कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला

  • Home
  • India
  • Jaipur
  • कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला

कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला, Jaipur.

कल 11 सितंबर, 2024 रात 8-30 बजे से  होने वाला एक महत्वपूर्ण लाईव सेशन !!!
10/09/2024

कल 11 सितंबर, 2024 रात 8-30 बजे से होने वाला एक महत्वपूर्ण लाईव सेशन !!!

महत्वपूर्ण पोस्ट – कृपया आगे शेयर करें*ग्रामीण अंचल के युवाओं के रोजगार के लिए RWA अनूठी पहल* मित्रों आप सभी जानते हैं “...
07/09/2024

महत्वपूर्ण पोस्ट – कृपया आगे शेयर करें
*ग्रामीण अंचल के युवाओं के रोजगार के लिए RWA अनूठी पहल*
मित्रों आप सभी जानते हैं “रोजगार विद अंकित” नाम से यूट्यूब चैनल है जिसने कई कीर्तिमान स्थापित किये हैं. एस एस सी (SSC) की परीक्षाओं में सफलता के लिए हाल ही में 3 सितम्बर, 2024 से एक नया यूट्यूब चैनल आरम्भ किया गया है जिसका लिंक नीचे दिया गया है. *विशेष बात यह है कि अगले 1 साल तक SSC के सभी Exams CGL, CHSL, CPO, MTS के Courses India की SSC Best Faculty के साथ इस पर एक दम Free रहेंगे...*
*आपसे विनम्र अनुरोध है कि –*
इसकी चैनल की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं. खुद भी चैनल को सब्सक्राइब करें औरों से भी करने को कहें.
ग्राम पाठशाला के प्रयास से खुली लाइब्रेरियों तक यह जानकारी अवश्य पहुंचे
आपके पास यदि प्रयोग में न आ रहा कंप्यूटर या लैपटाप है तो उसे तैयारी कर रहे युवाओं तक पहुंचा दें. शर्त यह है कि यह चालू हालत में होना चाहिए. आप कुछ लोग मिलकर अपने गाँव की लायब्रेरी के लिए स्मार्ट टीवी की व्यवस्था कर सकते हैं. वहां वाई फाई लगवाने का प्रयास करें.
थोडा सा समय निकाल कर इन ग्राम पुस्तकालयों का दौरा करें. वहां पढ़ रहे बच्चों को मोटिवेट करें. उन्हें किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है तो उसे उपलब्ध कराने का प्रयास करें.
के पी सिंह गुर्जर
ग्राम पाठशाला का एक छोटा सा सिपाही.

RWA की सबसे बड़ी पहल | RWA SSC Exams Channel Big Launching | By Ankit Bhati Sir*Subscribe Now "RWA SSC Exams":- https://www.youtube.com//?sub_conf...

शिक्षक दिवस के अवसर पर आज से 5 वर्ष पूर्व का आदरणीय कर्नल साहब का संदेश।
05/09/2024

शिक्षक दिवस के अवसर पर आज से 5 वर्ष पूर्व का आदरणीय कर्नल साहब का संदेश।

18/11/2023

With Vijay Bainsla – I just got recognised as one of their top fans! 🎉

18/11/2023

कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला : RAS भर्ती मे सभी सफल अभ्यर्थीयों को शुभ कामनाये

कर्नल साहब आपके बच्चे निरंतर अच्छा प्रदर्शन कर रहे है. अब तक मिली सूचना के अनुसार इस वर्ष 5 RAS, 3 RPS और कुल 45 सलेक्शन हुए है RAS मे.

कर्नल साहब का बताया रास्ता प्रगति का है. बेहतर जीवन का रास्ता है.

"अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य
पढ़ीलिखी माँ, कर्जमुक्त समाज "
- कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला

20/08/2023
Happy Birthday Parv
24/07/2023

Happy Birthday Parv

12/06/2023

12 जून : कैप्टन श्री हरप्रसाद तंवर जी की द्वितीय पुण्यतिथि
( 12.01.1948 - 12.06.2021)

कैप्टन साहब से कौन वाकिफ नहीं है. रोबीला चेहरा, खनकती हुई आवाज और बिना लाग लपेट के अपनी बात कहने वाले नीडर शक्सियत के धनी व्यक्तित्व. थिगरिया के कैप्टन हरप्रसाद तंवर, कर्नल साहब के हरावल दस्ते के सेनापति, लोकमानस मे 'कर्नल बैंसला के हनुमान' कहे जाने वाले जानदार व्यक्ति.

