Sharda Rajendra Prasad Solanki

Sharda Rajendra Prasad Solanki महापौर नगर निगम मुरैना

हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री   जी द्वारा श्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ज...
01/06/2026

हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जी द्वारा श्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी जी को राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) का दायित्व सौंपा जाना संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्यशैली का प्रमाण है।

निश्चित ही आपके मार्गदर्शन एवं अनुभव से संगठन को नई शक्ति और नई दिशा प्राप्त होगी। सफल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएँ।

मध्यप्रदेश के यशस्वी राज्यपाल, आदरणीय श्री मंगुभाई पटेल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।ईश्वर से प्रार्थना ...
01/06/2026

मध्यप्रदेश के यशस्वी राज्यपाल, आदरणीय श्री मंगुभाई पटेल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु जीवन का आशीर्वाद प्राप्त हो।

नगर पालिक निगम कार्यालय अधीक्षक पद से सेवानिवृत्त होने के अवसर पर आदरणीय श्री प्रीतम कुमार शर्मा जी का पुष्पमाला पहनाकर ...
31/05/2026

नगर पालिक निगम कार्यालय अधीक्षक पद से सेवानिवृत्त होने के अवसर पर आदरणीय श्री प्रीतम कुमार शर्मा जी का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान एवं अभिनंदन किया। 🌹

उनकी वर्षों की निष्ठापूर्ण सेवा, समर्पण और कर्मठता नगर निगम परिवार के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित होकर उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की मंगलकामनाएँ कीं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि सेवानिवृत्ति के बाद का जीवन आनंद, स्वास्थ्य और नई उपलब्धियों से परिपूर्ण हो। 🙏

कुंवर हरि सिंह जी सिकरवार (पार्षद, नगर पालिक निगम मुरैना) द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत ज्ञान सप्ताह महायज्ञ एवं एक...
31/05/2026

कुंवर हरि सिंह जी सिकरवार (पार्षद, नगर पालिक निगम मुरैना) द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत ज्ञान सप्ताह महायज्ञ एवं एकादशी उद्यापन समारोह में जगदंबा पैलेस (गल्ला मंडी के पास) पहुँचकर व्यासपीठ को सादर नमन कर पूज्य भागवत आचार्य जी का पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया तथा श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

ईश्वर की कृपा से समाज में धर्म, संस्कार एवं सद्भावना का प्रकाश निरंतर फैलता रहे, यही प्रार्थना है। 🙏🌸

#श्रीमद्भागवतकथा #भागवतज्ञानसप्ताह #धर्मऔरसंस्कार #मुरैना #सनातनसंस्कृति

आज बूथ क्रमांक 130 पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" के 134वें एपिसो...
31/05/2026

आज बूथ क्रमांक 130 पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" के 134वें एपिसोड को कार्यकर्ताओं एवं साथियों के साथ सुना।

इस प्रेरणादायी कार्यक्रम में खिलाड़ियों की उपलब्धियों, भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा, वैज्ञानिक सोच तथा राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी जैसे अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे नागरिकों की प्रेरक कहानियाँ सुनने को मिलीं, जो हम सभी को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रेरित करती हैं।

माननीय प्रधानमंत्री जी का यह संदेश आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण के लिए हम सभी को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

ी_बात

Dr Mohan Yadav
Hemant Khandelwal
Narendra Singh Tomar
BJP Madhya Pradesh

धर्म, न्याय, सुशासन और जनकल्याण की अप्रतिम प्रतिमूर्ति लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजल...
31/05/2026

धर्म, न्याय, सुशासन और जनकल्याण की अप्रतिम प्रतिमूर्ति लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन।

#अहिल्याबाईहोल्कर #लोकमाता

मन की बात... जन-जन की बात...देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री Narendra Modi जी आज प्रातः 11:00 बजे अपने लोकप्रिय रे...
31/05/2026

मन की बात... जन-जन की बात...

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री Narendra Modi जी आज प्रातः 11:00 बजे अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

आइए, इस प्रेरणादायी कार्यक्रम से जुड़ें और राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, नवाचार तथा सकारात्मक परिवर्तन के विचारों को सुनें एवं जन-जन तक पहुँचाएँ।

📍 स्थान: महापौर बंगला, मेला ग्राउंड के पीछे, मुरैना
🗓️ दिनांक: 31 मई 2026 (रविवार)
⏰ समय: प्रातः 11:00 बजे

आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

नगर निगम कमिश्नर श्री सत्येंद्र सिंह धाकरे जी के निवास पर आयोजित पावन सुंदरकांड पाठ में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त...
30/05/2026

नगर निगम कमिश्नर श्री सत्येंद्र सिंह धाकरे जी के निवास पर आयोजित पावन सुंदरकांड पाठ में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रभु श्रीराम एवं संकटमोचन हनुमान जी की कृपा से भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण इस आयोजन में सहभागिता कर आत्मिक आनंद की अनुभूति हुई। जय श्रीराम। 🚩🙏

सुमावली विधानसभा के ग्राम पंचायत गणेशपुरा मे श्री राजाराम जौनवार जी के यहाँ आयोजित पावन श्री शिवमहापुराण कथा में सम्मिलि...
30/05/2026

सुमावली विधानसभा के ग्राम पंचायत गणेशपुरा मे श्री राजाराम जौनवार जी के यहाँ आयोजित पावन श्री शिवमहापुराण कथा में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कथा स्थल पर परीक्षित एवं समस्त श्रद्धालुजनों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत, सम्मान और स्नेह से हृदय भावविभोर हो गया। भगवान भोलेनाथ की कृपा से आयोजित यह आध्यात्मिक आयोजन समाज में धर्म, संस्कार और सद्भावना का संदेश देने वाला है। आप सभी का प्रेम और अपनापन सदैव स्मरणीय रहेगा।

आज पैरामाउंट अकादमी द्वारा आयोजित छात्र-छात्राओं के सम्मान वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर इस अवसर...
30/05/2026

आज पैरामाउंट अकादमी द्वारा आयोजित छात्र-छात्राओं के सम्मान वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर इस अवसर पर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में अकादमी के समस्त शिक्षकगण, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Address

Morena

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sharda Rajendra Prasad Solanki posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sharda Rajendra Prasad Solanki:

Share