19/03/2026
आदिशक्ति, जगज्जननी माँ भवानी की आराधना के पावन पर्व 'चैत्र नवरात्रि' एवं 'हिंदू नव वर्ष' (विक्रम संवत-2083) की समस्त प्रदेशवासियों व श्रद्धालुजनों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! 🙏🚩
शक्ति, साधना और संस्कार का यह महापर्व माँ जगदम्बा के आशीर्वाद से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्यता और अटूट समृद्धि का संचार करे, यही प्रार्थना है। 🌺
यह पावन दिवस हमारी महान सनातन परंपरा, काल गणना और सांस्कृतिक नवचेतना का प्रतीक है। आइए, इस नव संवत्सर पर हम 'विकसित भारत' और 'सशक्त भारत' के निर्माण का नव-संकल्प लें और अपनी जड़ों से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनें।
जय माँ भगवती! जय श्री राम! 🏹