-छात्राओं की सड़क सुरक्षा रैली को रवाना किया गया जो जवाहर रंगमंच से बजरंग-गढ चौराहा, सूचना केन्द्र, अम्बेडकर सर्किल तथा मेडिकल कॉलेज होते हुए जवाहर रंगमंच समाप्त हुई। तत्पश्चात डॉ. राठौड़ द्वारा सभी को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों की जानकारी दी गई एवं कृति प्रोडक्शन द्वारा निर्मित गुड सेमेरिटन-सेव लाईफ लघु फिल्म छात्र-छात्राओं को दिखाई गई। उक्त लघु फिल्म में मुख्य रोल एक स्कूली छात्रा द्वारा घायल की मदद कर किया गया जिससे छात्र-छात्राओं में बडा उत्साह रहा। कार्यक्रम के अंत में रूपा बहिन एवं श्रीमती नीतू राठौड़, यातायात निरीक्षक द्वारा सभी को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई।

*भिनाय पंचायत समिति की गुढा खुर्द एवं लामगरा ग्राम पंचायत के 120 युवा अग्रदूतों ने ली सड़क सुरक्षा की शपथ।* "साफ़ा (पगड़...
07/01/2023

*भिनाय पंचायत समिति की गुढा खुर्द एवं लामगरा ग्राम पंचायत के 120 युवा अग्रदूतों ने ली सड़क सुरक्षा की शपथ।*

"साफ़ा (पगड़ी), संस्कृति के साथ साथ पशुचलित गाड़ी पर सुरक्षा उपकरण था, आओ अब हम मोटर चलित गाड़ी में हेलमेट और सीटबेल्ट को सुरक्षा के साथ सांस्कृतिक प्रतीक बनाएं": *डॉ. वीरेंद्र सिंह राठौड़*

आवास फाइनेंसियर्स लिमिटेड ,राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, अजमेर , पंचायत समिति भिनाय तथा ग्राम पंचायत गुढ़ा खुर्द, और लामगरा के संयुक्त तत्वाधान में हेलमेट प्रोत्साहन, शिक्षा, जागरूकता एवं अनिवार्यता अभियान के तहत सड़क सुरक्षा अग्रदूत प्रशिक्षण एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम गुढ़ा खुर्द, और लामगरा ग्राम पंचायत में अलग-अलग सम्पन्न हुआ जिसमें प्रशिक्षण के उपरांत दोनों ग्रांम पंचायतों के 60-60 युवाओं ने सड़क सुरक्षा अग्रदूत के रूप में शपथ ली। मुख्य प्रशिक्षक प्रादेशिक परिवहन अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र सिंह राठौड ने प्रशिक्षण के दौरान सभी ग्राम वासियों को बताया की अपने प्रदेश में साफ़ा पहनना संस्कृति के साथ साथ पशुचलित गाड़ी पर सुरक्षा उपकरण था, प्रदेश में विभिन्न प्रकार के साफें (पगड़ी) पहनी जाती हैं, जिनका वजन 500 ग्राम से लेकर 1000 ग्राम होता हैं। जबकि आईएसआई मार्का हेलमेट का वजन भी लगभग 950 ग्राम होता हैं। अतः साफ़ा हमारे लिए बोझ नहीं जबकि हमारे लिए जीवन रक्षक हैं। पहले वाली पशु चलित गाड़ी की गति कम होती थी लेकिन मोटर चलित गाड़ी की अधिक गति के बारे में बताते हुए सभी उपस्थित से आग्रह किया कि सभी मोटर चलित दोपहिया गाड़ी में हेलमेट और चार पहिया गाड़ी में सीटबेल्ट को सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक रूप से लगाने के साथ-साथ इन्हे भी सांस्कृतिक प्रतीक बनाएं। साथ ही घर से निकल कर घर सुरक्षित पंहुचने के लिए सड़क सुरक्षा चक्र के 9 बिन्दुओं को उदाहरण सहित समझाते हुए गुड़ सेमेरिटन प्रोत्साहन योजना के तहत घायलों की मदद करने के लिए आगे आने की अपील की ताकि सड़क दुर्घटनों में घायल लोगों की जान बचायी जा सके। ग्राम पंचायत गुढ़ा खुर्द सरपंच प्रतिनिधि श्री राधेश्याम प्रजापत एवं पूर्व सरपंच श्री अमृत भँवर सिह ने गुढ़ा खुर्द में, ग्राम पंचायत लामगरा सरपंच प्रतिनिधि श्री सुखदेव मेघवंशी एवं श्री धन्ना लाल जाट ने अतिथियों का साफा एवं माला पहनाकर हार्दिक स्वागत किया और अपनी पंचायत में यह कार्यक्रम कराने पर सोसायटी टीम का आभार व्यक्त किया । राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी के परियोजना समन्वयक श्री प्रवेश सैनी ने हेलमेट के की आईएसआई मार्का की जांच करने की विधि के बारे में जानकारी देते हुए आग्रह किया की सभी लोग उचित आईएसआई मार्का-4151 की जांच करके ही हेलमेट खरीदें व आईएसआई मार्का का हेलमेट ही प्रयोग में लें। साथ ही बताया की सोसायटी गत वर्षों में लाखों लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किए जाने के बारे में बताते हुए हेलमेट प्रोत्साहन, शिक्षा, जागरूकता एवं अनिवार्यता अभियान योजना के तहत अब तक 42 हजार लोगों को ब्राण्डेड हेलमेट पर दिए जाने के बारे में बताया। सोसायटी की सह समन्वयक पूजा चौधरी ने सभी अतिथियों का सोसायटी की ओर से स्वागत करते हुए इस अभियान की थीम मेरा गांव-मेरी पहल, युवा सुरक्षित-देश सुरक्षित, युवा जाग्रत-देश जाग्रत, सर सलामत तो सब सलामत के तहत सोसायटी के अभियान पर प्रकाश डाला।

राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी के सचिव राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सोसायटी की ओर से आग्रह किया की आप सभी दैनिक जीवन में सड़क सुरक्षा को अपनाएं और अपने बच्चों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाए और अपनी पंचायत को हेलमेट युक्त, रिफ्लेक्टिव युक्त, लाइसेंस युक्त, दुर्घटना मुक्त व घायलों की मदद में अग्रसर रहने वाली ग्राम पंचायत बनाएं। सोसायटी टीम के भरत गुर्जर, दीपक सिंह द्वारा गुड सेमेरिटन एवं फ़र्स्ट रेस्पोन्डर का भी प्रशिक्षण दिया गया। सभी अग्रदूतों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र तथा सड़क सुरक्ष पॉकेट बुक दी गई। सभी का आभार व्यक्त करते हुए ग्राम पंचायत सरपंच, वार्ड पंच एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया ।

*हेलमेट युक्त और दुर्घटना मुक्त ग्रामपंचायत बनाने के लिए आगे आए गुढ़ा खुर्द व लामगरा के 60-60 युवाओं ने अग्रदूत की शपथ ली*
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत गुढ़ा खुर्द में ग्राम की बालिका प्रियंका, पायल, किरण व मंशा ने स्वागत गीत गकर सभी स्वागत किया। मंचसंचालन करते हुए रामलाल कीर ने बताया की हेलमेट प्रोत्साहन की यह योजना हमारी ग्राम पंचायत के लिए दुर्घटना में मृत्यु दर को कम करने के लिए अहम साबित होगी। ग्राम विकास अधिकारी गोपाल लाल शर्मा, पूर्व जीएसएस सचिव लालाराम मेघवंशी, कानाराम प्रजापत, वार्डपंच हीरालाल, वार्डपंच कालूराम नायक, कन्हैया लाल वैष्णव, अमरीश भंवर, लालचंद, महेंद्र सैन,जबरदीन खान, भंवरलाल रायका, पारस जैन, ग्राम पंचायत लामगरा में धन्नालाल जाट ने सभी ग्रामवासियों से सड़क सुरक्षा की इन बातों को दैनिक जीवन में गांठ बांधकर पालन करने का आग्रह किया साथ ही आश्वासन दिया की ग्राम पंचायत को हेलमेट युक्त, लाइसेंस युक्त, दुर्घटना मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में मिश्रीलाल, सुरजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी अतिथियों को सोसायटी द्वारा स्मृति चिन्ह दिये गये। साथ ही कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों व सोसायटी टीम द्वारा वहां आए सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाई गई। सोसायटी टीम में पूसा लाल, मानसिंह आदि उपस्थित रहे।

