Kaushambi Congress

  • Home
  • Kaushambi Congress

Kaushambi Congress Official Page of Kaushambi Congress. Visit www.uttarpradeshcongress.com for more details.

30/05/2026

कल प्रेस वार्ता!

#मंझनपुर #कौशाम्बी

आज मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय अजय राय जी के निर्देशानुसार एक प्रेस व...
29/05/2026

आज मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय अजय राय जी के निर्देशानुसार एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा विधायक एवं मंत्रियों के संपत्ति व विगत दिनों महोबा में एक दलित बेटी के साथ हुए दरिंदगी के संदर्भ में बताया और कहा हमारे अध्यक्ष अजय राय जी जब पीड़िता से मिलने उसका हाल जानने पहुंचे तब भाजपा सरकार के द्वारा एक फर्जी AI वीडियो दिखाकर अध्यक्ष जी के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया और गुमराह करके उस पीड़िता की आवाज को दबाना चाहती है लेकिन हम कांग्रेसजन जहां अन्याय होगा हम वहां पूरी ताकत से न्याय के लिए लड़ाई लड़ेंगे।
#कौशाम्बी

कल कौशाम्बी जिले में बिजली की कटौती से परेशान आम जन मानस बेहाल है व्यापारी , किसान,छात्र, सभी परेशान है उसी समस्या को ले...
29/05/2026

कल कौशाम्बी जिले में बिजली की कटौती से परेशान आम जन मानस बेहाल है व्यापारी , किसान,छात्र, सभी परेशान है उसी समस्या को लेकर कल जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया उसी खबर को दैनिक जागरण, हिंदुस्तान,अमर उजाला, सहित सभी प्रमुख समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित करने के लिए व न्यूज़ इंडिया समेत विभिन्न चैनलों में खबर को प्रमुखता से चलाने हेतु सभी इलेक्ट्रॉनिकी और प्रिंट मीडिया के साथियों का बहुत बहुत आभार एवं धन्यवाद ।।

#कौशाम्बी

कौशाम्बी -आज मंझनपुर में जिला मुख्यालय पर जनपद में अघोषित बिजली कटौती,दिन प्रतिदिन बढ़ रहे पेट्रोल,डीजल और CNG के दामों ...
28/05/2026

कौशाम्बी -

आज मंझनपुर में जिला मुख्यालय पर जनपद में अघोषित बिजली कटौती,दिन प्रतिदिन बढ़ रहे पेट्रोल,डीजल और CNG के दामों के खिलाफ जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ ई रिक्शा से मुख्यालय पहुंचे और बिंदुवार ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा और बताया कि जब अभी पूर्व में 5 राज्यों के चुनाव थे तो देश के प्रधानमंत्री ने कहा था कि हमारे पास किसी चीज की कमी नहीं है और जैसे ही चुनाव खत्म हुआ वैसे ही सब चीजों का दाम बढ़ा रहें है हमारे नेता राहुल गांधी जी ने कहा कि देश में आर्थिक तूफान आने वाला जिससे देश की जनता पर इसका गहरा दुष्प्रभाव पड़ेगा। और उसका परिणाम दिखने लगा है बेतहाशा महंगाई से परेशान हो रही है हम कांग्रेसजन जनता के दैनिक और मूल जरूरतों के लिए प्रदर्शन करेंगे !
देश अब भाजपा का दोहरा चरित्र देख चुकी है अब इसका जवाब अपने वोट के माध्यम से आने वाले चुनावों में देगी।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष उदय यादव,जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला, शशि त्रिपाठी,जिला सचिव हेमन्त रावत सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,ब्लाक अध्यक्ष रावेंद्र यादव,रमेश यादव,नगर सचिव नौशे आलम,गोलू जायसवाल,आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

कल कांग्रेस जिला मुख्यालय मंझनपुर में जिलाध्यक्ष कांग्रेस गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री स्व• पंडित जवाह...
28/05/2026

कल कांग्रेस जिला मुख्यालय मंझनपुर में जिलाध्यक्ष कांग्रेस गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री स्व• पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के पुण्यतिथि के मौके पर सर्वप्रथम उनकी छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा देश हित में किए गए महान कार्यों का स्मरण किया गया.!

