12/06/2026
भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ का
#सदस्यता_महाअभियान_2026 का शुभारंभ प्रदेश संयोजक माननीय दिनेश आजाद जी के नेतृत्व में प्रदेश की राजधानी रायपुर से किया गया। अभियान के प्रथम चरण में धरसिंवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खरोरा नगर पंचायत में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया गया तथा आयोजित मंचीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन की विचारधारा, सामाजिक न्याय, शिक्षा, भाईचारे एवं संवैधानिक अधिकारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।
सम्मानित साथियों,
यह सदस्यता महाअभियान 2026 केवल सदस्य बनाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि बहुजन समाज की एकता, संगठन और सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। यह अभियान छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, ब्लॉक, नगर एवं गांव तक पहुंचाया जाएगा।
अतः सभी जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में सदस्यता अभियान की तैयारी सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़कर इस अभियान को सफल बनाएं।
संगठन मजबूत होगा, तभी समाज मजबूत होगा।
जय भीम!
जय संविधान!
जय भारत!
#सदस्यता_महाअभियान_2026 #जयभीम #जयसंविधान #छत्तीसगढ़ #बहुजन_एकता