Aagar Malwa BJP Kisan morcha social media prabhari

Aagar Malwa BJP Kisan morcha social media prabhari मैं दिनेश परमार ग्राम चांदन गांव (कानड़) जिला आगर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी

*केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर 'किसान भागीदारी, प्राथमिकता हमारी' अभियान का उद्घाटन करेंगे**सभी कृषि विज्ञान केन्‍द्रो...
26/04/2022

*केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर 'किसान भागीदारी, प्राथमिकता हमारी' अभियान का उद्घाटन करेंगे*

*सभी कृषि विज्ञान केन्‍द्रों पर एक दिवसीय किसान मेला का आयोजन*

*नई दिल्ली, 25 अप्रैल 2022,*
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर 26 अप्रैल को 'किसान भागीदारी, प्रथमिकता हमारी' अभियान के तहत कृषि एवं किसान कल्याण कार्यों का उद्घाटन करेंगे। किसान भागीदारी प्राथमिकता अभियान 'आजादी का अमृत महोत्सव' के अंतर्गत 25 से 30 अप्रैल, 2022 तक आयोजित किया जा रहा है।

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय अन्य मंत्रालयों के सहयोग से कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय और अन्य संबद्ध मंत्रालयों यानी खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, पशुपालन मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय और सहकारिता मंत्रालय की योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में देश भर में बड़ी संख्या में किसानों के बीच जागरूकता पैदा करने और प्रचार करने के लिए क्रियाकलापों का आयोजन करेगा।

'किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी' अभियान के एक भाग के रूप में, 26 अप्रैल को, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (एटीएमए) के सहयोग से देशभर के सभी कृषि विज्ञान केन्‍द्रों (केवीके) में एक दिवसीय किसान मेला का आयोजन किया जाएगा, किसानों के बीच केन्‍द्र और राज्‍य सरकार की योजनाओं से जुड़ी योजनाओं के बारे में प्रचार किया जाएगा। प्रगतिशील और नवोन्‍मेषी किसानों का अभिनंदन, छोटे और मध्यम किसानों, महिला किसानों और एफपीओ के लिए प्राकृतिक खेती के बारे में क्षेत्रीय प्रदर्शनियां, किसान-वैज्ञानिक बातचीत आदि आयोजित की जाएंगी। कृषि मंत्रालय के विभिन्न प्रभाग जैसे एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, फसल प्रभाग, आरकेवीवाई, कृषि विपणन, बागवानी, राष्ट्रीय बागवानी मिशन 26 अप्रैल को अभियान के दौरान अपने क्रियाकलापों का आयोजन करेगा।

सप्ताह भर चलने वाले अभियान के दौरान केन्‍द्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर सामान्य सेवा केन्‍द्र (सीएससी) द्वारा आयोजित फसल बीमा पर देशव्यापी कार्यशाला का भी शुभारंभ करेंगे। ग्रामीण विकास मंत्रालय के साथ डीएवाई-एनआरएलएम के तहत कृषि पर्यावरण और पशुधन कार्य प्रणालियों पर एक संवाद आयोजित किया जाएगा। सप्‍ताह के दौरान वाणिज्‍य मंत्रालय और खाद्य प्रसंस्‍करण मंत्रालय एक जिला एक उत्‍पाद (ओडीओपी) पर एक वेबिनार भी होगा। 75 चयनित किसानों और उद्यमियों का राष्ट्रीय आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।

इस अभियान में प्रत्यक्ष (ऑफ़लाइन) और वर्चुअल (ऑनलाइन) माध्यम से देश भर के 1 करोड़ से अधिक किसानों और हितधारकों के भाग लेने की उम्मीद है।

Address

चांदन गांव
Agar Malwa
465230

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aagar Malwa BJP Kisan morcha social media prabhari posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Aagar Malwa BJP Kisan morcha social media prabhari:

Share