Vikram Kadian Beri

Vikram Kadian Beri Official Page of Vikram Kadian Beri, Haryana

किसानों के मसीहा, पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर...
29/05/2026

किसानों के मसीहा, पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ!

गाँव, गरीब और किसान के उत्थान की तड़प श्रद्धेय चौधरी साहब में थी, उनका स्पष्ट विचार था कि देश की समृद्धि का रास्ता गांवों के खेतों एवं खलिहानों से होकर गुजरता है।

राष्ट्र के उत्थान एवं किसानों के कल्याण के लिए समर्पित उनका जीवन हम सबको अन्नदाता की भलाई और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। विकसित तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उनके विचार सदैव प्रासंगिक रहेंगे।

महान स्वतंत्रता सेनानी, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पं. जवाहरलाल नेहरू ...
27/05/2026

महान स्वतंत्रता सेनानी, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पं. जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

पंडित नेहरू की लोकतंत्र, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रीय एकता की विचारधारा से ही देश एक सशक्त एवं समावेशी राष्ट्र बनेगा।


"क्रांति की राह पर चलने का हुनर जिन्होंने सिखाया,मात्र 19 साल की उम्र में जिन्होंने वतन पर सर्वस्व लुटाया।"​गदर आंदोलन क...
24/05/2026

"क्रांति की राह पर चलने का हुनर जिन्होंने सिखाया,
मात्र 19 साल की उम्र में जिन्होंने वतन पर सर्वस्व लुटाया।"

​गदर आंदोलन के प्रणेता, माँ भारती के वीर सपूत और करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत अमर शहीद करतार सिंह सराभा जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

​मात्र 19 वर्ष की अल्पायु में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले सराभा जी का अदम्य साहस, वीरता और राष्ट्रभक्ति आज भी हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की लौ जलाती है।

ऐसे महान क्रांतिकारी के चरणों में शत-शत वंदन।

आज जिला कांग्रेस कमेटी, झज्जर द्वारा पेट्रोल-डीज़ल की लगातार बढ़ती कीमतों, रसोई गैस के दामों में वृद्धि एवं NEET पेपर ली...
21/05/2026

आज जिला कांग्रेस कमेटी, झज्जर द्वारा पेट्रोल-डीज़ल की लगातार बढ़ती कीमतों, रसोई गैस के दामों में वृद्धि एवं NEET पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा।

आज देश का युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित है, किसान और आमजन महंगाई की मार से परेशान हैं, लेकिन केंद्र सरकार जनता से जुड़े मूल मुद्दों पर पूरी तरह संवेदनहीन दिखाई दे रही है।

NEET पेपर लीक ने लाखों मेहनती विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के विश्वास को तोड़ा है। वहीं लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की रसोई और जीवन दोनों पर गहरा असर डाला है। कांग्रेस पार्टी इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रहेगी।

इस अवसर पर सह प्रभारी एवं एआईसीसी सचिव जितेंद्र बघेल जी, बादली विधायक कुलदीप वत्स जी, हरियाणा एससी विभाग चेयरमैन मनोज बागड़ी जी, सोहना विधानसभा प्रत्याशी रोहतास बेदी जी, यूथ कांग्रेस हरियाणा चेयरमैन निशित कटारिया जी, जिला अध्यक्ष संजय यादव जी सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।

कांग्रेस पार्टी हमेशा युवाओं, किसानों, मजदूरों एवं गरीब वर्ग के हकों की लड़ाई लड़ती आई है और आगे भी हर अन्याय के खिलाफ मजबूती से संघर्ष जारी रखेगी। ✊

आज झज्जर में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें न...
21/05/2026

आज झज्जर में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

देश में पंचायती राज को सशक्त बनाने, आईटी क्रांति की नींव रखने एवं युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देने जैसे उनके दूरदर्शी निर्णय सदैव स्मरणीय रहेंगे।

राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए दिया गया उनका बलिदान सदैव वंदनीय रहेगा।

देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले भूतपूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' स्व.श्री राजीव गांधी जी की ...
21/05/2026

देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले भूतपूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' स्व.श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

स्व. राजीव जी के दूरदर्शी दृष्टिकोण ने 21वीं सदी के भारत की मज़बूत नींव रखी। युवाओं को सशक्त, स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाने की उनकी नीतियाँ और ऐतिहासिक निर्णयों ने भारत को वैश्विक मंच पर एक सशक्त, सुदृढ़ और सम्मानित राष्ट्र के रूप में स्थापित किया।

देश के लिए दिया गया उनका योगदान देशभक्ति, समर्पण और सेवाभाव की मिसाल है जो युगों-युगों तक कांग्रेस संगठन के लिए प्रेरणास्त्रोत रहेगी।

21/05/2026
समस्त माताओं एवं बहनों को अखंड सौभाग्य एवं सुख-समृद्धि के पावन व्रत पर्व ‘वट सावित्री व्रत’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामना...
16/05/2026

समस्त माताओं एवं बहनों को अखंड सौभाग्य एवं सुख-समृद्धि के पावन व्रत पर्व ‘वट सावित्री व्रत’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

यह पावन व्रत पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य का संचार करे, यही मंगलकामना है।

ॐ शं शनैश्चराय नमः॥भगवान श्री शनि देव जी की जयंती पर आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं।शनि महाराज आप सभी के जीवन से समस्त अं...
16/05/2026

ॐ शं शनैश्चराय नमः॥

भगवान श्री शनि देव जी की जयंती पर आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं।

शनि महाराज आप सभी के जीवन से समस्त अंधकार दूर कर सुख, समृद्धि और खुशहाली दें। सबके लिए न्याय और सद्मार्ग का पथ प्रशस्त करें, यही प्रार्थना है।

Address

Beri

Telephone

+919991442999

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vikram Kadian Beri posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Vikram Kadian Beri:

Share