Ashok Kumar Jain - A K JAIN Ratnawat

Ashok Kumar Jain - A K JAIN Ratnawat ABHINAV RAJASTHAN PARTY

27/08/2026

आरक्षण विरोधी आंदोलन

आजकल सवर्ण वर्ग आरक्षण के विरुद्ध आंदोलनरत है। एक बात सभी सवर्णों को ये बात भली प्रकार समझ लेनी चाहिए कि भारत की कोई भी सरकार या दल आरक्षण को समाप्त नहीं कर सकता। किसी भी दल में ये हिम्मत नहीं है कि वह आरक्षण के विरुद्ध एक शब्द भी बोले या कोई कार्यवाही करे। यह सभी दलों के लिए एक संवेदनशील मुद्दा है।

भाजपा विरोधी दलों का यह एक षडयंत्र है। चुनाव निकट हैं इसलिए MY के अलावा विरोधी दलों को सवर्णों के वोट भी चाहिये इसीलिये सवर्णों को भाजपा से विमुख करने के लिए ये जाल बिछाया गया है। चलो मान लो भाजपा की हार हो गई और काँग्रेस या सपा या आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई तो क्या सवर्णों को ये पूरा विश्वास है कि ये दल आरक्षण समाप्त कर देंगे? अगर सवर्ण ऐसा सोचते हैं तो मुग़ालते में हैं। ये दल आरक्षण का और अधिक विस्तार करके मुस्लिमों/ईसाईयों को भी आरक्षण के दायरे में ले आयेंगे। इससे हिन्दू SC/ST/OBC के अधिकारों पर डाका डाला जाएगा।

जहाँ तक आरक्षण में सुधार की बात है तो ये आरक्षित जातियों पर छोड़ दीजिए। ये आरक्षित जातियों का अंदरूनी मामला है। सवर्णों को उनके आंतरिक मसले स्वयं सुलझाने दो।

आरक्षण कभी समाप्त नहीं होगा इसलिए बहुत ठंडे मन से विचार कीजिए। कहीं ऐसा ना हो - 'ना ख़ुदा ही मिला, ना विसाले सनम। ना इधर के रहे, ना उधर के रहे।'
🙏🙏🙏

15/03/2026

Address

Udaipur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ashok Kumar Jain - A K JAIN Ratnawat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Ashok Kumar Jain - A K JAIN Ratnawat:

Shortcuts

Share