हरप्रसाद जी सन 1992 में 5 राजपुत रेजिमेंट से सेवानिवृत होकर आये तो उन्होंने अपना जीवन समाज की सेवा के लिए अर्पित कर दिया.

थिगरिया गाँव के कैप्टन हरप्रसाद तंवर अपनी अनुशासित जीवन शैली तथा माइक्रो- मेनेजमेंट के लिए जाने जाते थे. थिगारिया और मुंडिया गांव गम्भीर नदी के तट के दोनों तरफ बसे हुए है।

कर्नल साहब और कैप्टन साहब की काफी पुरानी मुलाकात थी। तकरीबन सन 2000 से ही दोनों सामाजिक बदलाव हेतु मीटिंग्स में साथ साथ जाते थे। वहीं से उनके बीच आपसी विश्वास पनपा था।
कर्नल साहब को इन पर अटूट विश्वास था, कैप्टन साहब थे भी अपनी बात और कर्मठता के धनी.

सुरेश जी ( कोटा) बताते है कि कैप्टन हरप्रसाद तंवर जी को यूँ ही कर्नल साहब का हनुमान नहीं कहा जाता था. सरकार के साथ होने वाली बैठको में कैप्टन सीधे मुद्दे की बात करते थे. उन्हें बातचीत की रणनीति को भेदना बखूबी आता था.

बकौल सुरेश जी, एक बार आरक्षण संघर्ष समिति के सदस्यों को सरकार ने बातचीत के लिए जयपुर आमंत्रित किया. उन्हें रात को होटल में ठहराया गया था. सुबह एक आला अफसर कैप्टन साहब के पास आये, और पूछा, " कैप्टन साहब रात को नींद कैसी आई ?'' कैप्टन बोले, "मुझे नींद नहीं आई रात भर !" अफसर बोले, " क्यों ? कमरे में तो एसी लगा हुआ है, फिर क्यों नहीं आई नींद आपको ?''
कैप्टन साहब ने अपने इरादों को दर्शाते हुए तपाक से जवाब दिया, " हमे पटरियों पर ही बढ़िया नींद आती है.''

कर्नल साहब और कैप्टन साहब की आपसी मित्रता, विश्वास और लक्ष्य के प्रति श्रद्धा का आलम यह था कि जब भी कर्नल साहब हिंडोन में होते दोनों लगभग हर सुबह चाय साथ ही पीते, और लम्बी चर्चाओं में शुमार रहते. यह सिलसिला लम्बे समय तक चलता रहा.

कर्नल साहब उन्हें स्नेह से 'जीजा' कह कर पुकारते थे.

जब कभी दिल्ली और उत्तरप्रदेश में मीटिंग्स में आना होता, कर्नल साहब के साथ कैप्टन जरुर आते मेरे यहाँ नॉएडा, और खूब बाते करते, खूब स्नेह उड़ेलते.

हरप्रसाद जी के दो भाई भारतीय सेना में और एक भाई शिक्षक है.
कर्नल साहब बताते थे कि आन्दोलन की जमीनी जिम्मेदारियां खुद कैप्टन ही सम्भालते थे. खाने पीने की व्यवस्था हो, या बैठने आदि के जिम्मे हो. कैप्टन साहब बड़ी बारीकी से ध्यान रखते थे.

आन्दोलन की पूरी यात्रा में कैप्टन हरप्रसाद तंवर मजबूती से खड़े रहे. उनके परिश्रम, साहस और निरन्तरता के प्रति नतमस्तक होते हुए उन्हें याद कर रही हूँ. हम हमेशा आपके प्रति आभारी रहेंगे. पहली पुण्यतिथि पर आपको सादर नमन.

#कर्नल_बैंसला

17/02/2023

मेवाड़ राज्य की रक्षा हेतु अपने बेटे चंदन का बलिदान देने वाली माँ पन्नाधाय गुर्जरी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि कोटि नमन।

ाँ_पन्नाधाय🙏

राजस्थान के लोक देवता, भगवान विष्णु के अवतार श्री देवनारायण जयंती की सभी को हार्दिक बधाई। भगवान देवनारायण जी ने जीव मात्...
28/01/2023

राजस्थान के लोक देवता, भगवान विष्णु के अवतार श्री देवनारायण जयंती की सभी को हार्दिक बधाई। भगवान देवनारायण जी ने जीव मात्र के कल्याण के लिए आजीवन समर्पित भाव से काम किया तथा समाज को सद्भावना व एकता की सीख दी थी।

Address

Jaipur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला:

Share