27/08/2026
“लोकतंत्र में जनता केवल मतदाता नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधि की असली शक्ति और सर्वोच्च जिम्मेदारी है। जनता के सवालों का जवाब देना, उनकी समस्याओं को सुनना और उनके प्रति जवाबदेह रहना जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है। लेकिन जिस प्रकार से फतेहाबाद के विधायक जनता के सवालों से भागते नज़र आ रहे ओर इनका व्यवहार नारी शक्ति के प्रति दुर्भाग्यपूर्ण ओर निंदनीय है इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए ।। जनता भगवान के समान है—उसकी आवाज़ सुनना और उसके विश्वास का सम्मान करना ही सच्ची जनसेवा है।”