पंचायत समिति भिनाय की 11 वीं पंचायत में सड़क सुरक्षा अग्रदूत प्रशिक्षण एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम *सोबडी ग्राम पंचायत के...
30/12/2022

पंचायत समिति भिनाय की 11 वीं पंचायत में सड़क सुरक्षा अग्रदूत प्रशिक्षण एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम

*सोबडी ग्राम पंचायत के 60 सड़क सुरक्षा अग्रदूत बनायेंगे अपनी ग्राम पंचायत को स्वच्छ, स्वस्थ के साथ सुरक्षित ग्राम पंचायत*

यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर लाइसेंस निलम्बन के साथ अब अनिवार्य रूप से लेना होगा ड्राइविंग ट्रेनिंग सेन्टर से सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण- नितिन शिन्दे , हेड सिविल इन्जीनियरिंग विभाग, सीआईआरटी पूने
परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की प्रेरणा से आवास फाइनेंसियर्स लिमिटेड ,राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी, स्टील बर्ड , , पंचायत समिति भिनाय तथा ग्राम पंचायत सोबडी के संयुक्त तत्वाधान में हेलमेट प्रोत्साहन, शिक्षा, जागरूकता एवं अनिवार्यता अभियान के तहत सड़क सुरक्षा अग्रदूत प्रशिक्षण एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें प्रशिक्षण के उपरांत ग्राम पंचायत के 60 युवाओं ने सड़क सुरक्षा अग्रदूत के रूप में अपनी ग्राम पंचायत को अब स्वच्छ,स्वस्थ के साथ सुरक्षित ग्राम पंचायत बनाने की शपथ ली। सड़क सुरक्षा पर प्रशिक्षण राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी से प्रवेश सैनी, पूजा चौधरी, भरत गुर्जर, ने दिया । प्रादेशिक परिवहन अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र सिंह राठौड ने सड़क दुर्घटनाओं के सभी संभावित कारण एवं उनको रोकने के सभी उपाय बताये । राठौड ने प्रशिक्षण के दौरान सभी ग्राम के युवाओं को सड़क सुरक्षा अग्रदूत बनकर युवा जागृत, देश जागृत- युवा सुरक्षित,देश सुरक्षित थीम पर देश में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित सडक सुरक्षा दशक 2021-2030 में सड़क दुर्घटनाओं एवं उनसे होने वाली मौतों को 50 प्रतिशत कम करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए घर से निकल कर घर सुरक्षित पंहुचने के लिए सड़क सुरक्षा चक्र के 9 बिन्दुओ को विस्तार से बताते हुए केन्द्र एवं राज्य सरकार की गुड सेमेरिटन प्रोत्साहन योजना के तहत घायलों की मदद करने के लिए आगे आने की अपील की ताकि सड़क दुर्घटनों में घायल लोगों की जान बचायी जा सके। ग्राम पंचायत सोबडी सरपंच प्रतिनिधि श्री आलोक गंगवाल, उपसरपंच श्री मांगी लाल ने अतिथियों एवं वक्ताओं का हार्दिक स्वागत किया और अपनी पंचायत में यह कार्यक्रम कराने पर सोसायटी टीम का आभार व्यक्त किया । राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी के सचिव श्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया की सोसायटी द्वारा दो बड़े सड़क सुरक्षा अभियान के बारे में बताया ।हेलमेट प्रोत्साहन, शिक्षा, जागरूकता एवं अनिवार्यता अभियान योजना के तहत अब तक 42 हजार से अधिक लोगों को ब्राण्डेड हेलमेट दिए जाने के बारे में बताया । प्रधान श्री सम्पत राज लोढ़ा ने इस अभियान की थीम मेरा गांव-मेरी पहल, युवा सुरक्षित-देश सुरक्षित, युवा जाग्रत-देश जाग्रत, सर सलामत तो सब सलामत के तहत सोसायटी के अभियान पर प्रकाश डाला तथा अग्रदूतों को शपथ दिलाते हुए ग्राम पंचायत को हेलमेट युक्त, दुर्घटना मुक्त बनाने की अपील की ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के परिवहन व सड़क सुरक्षा में अग्रणी संस्थान सीआईआरटी पुणे के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के हेड श्री नितिन शिन्दे ने सोसायटी की ग्राम स्तर पर इस पहल को काफी सराहा और अपना अनुभव साझा करते हुए ग्रामीणों से मार्मिक अपील करते हुए कहा कि हेलमेट चालान से बचने के लिए नहीं अपितु अपने जीवन की रक्षा के लिए लगाएं।साथ ही उन्होंने बताया कि सीआईआरटी पुणे के मार्गदर्शन में देशभर के सभी जिलों में ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र खोलकर वाहन चालकों को फ्रेशर, रिफ्रेशर एवं ऑफेंडर के रूप में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।भिनाय पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सिंगावल में संभाग स्तर का रीजनल ड्राइविंग ट्रेनिंग सेन्टर सीआईआरटी पूने के मार्गदर्शन में बन रहा है जिसका कार्य फ़रवरी माह तक पूरा हो जायेगा । यह देश का पहला इस स्तर का मॉडल प्रशिक्षण केन्द्र होगा जो वाहन चालकों को प्रशिक्षण प्रदान कर कुशल चालक बनायेगा ।
सोसायटी टीम द्वारा गुड सेमेरिटन एवं फ़र्स्ट रेस्पोन्डर का भी प्रशिक्षण दिया गया। सभी अग्रदूतों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र तथा सड़क सुरक्ष पॉकेट बुक दी गई। सभी का आभार व्यक्त करते हुए ग्राम पंचायत सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड पंच एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी अतिथियों को सोसायटी द्वारा स्मृति चिन्ह दिये गये। साथ ही कार्यक्रम का समापन वहां आए सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर किया गया। सोसायटी टीम में भरत गुर्जर, पूसा लाल, आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम में धांतोल ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच श्री मदन सिंह रावत, पंचायत समिति सदस्य श्री द्वारका प्रसाद , उप सरपंच श्री माँगीलाल गुर्जर , श्री महादेव जाट, श्री नन्द सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे

