26/09/2025
रोटरी क्लब आगरा ग्रेस का नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
आगरा, 26 सितम्बर 2025: रोटरी क्लब आगरा ग्रेस का शपथ ग्रहण समारोह वर्ष 2025–26 के लिए फेयरफील्ड बाय मैरियट, आगरा में भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह में क्लब के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर डॉ. परिणीता बंसल को क्लब अध्यक्ष, डॉ. शर्मिला पंजवानी को क्लब सचिव, तथा सुश्री मंजुषा चंद्रा को क्लब कोषाध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई गई। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आईपीडीजी रोटेरियन नीरव निमेश अग्रवाल उपस्थित रहे, जबकि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर शरत चंद्रा, डिस्ट्रिक्ट मेंबरशिप चेयर रोटेरियन थान सिंह, और असिस्टेंट गवर्नर आरती मल्होत्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित रूप से मंजुषा चंद्रा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट डॉ. जयदीप मल्होत्रा, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, अशु मित्तल, अशु जैन, मीनाक्षी मोहन, डॉ. नीतू चौधरी, डॉ. रुनु सरकार, अनुपमा, प्रीति मोहन, शिल्पा, रजनी लूथरा, डॉ. पारुल, डॉ. सुनिता, डॉ. अनुपमा, चाँदनी मैनी, और सबीता जैन सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।
अध्यक्ष पद संभालने के बाद डॉ. परिणीता बंसल ने अपने संबोधन में क्लब के आगामी सेवा कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब आगरा ग्रेस आने वाले वर्ष में स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में नई योजनाएँ प्रारम्भ करेगा। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
यह समारोह रोटरी क्लब के सदस्यों के लिए एक प्रेरणादायक अवसर रहा, जिसने सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सेवा के प्रति उनके समर्पण को और सुदृढ़ किया
Jaideep Malhotra Narendra C Malhotra Parnita Bansal Garima Mangal Ruchi Agarwal Sheena Kohli Ashu Mittal Mayuri Mittal Neelam Saha Mehrotra