08/06/2013
हैल्थ फूड का रासायनिक विश्लेषण बताता है ये भी उन्ही दाल/अन्नों और दूध से मिल कर बनाये जाते हैं, परन्तु बहुत मंहगी कीमत पर हमें मिलते हैं। इनका रासायनिक विश्लेषण और प्रतिकिलो इनकी कीमत नीचे दी जा रही है-
1. हार्लिक्स - जौ का सत, गेहूँ का आटा, दूध का ठोस, भाग चीनी तथा विटामिन्स (120 रूपये/किला)
2. मालटोवा - जौ का सत, दूध का ठोस भाग, चीनी, कोको, ग्लूकोस, खाने का सोडा, पोटैशियम बाई कार्बोनेट (116 रूपये प्रति किलो)
3. लेक्टोजन - मक्खन निकाला दूध, गेहूँ का सत्, चीनी, वनस्पति तेल, विटामिन्स और मिनरल्स (146 रूपये प्रति किलो)
4. काम्प्लान - मक्खन निकाला दूध, वनस्पति तेल, चीनी, जौ का सत्, मिनरल और विटामिन्स (68 रूपये प्रति किलो)
5. सेरेलक्स - मक्खन निकाला दूध, गेहूँ का आटा, चीनी, वनस्पति तेल, विटामिन और मिनरल्स (146 रूपये प्रति किलो)
6. स्पर्ट - चीनी, मक्खन निकले दूध को ठोस अंश, छेना और मिनरल्स (375 रूपये प्रति किलो)
7. थेरेप्टीन - दूध का छेना, चीनी, वनस्पति तेल, जौ का सत् और चना (310 रूपये प्रति किलो)
8. प्रोटीनेक्स - इसमें प्रोटीन कहाँ से लिया गया है इसका वर्णन नहीं है। शायद इसका प्रोटीन मंूगफली की खली से लिया गया है (380 रूपये प्रति किलो)
9. प्रोटीन्यूल - चीनी, छेना, मक्खन निकले दूध का पाउडर (300 रूपये प्रति किलो)
10. फैरेक्स - गेहूँ का आटा, मक्खन निकले दूध का पाउडर चीनी तथा अण्डा (120 रूपये प्रति किलो)
11. ग्लूकान-डी - मक्के से बनाया ग्लूकोस, शक्ति देने के लिये आंतो से पचता है और जिगर से होतो हुआ रक्त में पहुंचता है। अधिक लेने पर यह नुकसान भी कर सकताा है (110 रूपये प्रति किलो)
इनकी तुलना में जरा अपने कुछ देशी टाॅनिकों का भी जायजा लें। दूध/दलिया - पूरे गेहूँ के भुने टुकडे़, सम्पूर्ण दूध तथा चीनी (15 रूपये प्रति किलो) सत् - भुने गेहूँ, जौ चने, मटर का आटा तथा चीनी (25 रूपये प्रति किलो)
लाई/चना/किशमिश - विशेष प्रकार से भुना चावल, चना तथा किशमिश (25 रूपये प्रति किलो)
कपिल देव दूध दही खाकर बड़ा खिलाड़ी बना है। बोरिस बेकर केला खाता है ये सितारे बहुराष्ट्रीय कम्पनियों से पैसा लेकर हमसे झूठ बोलते हैं और बूस्ट तथा अन्य टाॅनिक खाने की सलाह देते हैं। सावधान.......