Teachers and Students Can run Education Drive on Road Safety perfectly जिले के 12 ब्लॉक की 600 स्कूलों के दो-दो शिक्षकों...
30/12/2022

Teachers and Students Can run Education Drive on Road Safety perfectly
जिले के 12 ब्लॉक की 600 स्कूलों के दो-दो शिक्षकों ने लिया सड़क सुरक्षा एवं जीवन दायिनी प्रशिक्षण] स्कूलों में प्रतिमाह नो-बैग डे शनिवार को आयोजित होगी सड़क सुरक्षा गतिविधियां।
​अजमेर। श्रीमान् जिला कलक्टर महोदय एवं अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति द्वारा बैठक दिनांक 30.09.2022 में जिले के समस्त विद्यालयों के 2-2 अध्यापकों को सड़क सुरक्षा एवं जीवन दायिनी प्रशिक्षण देने के निर्देश प्रदान किये गए थे। इसके तहत परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, शिक्षा विभाग एवं अजमेर विकास प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 24.11.2022 को अजमेर जिले के समस्त 12 ब्लॉक के स्कूलों के 1100 शिक्षकों को दो पारियों में जवाहर रंगमंच, अजमेर में सड़क सुरक्षा एवं जीवन दायिनी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रथम पारी में केकड़ी,सावर,जवाजा,भिनाय,सरवाड़,अराईं ब्लॉक के तथा द्वितीय पारी में अजमेर शहर, अजमेर ग्रामीण, किशनगढ़, श्रीनगर, पीसांगन एवं मसूदा ब्लॉक के शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं प्रशिक्षक डॉ. वीरेन्द्र सिंह राठौड़ प्रादेशिक परिवहन एवं सड़क सुरक्षा अधिकारी थे। इनके अलावा कार्यक्रम में श्री अजय कुमार गुप्ता मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, श्री भागचन्द मण्डरावलिया सहा0निदेशक मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, श्री राजीव कुमार विजय जिला परिवहन अधिकारी, श्री राजीव शर्मा जिला परिवहन अधिकारी, श्रीमती श्वेता ब्रह्मवर, सहायता ट्रस्ट, श्री परवेश सैनी, सुश्री पूजा चौधरी राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी, श्री रामकुमार विश्नोई यातायात पुलिस उपनिरीक्षक एवं श्री महेन्द्र सिंह यातायात पुलिस कांस्टेबल उपस्थित रहे।
​सर्वप्रथम मुख्य वक्ता डॉ. वीरेन्द्र सिंह राठौड द्वारा सभी का स्वागत करते हुए सरकार के 50 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाओं एवं मौतों को कम करने का लक्ष्य, सड़क सुरक्षा नियमों एवं विनियमों, गुड सेमेरिटन(अच्छा मददगार), बी.आई.एस. मानकों के हैलमेट की गुणवत्ता जाँच बी.आई.एस. केयर मोबाईल एप द्वारा करने के तरीके की जानकारी, सड़क मानकों, मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षक योजना, मुख्यमंत्री सड़क सुरक्षा योजना आदि में शिक्षकों की भूमिको के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रायोगिक रूप से पॉवरपोईन्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से दी गयी।
