DM Uttarkashi

  • Home
  • DM Uttarkashi

DM Uttarkashi Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from DM Uttarkashi, Government Organization, Collectorate Campus, .
(1)

19/11/2025

असामाजिक तत्वों द्वारा “DM Uttarkashi एवं मेरे नाम प्रशांत आर्य से मेरी फ़ोटो का उपयोग करके फेक फ़ेसबुक आईडी बनाने का मामला संज्ञान में आया है। इस फर्जी आईडी से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है तथा संदेशों के माध्यम से अवैध रूप से धन की मांग की जा रही है,जो कि एक गंभीर साइबर अपराध है। मैं सभी सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अपील करता हूँ कि “DM Uttarkashi” एवं मेरे नाम प्रशान्त आर्य से मेरी फ़ोटो वाली किसी भी फेक आईडी से आने वाली फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें और न ही उसके किसी संदेश पर विश्वास करें।

इस संबंध में अज्ञात साइबर ठगों के ख़िलाफ़ पुनः मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।सभी से अनुरोध है कि सोशल मीडिया पर सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत संबंधित प्रशासन/पुलिस को सूचना दें।

26/09/2025

आधुनिक सुविधाओं से लैस उत्तरकाशी राजकीय जिला चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।



26/09/2025

चुनाव आयोग ने पोस्टल बैलट की गिनती की प्रक्रिया को और अधिक सुव्यवस्थित किया

1. भारत के चुनाव आयोग ने पिछले छह महीनों में चुनावी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और बेहतर बनाने के लिए 29 महत्त्वपूर्ण पहलें की हैं। इसी क्रम में, ECI ने पोस्टल बैलट की गिनती की प्रक्रिया को और अधिक सुव्यवस्थित करने का निर्णय लिया है, जिससे विलंब कम हो और स्पष्टता बढ़े। यह 30वीं पहल है।

2. वोटों की गिनती की प्रक्रिया के दो मुख्य भाग हैं:
a. पोस्टल बैलट/इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलट (ETPBs) की गिनती; और
b. EVM द्वारा गिनती।

3. गिनती के दिन, पोस्टल बैलट की गिनती सुबह 8:00 बजे शुरू होती है और EVM की गिनती 8:30 बजे शुरू होती है। पूर्वनिर्देशों के अनुसार, EVM की गिनती पोस्टल बैलट की गिनती के चरण से स्वतंत्र रूप से चल सकती है, लेकिन पोस्टल बैलट की गिनती पूरे होने के बाद EVM की गिनती पूरी होने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता।

4. PwDs और वरिष्ठ नागरिकों (85+) के लिए घर से मतदान की हाल की पहलों के कारण, पोस्टल बैलटों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है।

5. हालांकि आम तौर पर पोस्टल बैलट की गिनती EVM की गिनती से पहले पूरी हो जाती है, लेकिन गिनती प्रक्रिया में समानता और स्पष्टता सुनिश्चित करने हेतु, आयोग ने निर्णय लिया है कि, **अब से, EVM/VVPATs की गिनती का पेनल्टीमेट (दूसरा अंतिम) राउंड सिर्फ पोस्टल बैलट पेपर की गिनती पूरी होने के बाद ही गिनती केंद्र में किया जाएगा, जहाँ पोस्टल बैलट की गिनती हो रही है।**

6. आयोग ने यह भी निर्देशित किया है कि जहाँ पोस्टल बैलट की संख्या अधिक है, वहाँ ROs यह सुनिश्चित करें कि पर्याप्त संख्या में टेबल और गिनती कर्मी उपस्थित हों, ताकि कोई विलंब न हो और गिनती प्रक्रिया और अधिक सुव्यवस्थित हो।

जनपद में सेवा पखवाड़ा का आज शुभारंभ हो गया है। सेवा पखवाड़ा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक संचालित होगा।
17/09/2025

जनपद में सेवा पखवाड़ा का आज शुभारंभ हो गया है। सेवा पखवाड़ा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक संचालित होगा।

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नगुण चिन्यालीसौड़ के समीप यातायात हेतु सुचारु हो गया है।
17/09/2025

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नगुण चिन्यालीसौड़ के समीप यातायात हेतु सुचारु हो गया है।

स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए आईटीआई में प्रवेश पहले आओ,पहले पाओ के आधार पर। इच्छुक स्टूडेंट्स अधिक जानकारी प्राप्त करन...
17/09/2025

स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए आईटीआई में प्रवेश पहले आओ,पहले पाओ के आधार पर। इच्छुक स्टूडेंट्स अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए सुविधा केंद्र में दिए गए दूरभाष नम्बरों पर सम्पर्क करें।

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान एवं बहुउद्देशीय शिविर कार्यक्रम आयोजित किये जाने की तैयारियों एवं वर्तमान ...
16/09/2025

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान एवं बहुउद्देशीय शिविर कार्यक्रम आयोजित किये जाने की तैयारियों एवं वर्तमान मानसून अवधि में घटित आपदाओं के राहत-बचाव कार्यों एवं आपदा से क्षतिग्रस्त निजी एवं विभागीय परिसम्मपत्तियों तथा चारधाम यात्रा के सुगम सुरक्षित तैयारियों को लेकर आज अधिकारियों की वर्चुअल माध्यम से बैठक ली।

15/09/2025
तीन दिनों से यमुनाघाटी के आपदाग्रस्त क्षेत्रों के दौरे पर हूँ।आपदा प्रभावित लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। आज पु...
15/09/2025

तीन दिनों से यमुनाघाटी के आपदाग्रस्त क्षेत्रों के दौरे पर हूँ।आपदा प्रभावित लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। आज पुरोला विधानसभा के गैंच्वांण गांव,दड़गांण गांव एवं आराकोट बंगाण के आपदा प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया।

आज मोरी विकासखंड के आपदाग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण किया। मानसून सीजन में मोरी के पर्वत एवं बंगाण क्षेत्र को जोड़ने वाली अनेक...
14/09/2025

आज मोरी विकासखंड के आपदाग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण किया। मानसून सीजन में मोरी के पर्वत एवं बंगाण क्षेत्र को जोड़ने वाली अनेक आंतरिक सड़क मार्ग भूस्खलन एवं भू-धसाव से जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुई है।अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया और अवरुद्ध सड़क मार्गों को युद्ध स्तर पर सुचारू करने के निर्देश दिए। अतिवृष्टि से किसान एवं बागवानों की फसलों के नुकसान का आंकलन करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए।

तहसील बड़कोट के अंतर्गत आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर पुनःनिर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। जंगलचट...
13/09/2025

तहसील बड़कोट के अंतर्गत आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर पुनःनिर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। जंगलचट्टी,बनास, फूलचट्टी,कृष्णाचट्टी में क्षतिग्रस्त यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के मरम्मत कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान हनुमान चट्टी, वाडिया, बनास ,राणाचट्टी, स्यानाचट्टी में ग्रामीणों की समस्या भी सुनीं।

Address

Collectorate Campus

249193

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DM Uttarkashi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to DM Uttarkashi:

  • Want your organization to be the top-listed Government Service?

Share