08/05/2026
गुना के जागरूक साथियों से एक विशेष अनुरोध! 🌿🙏
साथियों, फिट इंडिया क्लब, गुना अब एक नए अभियान की ओर कदम बढ़ा रहा है। हमारा उद्देश्य गुना की नदियों के किनारों को घने वृक्षों से आच्छादित करना है, ताकि हमारी जलधाराएँ सुरक्षित रहें और पर्यावरण संतुलित बना रहे।
इसके लिए हमें आप सभी के सहयोग की आवश्यकता है। आपके पास जो भी फलदार या छायादार वृक्षों के बीज उपलब्ध हों, वे कृपया हमें दान करें। इन बीजों को हम नदी के किनारों पर उचित स्थान पर डालेंगे, ताकि आने वाले समय में वे विशाल वृक्ष बनकर हमारी धरा को शीतलता प्रदान कर सकें।
बीज दान के लिए यहाँ संपर्क करें:
📞 सरदार अनूप सिंह सोढ़ी: 9669286845
📞 गुलाब राज: 9827273571
आपका एक छोटा सा बीज आने वाली पीढ़ियों के लिए एक घना जंगल बन सकता है। याद रखिए, व्यक्ति से बड़ा उद्देश्य होता है, और हमारा उद्देश्य है— हरा-भरा गुना, समृद्ध गुना!
आइए, इस 'गिलहरी प्रयास' का हिस्सा बनें।