​श्रीमती श्वेता ब्रह्मवर, सहायता ट्रस्ट द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्ति को अस्पताल पंहुचाने तक का तरीका, सावधानियों तथा सी.पी.आर. के बारे में लाईव डेमो द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। उन्होनें मोबाईल फोन के लॉक होने की स्थिति में अपने मोबाईल पर दो ईमरजेन्सी कॉन्टेक्ट रखने का तरीका बताया ताकि हादसे के वक्त मोबाईल लॉक होने पर सूचना दी जा सके। राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी के श्री परवेश सैनी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को उनके विद्यालयों में छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु प्रतिमाह नो-बैग डे शनिवार को की जा सकने वाली सड़क सुरक्षा गतिविधियों/प्रतियोगिताओं यथा स्लोगन, प्रश्नोत्तरी, वॉल पेण्टिंग, निबंध लेखन, पोस्टर, कहानी, रंगोली, नुक्कड़ नाटक, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, छात्रों द्वारा माता-पिता को पत्र लेखन तथा सड़क सुरक्षा संबंधी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का उदाहरण प्रस्तुत कर पूर्व में किये गये कार्यों का संकल्प दिलाया गया। उक्त प्रतियोगिताएं/कार्यक्रम स्कूल स्तर, ब्लॉक स्तर एवं जिला स्तर पर चरणबद्ध तरीके से आयोजित करने हेतु उपस्थित शिक्षा अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया। सुश्री पुजा चौधरी राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी द्वारा गुड सेमेरिटन सेव लाईफ से संबंधित लघु फिल्म दिखाई जाकर गुड सेमेरिटन प्रोत्साहन योजना किस प्रकार से लागू की जाये, इसकी जानकारी दी गयी।
​श्री रामकुमार विश्नोई यातायात पुलिस उपनिरीक्षक एवं श्री महेन्द्र सिंह यातायात पुलिस कांस्टेबल द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को यातायात सिग्नलों के बारे में जानकारी दी गयी। उक्त कार्यक्रम के पश्चात सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रथम पारी में श्री भागचन्द मण्डरावलिया सहा0निदेशक मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, एवं द्वितीय पारी में श्री अजय कुमार गुप्ता मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, द्वारा सड़क सुरक्षा प्रशिक्षक की शपथ दिलाई गयी।


​उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री मकराना राज होटल एवं रेस्टोरेंट के मालिक एवं समाज सेवी श्री महेन्द्र सिंह जी का विशेष सहयोग रहा। समस्त प्रशिक्षणार्थियों का फिडबैक लिया गया एवं सभी ने इसे रोचक एवं उपयोगी माना। कार्यक्रम मे सभी प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों को परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा सामग्री दी गयी एवं सभी को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम के अन्त में सभी प्रशिक्षणार्थियों को श्री राजीव कुमार विजय जिला परिवहन अधिकारी,अजमेर द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग तथा शिक्षा विभाग की पूरी टीम का सहयोग रहा।

Address

Jaipur Road
Ajmer
305023

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RTO AJMER, Transport and Road Safety Department posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share