03/09/2026
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के नेतृत्व में आज दिनांक 03 सितंबर 2026 को लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय पर राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों, विभिन्न राज्यों के प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों तथा मुख्य सेक्टर प्रभारियों ने सहभागिता की।
आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के साथ-साथ पार्टी की विचारधारा, जनहित और बहुजन समाज के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करने हेतु सभी पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए।
यह बैठक बहुजन समाज के सामाजिक परिवर्तन, सामाजिक न्याय और सत्ता में भागीदारी के संघर्ष को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
मान्यवर कांशीराम साहब अमर रहें!
बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी अमर रहें!
आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी ज़िंदाबाद!
जय भीम • जय भारत • जय संविधान 💙