07/08/2025
आज नवीन को-ऑपरेटिव कॉलोनी (वार्ड नं. 04, चास, बोकारो) में आयोजित सावन महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
यह क्षण मेरे लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक गौरव से भरा रहा।
भगवान शिव और माता पार्वती की भक्ति से ओतप्रोत वातावरण ने मन को भाव-विभोर कर दिया।
आयोजकों और समस्त सहयोगियों को धन्यवाद, जिन्होंने मुझे इस पावन अवसर का हिस्सा बनाया।
हर-हर महादेव!
सावन शिव भक्ति का महीना ही नहीं, समाज और संस्कृति को जोड़ने का पर्व है।