03/06/2026
मीरा रोड स्थित Seven Square Academy में Rashtriya Scouts And Guides (RSG) यूनिट का शुभारंभ
मुंबई – मीरा रोड स्थित Seven Square Academy में छात्रों में चारित्र्य निर्माण, नेतृत्व और समाज सेवा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से Rashtriya Scouts And Guides (RSG) यूनिट का भव्य शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। इस यूनिट की शुरुआत मुख्य संस्था के फाउंडर और ट्रेज़रर डॉ. महबूब अली सैय्यद और नेशनल डायरेक्टर युवराजसिंह पुंवार के हस्ते की गई।
उद्घाटन समारोह में महाराष्ट्र की चीफ कमिशनर श्रीमती सीमा नायडू, स्कूल के ट्रस्टी, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक और RSG के अधिकारी उपस्थित रहे।
स्काउट्स और गाइड्स की गतिविधियों के माध्यम से छात्रों में अनुशासन, सेवा, सहयोग और देशभक्ति जैसे गुणों का विकास होगा। इस यूनिट के माध्यम से बच्चों को समाजोपयोगी कार्यों में भाग लेने और एडवेंचर गतिविधियों में जुड़ने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका नैतिक, शारीरिक और मानसिक विकास होगा।