Anil Kumar

Anil Kumar राष्ट्रीय अध्यक्ष [बहुजन सेना] -4
बिहार के नवनिर्माण और उज्ज्वल भविष्य के लिए पूर्णतः समर्पित।
जय बिहार, जय जय बिहार! 🇮🇳

जय भीम,आप लोग कैसे हैं कुछ दिनों से आप लोगों से बात नहीं हो रही है आशा करता हूँ कि आप सभी लोग मस्त होंगे अपने परिवार के ...
01/08/2026

जय भीम,
आप लोग कैसे हैं कुछ दिनों से आप लोगों से बात नहीं हो रही है आशा करता हूँ कि आप सभी लोग मस्त होंगे अपने परिवार के साथ ।

25/07/2026
पश्चिम चंपारण के सिकटा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत इनरवा में 12 वर्षीय मासूम सोनू पटेल का अपहरण कर निर्मम हत्या किए जाने और...
08/07/2026

पश्चिम चंपारण के सिकटा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत इनरवा में 12 वर्षीय मासूम सोनू पटेल का अपहरण कर निर्मम हत्या किए जाने और बाद में रक्सौल की तिलावे नदी से उसका शव बरामद होने की घटना अत्यंत हृदयविदारक एवं झकझोर देने वाली है। इससे भी अधिक पीड़ादायक तथ्य यह है कि लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व इसी परिवार के बड़े बेटे मनीष पटेल की भी हत्या कर दी गई थी, लेकिन आज तक न्याय अधूरा है। एक ही परिवार के दो बेटों की हत्या कानून-व्यवस्था और न्याय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। मैं कल यानी 9 जुलाई को 12 बजे पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय की इस लड़ाई में उनके साथ खड़े होंगे। हमारी मांग है कि दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच, कठोरतम कानूनी कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को समुचित सुरक्षा एवं सरकारी सहायता सुनिश्चित की जाए।

आज रामगढ़ के पूर्व विधायक आदरणीय अंबिका यादव जी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ...
29/06/2026

आज रामगढ़ के पूर्व विधायक आदरणीय अंबिका यादव जी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका निधन केवल एक परिवार या क्षेत्र की नहीं, बल्कि पूरे समाज की अपूरणीय क्षति है। वे एक जनप्रतिनिधि भर नहीं थे, बल्कि जनसेवा, संघर्ष, सामाजिक न्याय और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित एक प्रेरणास्रोत, अभिभावक और मार्गदर्शक थे।

इस अवसर पर उनके सुपुत्र एवं माननीय विधायक से भी मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। यह जानकर संतोष हुआ कि वे अपने पूज्य पिता के सपनों का रामगढ़ बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

हमारे साथ संजय मंडल, दीपक राजा, एडवोकेट मुकेश कुमार सुमन और बक्सर से अभिमन्यु कुशवाहा, सुभाष गौतम, जे पी यादव, शिव बहादुर पटेल, कमलेश राम, पप्पू पटेल, रमेश राजभर, सरोज साधु, बड़क राम, सोनू कुमार उर्फ रणजीत, एडवोकेट विष्णु कुमार राव, रणजीत कुशवाहा, उपेंद्र कुशवाहा और अरुण कुशवाहा साथ रहें

ं
26/06/2026

21/06/2026

Patel Vichar Manch

पूर्व विधायक आदरणीय अम्बिका यादव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद, पीड़ादायक और स्तब्ध कर देने वाला है। वे केवल एक जनप्...
17/06/2026

पूर्व विधायक आदरणीय अम्बिका यादव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद, पीड़ादायक और स्तब्ध कर देने वाला है। वे केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं थे, बल्कि हम सबके अभिभावक, मार्गदर्शक और संघर्ष की प्रेरणा भी थे। उनका स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमें हमेशा संबल देता रहा। उनके निधन से व्यक्तिगत रूप से मुझे अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं हो सकती। वे लंबे समय से बीएचयू में उपचाररत थे, लेकिन हम सभी को विश्वास था कि वे स्वस्थ होकर पुनः हमारे बीच लौटेंगे। उनका जाना केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि बहुजन समाज, सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले हर व्यक्ति और पूरे बिहार के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित, शोषित और कमजोर वर्गों की आवाज़ बुलंद करने में समर्पित किया। प्रकृति से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों और उनके असंख्य शुभचिंतकों को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भावभीनी श्रद्धांजलि। ओम शांति।

05/06/2026

बक्सर के इटाढ़ी रेलवे गुमटी पर 26.40 करोड़ रुपये की लागत से बना आरओबी उद्घाटन के मात्र 10 दिन बाद ही धंस जाना बेहद चिंताजनक है। यह घटना निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, निगरानी व्यवस्था और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करती है। सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह एक बड़े हादसे की चेतावनी है। जनता के टैक्स के पैसे से बनने वाली परियोजनाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। मामले की निष्पक्ष तकनीकी जांच हो, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो और जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए, ताकि जनता का विश्वास कायम रह सके।

Address

3rd Floor, Maharaja Kameshwar Complex, Fraser Road

800001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Anil Kumar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Anil Kumar:

Shortcuts

  • Want your organization to be the top-listed Government Service?

Share