Magh Mela 2027

Magh Mela 2027 Cultural Heritage by UNESCO

26/05/2026

‘ॐ नमो गंगायै विश्वरूपिण्यै नारायण्यै नमो नमः’

गंगा दशहरा के पावन पर्व पर मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने तीर्थराज प्रयागराज के पवित्र त्रिवेणी संगम तट पर माँ गंगा का विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन एवं आरती कर समस्त चराचर जगत के सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण की मंगलकामना की।


सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित रहा ‘माघ मेला 2026, प्रयागराज’माँ गंगा, माँ यमुना एवं माँ सरस्वती की पावन त्रिवेणी में आस्था की...
18/02/2026

सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित रहा ‘माघ मेला 2026, प्रयागराज’

माँ गंगा, माँ यमुना एवं माँ सरस्वती की पावन त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने आए करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु मेला पुलिस एवं जल पुलिस के कर्तव्यनिष्ठ जवानों ने सम्पूर्ण मेला अवधि में सतत निगरानी, त्वरित सहायता एवं प्रभावी सुरक्षा प्रबंधन सुनिश्चित किया।

सुरक्षा, व्यवस्था एवं सेवा के समन्वित प्रयासों से माघ मेला 2026 का आयोजन सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।

17/02/2026

सेवा को सम्मान
समर्पण को मान

झारखंड से आए एक साधारण श्रद्धालु, मिश्रीलाल गोस्वामी, ने प्रयागराज के पावन माघ मेला में असाधारण सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।

पूरे 45 दिनों तक उन्होंने निस्वार्थ भाव से गंगा जी के तटों की निरंतर सफाई कर “सेवा ही सच्ची श्रद्धा है” का संदेश दिया।

उनकी यह निष्काम सेवा स्वच्छता, आस्था और जनभागीदारी के उस आदर्श को दर्शाती है, जो एक स्वच्छ और पवित्र तीर्थस्थल के निर्माण में सबसे बड़ी शक्ति है।

यह माघ मेला केवल एक धार्मिक समागम नहीं, बल्कि एक ऐसा आयोजन बन गया जिसने यह साबित कर दिया कि जब उद्देश्य सेवा का हो और भावना मानवता की, तो कोई भी आयोजन एक सांस्कृतिक और सामाजिक चेतना का उत्सव बन सकता है।

ऐसी प्रेरणादायक सेवा भावना को नमन।


17/02/2026

मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी के कुशल मार्गदर्शन में प्रयागराज स्थित पावन त्रिवेणी संगम पर माघ मेला-2026 के दौरान सनातन आस्था और आध्यात्मिक चेतना का दिव्य संगम देखने को मिला।

इस अवसर पर सभी स्नान पर्वों पर सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुव्यवस्था के पावन वातावरण में श्रद्धालुओं का विराट समागम देखने को मिला। महाशिवरात्रि के पुण्य अवसर पर लगभग 40 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया, जबकि समग्र माघ मेला–2026 में 22 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में आस्था की पावन डुबकी लगाई।

17/02/2026
16/02/2026

आस्था का अमृतकाल, सुव्यवस्था की उत्कृष्ट मिसाल!

मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी के नेतृत्व एवं सतत पर्यवेक्षण में प्रयागराज में आयोजित माघ मेला 2026 ने 22 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आगमन के साथ एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

16/02/2026

अभी प्रयागराज में माघ मेला संपन्न हुआ है। कल महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रयागराज में 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में स्नान किया।

इससे पहले माघ मेले में कुछ लाख श्रद्धालु ही आते थे, जबकि इस बार 22 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई।

— मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी


15/02/2026

परम पूज्य महंत श्री धरानंद ब्रह्मचारी जी द्वारा श्री श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर से जुड़ी प्राचीन मान्यता एवं दिव्य कथा का वर्णन करते हुए इस पावन धाम की ऐतिहासिक महत्ता से अवगत कराया गया।

माघ मेला 2026 के इस महापर्व में अब तक लगभग 22 करोड़ श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान का लाभ प्राप्त किया है।

आज महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब संगम तट पर उमड़ा, जहाँ भक्ति, श्रद्धा और सनातन परंपरा की भव्यता साकार रूप में दिखाई दी।

Address

Prayagraj
Prayag

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Magh Mela 2027 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share