#कौशाम्बी

महोबा की दलित की बेटी के न्याय के लिए और उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय राय जी के ख़िलाफ़ दर्ज फर्जी मुकदमे को लेकर ज़िला क...
27/05/2026

महोबा की दलित की बेटी के न्याय के लिए और उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय राय जी के ख़िलाफ़ दर्ज फर्जी मुकदमे को लेकर ज़िला कांग्रेस कमेटी द्वारा ज़िला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा उसी ख़बर को प्रमुखता से प्रकाशित करने के लिए दैनिक जागरण, अमर उजाला, हिन्दुस्तान, सहित अन्य सभी प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित करने के लिए सभी पत्रकार बंधुओं का बहुत बहुत आभार!!

#कौशाम्बी

कौशाम्बी -आज मंझनपुर जिला मुख्यालय पर विगत दिनों महोबा जिले में एक दलित के बेटी को अपराधियों के द्वारा पहले अपहरण किया ग...
26/05/2026

कौशाम्बी -

आज मंझनपुर जिला मुख्यालय पर विगत दिनों महोबा जिले में एक दलित के बेटी को अपराधियों के द्वारा पहले अपहरण किया गया फिर लगातार उसके साथ 16 दिन सामूहिक दुष्कर्म किया गया इस गंभीर घटना की जानकारी होने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय अजय राय जी पीड़ित बेटी से मिलने महोबा पहुंचे जहां उन्होंने पीड़ित से मिलकर उनका हाल जाना उसके पश्चात भाजपा IT सेल के द्वारा एक फर्जी AI वीडियो चलाकर आदरणीय अजय राय जी की छवि को धूमिल करने व उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। यह भाजपा सरकार और तंत्र केवल और केवल उस बेटी की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है .! इस प्रदर्शन के माध्यम से हम सभी कांग्रेसजन पीड़ित महोबा की बेटी को न्याय मिले व अजय राय जी के खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमा वापस हो.!

हम कांग्रेसजन संकल्पित है कि जहां अन्याय होगा वहां हम डट कर लड़ेगे!

#कौशाम्बी

कैंप कार्यालय चरवा में जिलाध्यक्ष Gaurav Pandey जी के नेतृत्व में जनपद कौशाम्बी के 8 ब्लाकों के अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक...
25/05/2026

कैंप कार्यालय चरवा में जिलाध्यक्ष Gaurav Pandey जी के नेतृत्व में जनपद कौशाम्बी के 8 ब्लाकों के अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों को SIR प्रक्रिया के पश्चात प्रकाशित मतदाता सूची के वितरण व आगामी चुनावों के मद्देनजर बैठक की खबर को प्रमुखता से छापने के लिए समस्त पत्रकार बंधुओं का हृदय से आभार और धन्यवाद 🙏

#कौशाम्बी

कल भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी द्वारा वृद्धा आश्रम म...
22/05/2026

कल भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी द्वारा वृद्धा आश्रम में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई बुजुर्गों को फल मिठाई दवा वितरित कर राजीव गांधी जी के किए गए कार्यों को याद किया गया उसी कार्यक्रम को प्रमुखता से प्रकाशित करने के लिए दैनिक जागरण,अमर उजाला, हिन्दुस्तान सहित सभी प्रमुख समाचार पत्रों के प्रति आभार व धन्यवाद!!

#कौशाम्बी

आज मंझनपुर में कंप्यूटर क्रांति के जनक देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व• राजीव गांधी जी के पुण्यतिथि के मौके पर ओ...
21/05/2026

आज मंझनपुर में कंप्यूटर क्रांति के जनक देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व• राजीव गांधी जी के पुण्यतिथि के मौके पर ओसा स्थित वृद्धाश्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष Gaurav Pandey जी के नेतृत्व में बुजुर्गों के बीच फल,मिठाई और दवाएं वितरित कर स्व • राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि मनाईं गई.! एवं उनके द्वारा देश हित में किए गए महान कार्यों को याद किया गया.!

#कौशाम्बी

20/05/2026

Address

Kaushambi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kaushambi Congress posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Kaushambi Congress:

  • Want your organization to be the top-listed Government Service?

Share